Author: Anant Awaz

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आईसीसी वर्ल्ड कप जीतते ही, टीम की स्टार खिलाड़ी स्नेह राणा के देहरादून स्थित सिनौला गाँव में उत्सव का माहौल बन गया। न सिर्फ ढोल-नगाड़े बजे, बल्कि स्नेह के संघर्ष और सफलता की कहानी ने हर किसी की आँखें खुशी और गर्व के आँसुओं से भर दीं। परिवार की भावनाएँ और संघर्ष माँ का गर्व: स्नेह राणा की माँ विमला राणा ने जब टीवी पर बेटी को ट्रॉफी उठाते देखा, तो उनकी आँखें नम हो गईं। उन्होंने भावुक होकर कहा, “स्नेह ने पिता का सपना पूरा कर दिया।” यह जीत परिवार के सालों की मेहनत और उम्मीद का फल है। बचपन का जुनून: माँ ने…

Read More

5 अक्टूबर को प्रदीप दरियाल अपनी स्कॉर्पियो से हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए चले थे, इसी के बाद से वो लापता थे पिथौरागढ़: लापता होने के 28 दिन बाद काली नदी किनारे मृत मिले मुनस्यारी के प्रदीप दरियाल के शव का फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम हुआ. पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से एक्सपर्ट को बुलाया गया था. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. 5 अक्टूबर को हल्द्वानी से चले थे प्रदीप दरियाल: मुनस्यारी के पातों गांव निवासी 25 वर्षीय युवक प्रदीप दरियाल पुत्र ललित सिंह 05 अक्टूबर को हल्द्वानी से स्कार्पियों वाहन से धारचूला के…

Read More

देहरादून में पुरानी रंजिश के चलते आपसी मारपीट में एक व्यक्ति की मौत, दो महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था मृतक देहरादून: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के स्मिथ नगर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई. जिससे एक व्यक्ति के नाक से खून निकलना शुरू हो गया. जिससे वो संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश हो गया. जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश व्यक्ति को अस्पताल…

Read More

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज उत्तराखंड राज्य निर्माण में शहीद हुए आंदोलनकारी को नमन करते हुए उत्तराखंड की रजत जयंती पर विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य वर्ष 2000 से पूर्व उत्तर प्रदेश का हिस्सा था। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते उत्तराखण्ड का उसकी क्षमता के अनुरूप विकास नहीं हो पा रहा था। प्रदेश की जनता ने अपने अधिकारों की लम्बी लड़ाई लड़ी और पृथक राज्य उत्तराखण्ड का निर्माण किया गया। 15 अगस्त 1996 को तत्कालीन प्रधानमंत्री एच०डी० देवगौड़ा ने…

Read More

नैनीडांडा के सीएचसी प्रभारी ने पोस्टिंग फिक्स’ कराने के लिए मांगे 20 हजार, विजिलेंस ने मौके पर किया फिक्स! देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। देहरादून सेक्टर की ट्रैप टीम ने पौड़ी जनपद के नैनीडांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। नर्सिंग अधिकारी से मांगी थी रिश्वत विजिलेंस के अनुसार, डॉ. त्रिपाठी ने अदालीखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में तैनात एक नर्सिंग अधिकारी से उसकी तैनाती उसी स्थान पर बनाए रखने के एवज…

Read More

नैनीताल: 73 वर्षीय उस्मान ठेकेदार से जुड़े रेप केस की जांच में लापरवाही बरतने पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने मामले की जांच अधिकारी पर 10,000 का जुर्माना लगाया है। साथ ही आदेश दिया है कि 13 नवंबर तक जांच अधिकारी सभी जरूरी दस्तावेज कोर्ट में पेश करें। दरअसल, कोर्ट ने यह कार्रवाई इसलिए की क्योंकि जांच अधिकारी बार-बार समय मांग रही थीं और अब तक पूरी रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई थी। यह मामला 30 अप्रैल को सामने आया था…जब नैनीताल में एक नाबालिग से रेप का आरोप उस्मान ठेकेदार पर लगा था। मामले के बाद शहर…

Read More

हल्द्वानी/नैनीताल। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज अपराह्न 04:10 बजे हल्द्वानी के आर्मी हैलीपैड पहुँचीं। हल्द्वानी आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी. मुरुगेशन, आईजी कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके उपरांत राष्ट्रपति ने, राजभवन, नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में प्रतिभाग करने को राजभवन नैनीताल के लिए प्रस्थान किया।

Read More

रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम धामी ने निरीक्षण किया. उन्होंने तैयारी को समय से पूरा करने के निर्देश दिए. देहरादून: उत्तराखंड राज्य गठन को 25 साल पूरे हो रहे हैं. ऐसे में उत्तराखंड सरकार इस 25वीं वर्षगांठ को रजत जयंती उत्सव के रूप में मना रही है. जिसके तहत प्रदेश भर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. जिसका मुख्य कार्यक्रम राज्य स्थापना दिवस यानी 9 नवंबर को एफआरआई ग्राउंड में किया जाएगा. इस आयोजन की खासबात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. जिसके चलते एफआरआई परिसर में तैयारियों को अंतिम…

Read More

रुड़की में चलती कार में आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही समय में कार पूरी तरह जल गई. रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में चलती कार में अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद कार चालक ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई. घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई. सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद राहत की सांस ली गई. बताया गया है कि…

Read More

महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. लोगों ने दुर्गंध आने पर सूचना पुलिस को दी. खटीमा: खटीमा के मंडी समिति के पीछे झाड़ियों पर एक महिला का शव कट्टे में मिलने से सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर खटीमा कोतवाली ने घटना स्थल से महिला का शव बरामद कर जांच शुरू कर दी. वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. बताया जा रहा है कि महिला घर से लापता थी, जिसके बाद उसका शव मिला है. वहीं घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी उत्तम सिंह…

Read More

कबाड़ी की दुकान में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड बुझाने गई, अंदर युवक का जला शव मिला ऋषिकेश: शहर में हीरालाल रोड स्थित एक कबाड़ी की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई. आग लगने के दौरान एक युवक जिंदा जल गया. उसका शव पुलिस ने कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है. युवक कबाड़ी की दुकान के अंदर कैसे पहुंचा, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग: जानकारी के मुताबिक आज सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना मिली कि हीरालाल मार्ग स्थित…

Read More

उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संभाला अभिभाषण का मंच देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती (25 वर्ष) के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र आज सोमवार से प्रारंभ हो गया है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हो रही है। राष्ट्रपति मुर्मू आज सुबह विधानसभा भवन पहुंचीं, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष, सभी मंत्री और विधायक मौजूद हैं। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्र को जीरो जोन…

Read More

Haldwani News: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि भारत गणराज्य के माननीय राष्ट्रपति जी के जनपद नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 4 नवंबर 2025 के दृष्टिगत नैनीताल नगर क्षेत्र एवं भवाली नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत स्थित समस्त शासकीय विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र दिनांक 4 नवंबर 2025 को बंद रहेंगे। इसके साथ ही हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के काठगोदाम से आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी तक के यात्रा मार्ग से आच्छादित क्षेत्र के विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र उक्त दिन अपराह्न 1:00 बजे तक संचालित होंगे। दिनांक 3 नवंबर 2025 को समस्त विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होंगे। इस…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी विधानसभा को संबोधित, शाम को नैनीताल जाएंगी, राजभवन के 125 वर्ष पूरे होने पर होंगी शामिल, नीम करौली बाबा के करेंगी दर्शन देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन यानी आज वे सुबह 11 बजे राज्य विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के इस ऐतिहासिक संबोधन के साथ उत्तराखंड की नई विकास यात्रा को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी राष्ट्रपति का स्वागत भाषण देंगी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और…

Read More

देहरादून । भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग राज्य में 51 नए खनन पट्टों की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इन पट्टों के माध्यम से करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक वार्षिक राजस्व मिलने की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर सहित विभिन्न जिलों में 45 पट्टे पांच हेक्टेयर से कम तथा छह पट्टे पांच हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल के होंगे। इन पट्टों से लगभग 43 लाख घनमीटर पत्थर व रेता निकाला जाएगा। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि पांच हेक्टेयर वाले पट्टों के लिए पांच वर्ष और पांच हेक्टेयर से…

Read More

रुद्रपुर। पंतनगर में ठेकेदारी का काम करने वाला एक युवक तीन माह से रहस्यमय तरीके से लापता है। पिता का कोई सुराग न मिलने पर अब उसकी दो मासूम बेटियां अपने चाचा के साथ उसकी तलाश में निकल पड़ी हैं। दोनों बच्चियां हाथों में पिता की तस्वीर लिए सड़क-सड़क घूमकर लोगों से उनके बारे में पूछ रही हैं। जानकारी के अनुसार, महादनपुर सिहुलिया सुकरौली बाजार थाना हाटा, कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) निवासी शत्रुघ्न मदेशिया पंतनगर में पत्नी किरन और दो पुत्रियों के साथ रहकर ठेकेदारी का काम करते थे। करीब तीन माह पहले वह पत्नी को ससुराल छोड़ने के लिए कुशीनगर…

Read More