बांग्लादेशी महिला को 18 अक्टूबर को बंगलादेश बॉर्डर पर ले जाया जाएगा. जहां से उसे डिपोर्ट किया जाएगा. रुद्रपुर: अवैध रूप से उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में रह रही बंग्लादेशी महिला का पुलिस ने गिरफ्त में लिया है. टीम आरोपी महिला से पूछताछ कर उसके खिलाफ आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है. जिसके बाद उसे कुछ दिनों के बाद बांग्लादेश के बॉर्डर पर छोड़ा जाएगा. उधम सिंह नगर पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला पुलिस के हत्थे चढ़ी है. यह महिला बीना वीजा के उत्तराखंड में रह रही थी. पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर उसे…
Author: Anant Awaz
देहरादून / नई दिल्ली। उत्तराखंड शासन के संस्कृति सचिव दीपक गैरोला की अध्यक्षता में डॉ. प्रकाश चंद्र पंत एवं डॉ. सुमन प्रसाद भट्ट, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार ने विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के दो सचिवों से उत्तराखंड के संस्कृत विद्यार्थियों को विदेशों में रोजगार से जोड़ने बावत चर्चा की। सर्वप्रथम पी कुमारन, विदेश सचिव (पूर्व), विदेश मंत्रालय, भारत सरकार से उनके कार्यालय में भेंट की। विदेश सचिव से विश्व के पूर्वी देशों में संस्कृत भाषा की दशा एवं भावी दिशा पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे कैसे रोज़गार से जोड़ा जा सकता है, के सम्बंध में चर्चा हुई। इसके…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उत्तराखण्ड में रेल अवसंरचना के विकास पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देहरादून एवं हरिद्वार रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने के लिए दोनों रेलवे स्टेशनों के विस्तार/सुदृढ़ीकरण के साथ ही हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य केन्द्र सरकार द्वारा पूर्ण व्ययभार वहन करते हुए पूर्ण कराने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने हरिद्वार व देहरादून रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किये जाने पर सहमति देते हुए कहा कि…
देहरादून। आईटी पार्क चौकी क्षेत्र में मालदेवता मार्ग पर बुधवार दोपहर बजरी से भरा एक डंपर पलटने से स्कूटी सवार 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। शव को डंपर के नीचे से निकालने के लिए क्रेन को बुलाना पड़ा। उसकी सहायता से डंपर को उठाने के बाद ही शव बाहर निकाला जा सका। छात्र के परिवार में मातम है। राजपुर थाने के एसएसआई विनोद कुमार ने बताया कि हादसा गैस प्लांट के पास हुआ। वहां सड़क पर तीव्र ढलान है। उस पर ओवरलोड डंपर असंतुलित होकर पलट गया। ढलान की वजह से स्कूटी सवार निमिश शर्मा (18) डंपर…
लालकुआ। नगर की एक मस्जिद में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लगाने से नाराज विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कोतवाली में जाकर कड़ी नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने लाइन पार स्थित रोशन मस्जिद में जाकर वहां लगा उक्त आई लव मोहम्मद का पोस्टर हटवा दिया, जिसके बाद हिंदूवादी कार्यकर्ता शांत हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष नागर और मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कई हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कोतवाली में जाकर शिकायत की कि नगर की रोशन मस्जिद में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लगाया गया…
बेसिक शिक्षक सेवा नियमावली में आवश्यक संशोधन कर वर्ष 2017 से 2019 तक के एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षुओं को भी भर्ती में शामिल किया जाएगा देहरादून: उत्तराखंड में युवाओं के पास सरकारी शिक्षक बनने का एक और मौका आने जा रहा है. इसके तहत राज्य में प्राथमिक विद्यालयों के लिए जल्द ही सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी. शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. मंत्री धन सिंह ने ली समीक्षा बैठक: विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों के साथ इस संबंध में जरूरी निर्णय लिया है. इसके अलावा क्षतिग्रस्त विद्यालयों की…
अब तक घटना में शामिल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस टीम कर रही है. रुद्रपुर: छात्र संघ चुनाव के दौरान कॉलेज गेट पर मारपीट और फायरिंग प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी के घर आज कोतवाली पुलिस ने ढोल नगाड़े के साथ नोटिस चस्पा किया. जिसके बाद एक नोटिस गांव के मुख्य द्वार पर भी लगाया गया है. नोटिस चस्पा करने गई टीम ने परिजनों से आरोपी को न्यायलय में पेश होने को कहा है. छात्र संघ चुनाव के नामांकन के दिन रुद्रपुर कॉलेज गेट पर मारपीट और फायरिंग में फरार…
एसएसपी ने अस्पताल में निगरानी के लिए तैनात किए गए एएसआई की चूक मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है. रुद्रपुर: छात्रसंघ चुनाव में दहशत फैलाने वाले बदमाश गगन रतनपुरिया को पुलिस ने कुछ दिन पहले मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था. इस दौरान गगन रतनपुरिया के पैर में गोली लगी थी. जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करावाया था. इसी बीच आरोपी गगन रतनपुरिया की अस्पताल से एक फोटो वायरल हुई. वायरल फोटो में गगन रतनपुरिया मूंछों में ताव देते नजर रहा है. अब पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी को सस्पेंड…
पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी सहित बहन की बढ़ी न्यायिक हिरासत, एसआईटी की टीम सबूत जुटाने में लगी. देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी खालिद मलिक और उसकी बहन साबिया को जिला अदालत में पेश किया गया. दोनों आरोपियों को पेश करने के बाद एसआईटी ने अदालत से 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे जिला अदालत ने मानते हुए दोनों आरोपियों की 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है. एसआईटी ने अपना पक्ष रखा कि टीम खालिद और साबिया से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने में लगी है.…
यूकेएसएसएससी की ओर से सहायक शिक्षक (एलटी) के 1544 पदों के रिजल्ट पर लगी रोक हट गई है नैनीताल: उत्तराखंड में सहायक शिक्षक (एलटी) के 1544 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. उच्च न्यायालय ने भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी करने पर लगी रोक को मंगलवार को हटा दिया है. सहायक शिक्षक (एलटी) के 1544 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ: मामले के अनुसार यूकेएसएसएससी की ओर से सहायक शिक्षक (एलटी) के 1544 पदों को भरने के लिये 14 मार्च, 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था. इनमें से 786 पद गढ़वाल मंडल के लिये जबकि शेष 758 पद…
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने भगवानपुर और ऋषिकेश में भारी मात्रा में नकली खाद्य पदार्थ जब्त किए. देहरादून: आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए प्रदेशभर में मिलावटखोरों के खिलाफ एफडीए का सघन अभियान जारी है. राज्य के सीमावर्ती जिलों में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि बाहरी राज्यों से नकली और बिना मानक खाद्य सामग्री की आपूर्ति पर रोक लगाई जा सके. विभागीय टीमें मोबाइल वैन के जरिए तेजी से सैंपलिंग का काम कर रही हैं. इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने हरिद्वार के भगवानपुर और देहरादून के ऋषिकेश में बड़ी मात्रा में नकली खाद्य पदार्थों को जब्त किया.…
श्रोत महोत्सव का आगाज जौनसारी गीतों से हुआ. पंकज त्रिपाठी ने हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया. देहरादून: परेड ग्राउंड में श्रोत महोत्सव 2025 का रंगारंग आगाज हो गया है. 7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलने वाले सांस्कृतिक महोत्सव में देशभर के सौ से अधिक कारीगरों, कलाकारों और स्वयं सहायता समूहों को एक मंच मिलेगा. इस महोत्सव का उद्घाटन मशहूर सिने अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने किया. फिल्म अभिनेता ने प्रधानमंत्री मोदी के वोकल फ़ॉर लोकल की मुहिम को आगे बढ़ाने की अपील देहरादून की जनता से की है. वह महोत्सव में भाग लेने के लिए मुख्य अतिथि…
मध्य प्रदेश-राजस्थान में कफ सिरप पीने से जा चुकी बच्चों की जान, उत्तराखंड में शिशु रोग अस्पतालों के मेडिकल स्टोरों पर एफडीए की छापेमारी देहरादून: केंद्र सरकार से बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर गाइडलाइन जारी होने के बाद उत्तराखंड सरकार काफी गंभीर हो गई है. जिसके तहत तमाम मेडिकल स्टोरों में छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है. एफडीए यानी खाद्य संरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की टीमें प्रदेशभर में औचक निरीक्षण अभियान चला रही है. इसी कड़ी में देहरादून क्षेत्र में औषधि विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों और शिशु रोग अस्पतालों के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया.…
देहरादून: उत्तराखंड में अब मदरसा बोर्ड का अध्याय खत्म होने जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने ‘उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, 2025’ को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक के लागू होने के बाद मदरसे अब अलग बोर्ड से नहीं चलेंगे बल्कि उन्हें उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेनी होगी और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (उत्तराखंड बोर्ड) से संबद्धता प्राप्त करनी होगी। राज्य विधानसभा के गैरसैंण सत्र के दौरान यह विधेयक पारित हुआ था। अब राज्यपाल की मंजूरी के बाद उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जिसने मदरसा बोर्ड को समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा…
स्वयं जहर खाकर पत्नी को बचाने अकेले ही जीप में डालकर एसटीएच पहुंचा पूर्व बीडीसी लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र हल्दुचौड़ के दौलिया प्रगति विहार निवासी तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट और उनकी धर्मपत्नी ने अज्ञात कारण के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिन्हें हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनकी पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि प्रकाश भट्ट जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम दौलिया के प्रगति विहार निवासी तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट…
चौराबाड़ी ग्लेशियर केदारनाथ के पास स्थित एक छोटा ग्लेशियर है, जो मंदाकिनी नदी के लिए एक महत्वपूर्ण जल स्रोत है. रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए चार श्रद्धालु मंदिर से दो-तीन किमी ऊपर चौराबाड़ी ग्लेशियर की तरफ चले गए. यहां पहुंचने के बाद वे बर्फबारी के चलते फंस गए. इसके बाद उन्होंने किसी तरह पुलिस तक सूचना पहुंचाई. सूचना के बाद एसडीआरएफ टीम पोस्ट केदारनाथ से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल सर्चिंग के लिए रवाना हुई और सभी का सुरक्षित रेस्क्यू किया. दरअसल, चौराबाड़ी ग्लेशियर केदारनाथ के पास स्थित एक छोटा ग्लेशियर…







