पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में गुलदार (तेंदुआ) की सक्रियता एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है। मंगलवार शाम जाजरदेवल क्षेत्र के जीबी गांव में गुलदार ने 10 वर्षीय बालक पर उसके घर के आंगन में ही हमला कर दिया। हमले में बच्चा घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने और पीछा करने पर गुलदार बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। Leopard attacked 10 year old child in Pithoragarh जानकारी…
Author: Anant Awaz
रुद्रप्रयाग: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे नगरासू क्षेत्र में अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खुद को चिकित्सक बताने वाला एक व्यक्ति चोरी-छिपे पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के जरिए गर्भस्थ शिशु की लिंग जांच कर रहा था। स्थानीय लोगों की सतर्कता से इस गैरकानूनी गतिविधि का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। Illegal fetal sex determination tests uncovered in Nagrasu, Rudraprayag पुलिस-प्रशासन के अनुसार नगरासू क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों को काफी समय से संदेह था। जैसे ही…
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद नौ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पदोन्नत अधिकारियों की तैनाती को संस्तुति दे दी है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई जिलों में मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और संयुक्त निदेशक स्तर पर बदलाव किए गए हैं। पदोन्नति के बाद अत्रेश सयाना को पौड़ी, हरक राम कोहली को अल्मोड़ा और कमला बड़वाल को टिहरी जनपद का मुख्य शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, सीपी रतूड़ी को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर का सचिव बनाया गया है। उप निदेशक पद पर कार्यरत पांच…
देहरादून। उत्तराखंड में सुशासन को जमीन पर उतारने और आम नागरिकों को त्वरित राहत देने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान एक प्रभावी और भरोसेमंद माडल के रूप में उभर कर सामने आया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को 7876 नागरिकों ने इस अभियान के तहत लगाए जा रहे शिविरों में भागीदारी की। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान ने न केवल प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम की है, बल्कि…
देहरादून: देहरादून में होमगार्ड विभाग से जुड़े बड़े वर्दी घोटाले ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गृह विभाग ने इस मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि डिप्टी कमांडेंट जनरल (डीसीजी) अमिताभ श्रीवास्तव ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक करोड़ रुपये मूल्य के वर्दी और अन्य सामान की खरीद लगभग तीन करोड़ रुपये में कराई। Dehradun Home Guard uniform scam कमांडेंट जनरल होमगार्ड पीवीके प्रसाद ने विभागीय जांच के बाद शासन को पत्र लिखकर डीसीजी अमिताभ श्रीवास्तव को सेवा से बर्खास्त करने और उनसे करीब…
देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस होने लगी है। हालांकि, सुबह और शाम के समय अभी भी ठिठुरन बरकरार है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में लंबे समय से वर्षा और बर्फबारी का इंतजार भी बढ़ता जा रहा है। आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, कल पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। चोटियों पर हल्की वर्षा-बर्फबारी (Rain And Snowfall) हो सकती है। सुबह से ही खिली चटख धूप…
हल्द्वानी। बहुचर्चित GMFX GLOBAL LIMITED कंपनी घोटाला मामले में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। निवेशकों को 25 से 30 महीनों में रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगी करने वाले कंपनी मालिक बिमल रावत को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद निवेशकों के बीच राहत और ठगों में खलबली मच गई है। पुलिस के अनुसार 18 जनवरी को कपिल कॉलोनी बड़ी मुखानी निवासी पार्थ परासर ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर शिकायत दर्ज…
बिना मानचित्र निर्माण पर जीरो टॉलरेंस, नियम तोड़े तो टूटेगा निर्माण, एमडीडीए का साफ संदेश मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत हो रहे अवैध निर्माणों एवं अनधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित अवैध निर्माणों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें सील एवं ध्वस्त किया गया। एमडीडीए की टीम द्वारा कुलदीप द्वारा पैसिफिक गोल्फ, कुल्हान, सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई संयुक्त सचिव श्री गौरव चटवाल के आदेशों के क्रम में सहायक…
देहरादून। अश्वमेध यज्ञ वैदिक धर्म और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था जो राजाओं द्वारा आयोजित किया जाता था यह राज्य की शक्ति और समृद्धि को बढ़ाने के लिए किया जाता था। उत्तराखंड में भी अश्वमेध यज्ञ होने के अवशेष मिले हैं। हमारा मानना है कि अश्वमेध यज्ञ की जो पूजा की जाति थी वैसी ही पूजा यहां भी की जाये। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को मुनिस्पिल रोड़ स्थित अपने निजी आवास पर आयोजित पुरातत्व विभाग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के पश्चात कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जनपद…
देहरादून: प्रदेश के विभिन्न विभागों में हर साल होने वाले करोड़ों रुपये के वित्तीय लेन-देन की निगरानी करने वाला उत्तराखंड ऑडिट निदेशालय लंबे समय से प्रशासनिक अस्थिरता से जूझ रहा है। स्थिति यह है कि यहां कोई भी निदेशक एक वर्ष तक पद पर टिक नहीं पा रहा। बीते 13 वर्षों में सरकार अब तक 17 निदेशकों की नियुक्ति और तबादला कर चुकी है, जो अपने आप में एक गंभीर प्रशासनिक सवाल खड़ा करता है। Uttarakhand Audit Directorate has seen 17 directors in 13 years शासन ने हाल ही में वित्त सेवा के अधिकारी अपर सचिव मनमोहन मैनाली को ऑडिट…
देहरादून: उत्तराखंड सरकार नए साल में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को पहली बार लागू किया जा रहा है, जिसके तहत अगले महीने से पात्र एकल महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत अब तक 504 योग्य महिलाओं की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। Single women in Uttarakhand to benefit from self-employment scheme महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय में आयोजित विभागीय बैठक के दौरान कहा कि यह योजना एकल महिलाओं को…
देहरादून: दून ऑटो रिक्शा यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया, लेकिन पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को ग्लोब चौक के पास रोक दिया. इसके बाद यूनियन से जुड़े लोग सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. दून ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा कि पिछले 55 सालों से ऑटो चालक देहरादून के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर अपने वाहन खड़े करते आए हैं. इन स्थानों पर नगर निगम ने यूनियन को चिन्हित करके स्टैंड दिए हैं. उन्होंने कहा कि देहरादून के ऑटो चालक बाहर से आए पर्यटकों,…
देहरादून। आपदा में क्षतिग्रस्त हुए पांवटा साहिब राजमार्ग के नंदा की चौकी पुल की मरम्मत की चुनौती दूर होने का नाम नहीं ले रही। पहले बजट के फेर में टेंडर खोलने की तिथि आगे बढ़ानी पड़ी थी और अब टेंडर खुले तो दो कंपनियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। कुल तीन प्रतिभागियों में से दो के अयोग्य घोषित हो जान के बाद एक टेंडर के कारण इस प्रक्रिया को निरस्त करना पड़ गया। अब मंगलवार को दोबारा टेंडर खोले जाएंगे। लोनिवि के अधिकारियों के अनुसार टेंडर में कुल तीन ठेकेदारों/फर्मों ने प्रतिभाग किया था। तकनीकी निविदा में जांच के…
देहरादून- मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अनियोजित विकास एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सख्त कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई प्राधिकरण के सक्षम प्राधिकारियों के निर्देशों के क्रम में, पूर्णतः वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए संपन्न कराई गई। जांच में पाया गया कि बिना स्वीकृत ले-आउट, बिना भूमि उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) तथा बिना प्राधिकरण की अनुमति के कृषि एवं अन्य श्रेणी की भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग कर भू-खण्डों की बिक्री की जा रही थी। प्राधिकरण द्वारा ऐसे मामलों का संज्ञान लेते हुए पूर्व में संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया गया…
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रंचिंग ग्राउंड के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डम्पर ने पहले एक कार को जोरदार टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक को कुचल दिया। हादसे में पैदल युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। हादसे में मृतक और घायल सभी नैनीताल जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के…
जनपद नैनीताल में राजस्व एवं नागरिक सेवाओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा किए गए अभिनव प्रयासों को उत्तराखंड शासन ने जमकर सराहना की है। जिलाधिकारी श्री रयाल द्वारा जनहित में शुरू की गई इन पहलों से आम जनता को बड़ी राहत मिली है और प्रशासन पर जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। निर्विवाद विरासत मामलों के शीघ्र निस्तारण की दिशा में जनपद नैनीताल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बीते तीन माह में राजस्व कर्मियों द्वारा ग्राम स्तर पर चौपालों का आयोजन कर लगभग 5000 निर्विवाद विरासत मामलों का सफल…
















