Author: Anant Awaz

उत्तरा सम्मेलन में टूर ऑपरेटर्स को बताया राज्य का पर्यटन ब्रांड एम्बेसडर देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड एक ऐसा स्थान है जहां के विभिन्न पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर वर्षभर सबसे अधिक यात्री आते हैं। टूर ऑपरेटर और ट्रैवल एजेंसियों के कार्यालय राजधानी दिल्ली में खुले हैं और वहीं वह जीएसटी भी काटते हैं। जब यात्रा उत्तराखंड की है तो जीएसटी भी उत्तराखंड में कटनी चाहिए। इसलिए टूर ऑपरेटर और ट्रैवल एजेंसियों को उत्तराखंड की यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए अपने कार्यालय उत्तराखंड में भी खोलने चाहिए ताकि उत्तराखंड को जीएसटी का लाभ मिल सके। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन,…

Read More

दिव्यांगों का मुख्यमंत्री आवास कूच…जमकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया दिव्यांगों ने मांग रखी कि उनकी पेंशन को 1500 से बढ़ाकर पांच हजार रुपये किया जाए। इसके अलावा बिना इंटरेस्ट के लोन दिया जाए। पेंशन बढ़ाने व रोजगार देने समेत विभिन्न मांगो को लेकर दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान पुलिस ने दिव्यांगों को हाथीबड़कला में रोका, लेकिन दिव्यांग मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गए। इस दौरान दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री आवास के सामने जमकर प्रदर्शन किया। दिव्यांगों ने मांग रखी कि उनकी पेंशन को 1500 से बढ़ाकर पांच हजार रुपये किया जाए। इसके अलावा…

Read More

*राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर; भिक्षा से शिक्षा की ओर, जिला प्रशासन की सराहनीय पहल;* *आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर; जहां शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं घुमतू बच्चे;* मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं निर्देशन में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में बाल भिक्षावृत्ति, बाल मजदूरी से रेस्क्यू किए जा रहे बच्चों के मन रिफॉर्म हेतु आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर बनाया गया है, जहां से बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि देहरादून में बाल भिक्षावृत्ति निवारण के लिए भी एक विशिष्ट…

Read More

प्रदेश में संस्थागत प्रसव से घटी नवजात शिशु मृत्यु दर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल लाई रंग गर्भवती महिलाओं की देखभाल में आशाओं ने निभाई अहम भूमिका देहरादून, विषम भौगौलिक परिस्थितियों और अन्य चुनौतियों के बावजूद भी प्रदेश में नवजात मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर और 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय गिरावट राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ होने का प्रमाण है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व व सतत प्रयासों का प्रतिफल है, जिनकी पहल पर प्रदेशभर में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा…

Read More

उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन की नई सचिव किरण रौतेला वर्मा की मुख्यमंत्री से महत्वपूर्ण मुलाकात: खेल विकास की नई दिशा उत्तराखंड के खेल जगत में एक नया अध्याय शुरू होने की घोषणा हो चुकी है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की नवनिर्वाचित सचिव किरण रौतेला वर्मा ने राज्य के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात न केवल एसोसिएशन की नई नेतृत्व की दिशा को रेखांकित करती है, बल्कि उत्तराखंड में क्रिकेट और अन्य खेलों को बढ़ावा देने की महत्वाकांक्षी योजनाओं का भी खुलासा करती है। विशेष रूप से, 23 सितंबर से शुरू हो रही उत्तराखंड प्रीमियर…

Read More

अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम ने राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण यूएसडीएमए में अधिकारियों के साथ की बैठक उत्तरकाशी व चमोली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा राज्य में अतिवृष्टि एवं भूस्खलन जैसी आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम ने सोमवार को विभिन्न जनपदों का स्थलीय दौरा किया। टीम ने आपदा से उत्पन्न स्थिति का विस्तृत अवलोकन कर प्रभावित लोगों की समस्याओं, क्षति एवं आवश्यक राहत कार्यों का आकलन किया। निरीक्षण से पूर्व टीम ने सुबह यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर बैठक की। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास…

Read More

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने संभाली कमान, प्रदेशभर में स्वास्थ्य पखवाड़े की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एंव स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के स्पष्ट निर्देशों पर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य पखवाड़ा आयोजित करने की व्यापक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने राज्य सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ…

Read More

नारी 2025 एक एकेडमिक रिपोर्ट, सवालों के घेरे में आयी राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्ट और सूचकांक (एनएआरआई) 2025 एक सप्ताह में जमा करने होंगे सभी दस्तावेज, महिला आयोग की अध्यक्ष ने मांगे सर्वे से सम्बंधित सभी मिनट्स आयोग के सवालों के आगे पीवैल्यू एनालैटिक्स कम्पनी के प्रतिनिधि नही दे पाए जवाब, अगली सुनवाई पर रिसर्च टीम व प्रबन्ध निदेशक को उपस्थित होने के निर्देश देवभूमि उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून शहर को पीवैल्यू एनालेटिक्स कम्पनी द्वारा धारणा आधारित जारी राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्ट और सूचकांक (एनएआरआई) 2025 में महिलाओं के लिए असुरक्षित बताने के मामले में आज दिनांक 8 सितंबर 2025 को उत्तराखण्ड…

Read More

थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए भारत सरकार की अंतरमंत्रालयीय टीम ने हवाई सर्वे कर किया विस्तृत सर्वेक्षण टीम ने थराली के चेपड़ो, कोटदीप, राडीबगड़ और देवाल के मोपाटा सहित नंदानगर क्षेत्र में हो रहें भू-धसाव का किया हवाई सर्वे जिलाधिकारी ने पीपीटी  के माध्यम से जनपद में हुयी विभागीय परिसंपत्तियों की क्षति से टीम को अवगत कराया टीम ने आपदा प्रभावित स्थानीय निवासियों से बात कर आपदा से हुयी क्षति की जानकारी ली आपदा से हुई क्षति का आकलन करने के उद्देश्य से भारत सरकार की अंतरमंत्रालयीय टीम सोमवार थराली क्षेत्र के दौरे पर पहुँची। अंतर मंत्रालय केंद्रीय…

Read More

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन में किया प्रतिभाग राज्य सरकार की उपलब्धियां एवं विकास योजनाओं की दी जानकारी, जनसंवाद से जुड़े, विकास में जनसहभागिता पर दिया बल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काशीपुर में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में प्रतिभाग कर जनसंवाद के माध्यम से समाज के विविध क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद स्थापित किया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में जनपद के डॉक्टर्स, इंजीनियर, शिक्षाविद, अधिवक्ता, उद्यमी व व्यापारीगण,…

Read More

मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामना। हिमालय की सुन्दरता तथा जैव विविधता को संरक्षित रखना हमारा दायित्व-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय के संरक्षण के लिये सामुहिक प्रयासों की जरूरत बताते हुए कहा कि हिमालय हमारी पहचान, संस्कृति और जीवन रेखा है। हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सबका दायित्व है।हिमालय दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक विकास की आवश्यकता के दृष्टिगत हमें इकॉलोजी एवं इकोनॉमी में…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में प्रदेश सरकार और डीआरएम मुरादाबाद श्री संग्रह मौर्य के मध्य सामंजस्य बैठक हुयी। बैठक के दौरान रेलवे और राज्य सरकार के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुयी। मुख्य सचिव ने ऋषिकेश डोईवाला रेलवे बाईपास के लिए राजाजी नेशनल पार्क, रेलवे और डीएफओ की टीम को शीघ्र से शीघ्र संयुक्त सर्वेक्षण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस और फॉरेस्ट क्लीयरेंस की प्रक्रिया भी शुरू कर ली जाए। उन्होंने हर्रावाला रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण कार्य में तेजी लाए जाने हेतु रेलवे, वन एवं राजस्व की संयुक्त टीम…

Read More

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के हीरानगर इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 24 वर्षीय युवक सृजल जोशी ने घर के बाथरूम में गला रेतकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब तक उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सृजल के पिता राहुल जोशी आरएसएस से जुड़े हुए हैं, जिसके चलते बीजेपी और आरएसएस के कई नेता भी अस्पताल पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, आत्महत्या से पहले सृजल ने इंटरनेट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने किसी गंभीर बीमारी से जूझने का जिक्र किया था। पुलिस…

Read More

डीएम सविन बंसल के निर्देश पर त्वरित समाधान की पहल देहरादून:  जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन (जनता दरबार) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। कुल 125 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया गया। अतिक्रमण और अवैध कब्जे की शिकायतों पर सख्त निर्देश हर्रावाला: सार्वजनिक रास्ते में खंभे लगाकर अवैध तारबाड़ और कब्जे की शिकायत पर उप नगर आयुक्त को तुरंत कार्रवाई के निर्देश। भाटगढ़ी: सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के लिए एसडीएम को निर्देश। बदामवाला: सड़क किनारे नाली बंद कर…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसटीएफ की एएनटीएफ टीमों द्वारा जनपद देहरादून एवं चम्पावत क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में दो अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 86 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद की गई है। देहरादून से गिरफ्तार अभियुक्त के बरेली से जुड़ रहे तार पहले मामले में थाना नेहरू कालोनी पुलिस क्षेत्र में जोगीवाला बैरियर पर थाना नेहरू कालोनी पुलिस के साथ संयुक्त चैकिंग में एएनटीएफ टीम द्वारा एक अभियुक्त आसिफ कुरैशी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 278 ग्राम हीरोइन बरामद की गई…

Read More

बारिश से कमजोर हुईं पहाड़ की भू-आकृतियां… शुरू हुए भूधंसाव; इन जिलों में बढ़ी चिंता उत्तराखंड में जोशीमठ के बाद अब चमोली, गोपेश्वर, टिहरी, घनसाली, रुद्रप्रयाग में भूधंसाव ने चिंता बढ़ा दी है। भूगर्भ विज्ञानियों के मुताबिक, पहाड़ की जड़ों तक पानी अपने साथ मिट्टी ले जा रहा है। बारिश से पहाड़ की भू-आकृतियां कमजोर हो गई हैं। प्रदेश में इस साल भारी बारिश से पहाड़ की भू-आकृतियां कमजोर हो गई हैं। इस कारण चमोली के नंदानगर से लेकर टिहरी, रुद्रप्रयाग समेत कई शहरों, कस्बों, गांवों में भूधंसाव ने चिंता बढ़ा दी है। भूगर्भ विज्ञानियों के मुताबिक, इसके नुकसान से…

Read More