Author: Anant Awaz

रूद्रपुर: ऊधम सिंह नगर के लालपुर में इंटर्नशिप कर रही ओडिशा की 23 वर्षीय युवती की मकान मालिक के बेटे अमित ने हत्या कर दी। अमित ने घर में अकेलेपन का फायदा उठाकर दुष्कर्म का प्रयास किया, विरोध करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। युवती के माता-पिता और बहन जेकेपुर रायगढ़ ओडिशा में रहते हैं। मृतका के ममेरे भाई ने बताया कि युवती ने बीटेक इन एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग की थी। इसके बाद उसका लालपुर की फैक्ट्री में छह महीने की इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ था। जिसके बाद युवती सृष्टि शर्मा लालपुर में कामेश्वर सिंह के मकान…

Read More

देहरादून : देहरादून में अवैध रूप से निवास कर रही 02 बांग्लादेशी महिलाओ को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस तथा एल0आई0यू0 की संयुक्त टीम द्वारा सत्यापन अभियान के दौरान पकड़ी दोनो बांग्लादेशी महिलाये दोनो अभियुक्ताओ को नियमानुसार किया जायेगा डिपोर्ट जिस टैक्सी में बैठकर दिल्ली से देहरादून पहुंची थी अभियुक्ता, उसी के ड्राइवर को बातों में फंसाकर उससे करी शादी पूर्व में भी आपरेशन कालनेमि के अन्तर्गत पुलिस द्वारा जनपद में अवैध रूप से निवास कर रहे 07 बांग्लादेशी नागरिको को…

Read More

31 अक्टूबर को आरटीओ रोड स्थित मैदान में विश्राम कर रहे गोवंशीय पशु के साथ अमानवीय कृत्य किया गया था हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित मुखानी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोवंशीय पशु के साथ अमानवीय कृत्य करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरोपी उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है. घटना से कुछ दिन पूर्व ही वह यूपी से काम करने के लिए हल्द्वानी आया था. गोवंशीय पशु से अमानवीय कृत्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार: गोवंशीय पशु से अमानवीय कृत्य करने के मामले में मुखानी पुलिस ने एक आरोपी…

Read More

राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से हादसों की खबर सामने आ रही है। ताजा मामला जनपद चमोली से एसडीआरएफ टीम द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया गया अस्पताल। आज दिनांक 07 नवम्बर 2025 को एसडीआरएफ पोस्ट पांडुकेश्वर के समीप एक वाहन (UK-14B 4828) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। उक्त वाहन में कुल 06 व्यक्ति सवार थे। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट पांडुकेश्वर से अपर उपनिरीक्षक मंगल सिंह भाकोनी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम द्वारा सभी घायलों को वाहन…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘हिमालय निनाद उत्सव-2025’ में हिस्सा लिया और कलाकारों की मासिक पेंशन दोगुनी करके ₹6000 की। साथ ही, संस्कृति के संरक्षण हेतु 3 अन्य बड़ी घोषणाएं कीं। देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर हिमालयन संस्कृति केंद्र, गढ़ी कैंट देहरादून में आयोजित “हिमालय निनाद उत्सव- 2025” में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने न केवल कलाकारों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि संस्कृति के उत्थान और कलाकारों के हितों में चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कर उन्हें बड़ी राहत दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव मात्र एक सांस्कृतिक समारोह नहीं, बल्कि हिमालय…

Read More

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में करीब 75 हजार से एक लाख लोग शामिल हो सकते हैं. देहरादून: उत्तराखंड राज्य गठन को 25 साल पूरे हो रहे हैं. ऐसे में इस 25वीं वर्षगांठ को राज्य सरकार रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रही है. जिसके तहत 1 नवंबर से ही प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं. राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 9 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम देहरादून स्थित एफआरआई परिसर में आयोजित किया जाएगा. जिसमें पीएम मोदी शिरकत करेंगे. पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे के लेकर एफआरआई परिसर में तैयारियां युद्ध स्तर पर की…

Read More

दून पुलिस के ट्रैफिक प्लान के अनुसार ट्रैफिक प्लान 9 नवंबर को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा. देहरादून: 9 नवंबर को रजत जयंती वर्ष के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) में मुख्य समारोह में शरीक होंगे. लिहाजा, प्रधानमंत्री की उपस्थिति के मद्देनजर दून पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्था चाक चौबंद की है. इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है. जिसके तहत एफआरआई के 500 मीटर के दायरे को जीरो जोन घोषित किया गया है. सामान्य वाहन उस दायरे में प्रवेश नहीं कर पाएंगे. लिहाजा, सड़क पर निकलने से पहले रूट प्लान…

Read More

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में किसान सम्मेलन में सीएम धामी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. रुद्रपुर: राज्य की रजत जयंती के मौके पर आज कृषि विभाग द्वारा पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य की योजनाओं को गिनाते हुए किसानों का अभिवादन किया. उन्होंने बिहार चुनाव पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. उत्तराखंड के 25वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रदेश इसे रजत उत्सव के रूप में मना रहा है. आज कृषि विभाग द्वारा…

Read More

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से रंगदारी मांगने मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. रुड़की: हरिद्वार जिले की कलियर थाना पुलिस और सीआईयू टीम ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. दरअसल आरोपी ने विदेश में रह रहे एक दोस्त से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से रंगदारी मांगी गई थी. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद उसके अन्य साथी की तलाश भी शुरू कर दी है. दोस्त से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मांगी रंगदारी: दरअसल, पिरान कलियर थाना क्षेत्र…

Read More

(गोपाल रावत) तवा घाट (पिथौरागढ़) राष्ट्रीय सुप्रीम यूथ क्लब के तत्वाधान में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं को अंतिम गांव गूंजी तक पहुंचाने का पद यात्रा अभियान जारी है। ज्ञात रहे गत दिवस हिमालय योगी महामंडलेश्वर विरेंद्रानंद गिरी महाराज ने इस यात्रा को पिथौरागढ़ से रवाना किया था। पदयात्रा का पूरे मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों द्वारा जोरदार स्वागत किया जा रहा है। आज कनालीछिना में पद यात्रा का ओगला पहुंचने पर नरेंद्र धामी (गुड्डू) छेत्र प्रमुख डीडीहाट विक्की जेठी ,जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान और अनेक सामाजिक संगठनों ने पद यात्रा का स्वागत…

Read More

आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप हो रहा है राज्य में सड़कों का विस्तार देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप लोक निर्माण विभाग राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वर्ष 2000 राज्य गठन के समय प्रदेश में सड़कों की कुल लम्बाई 15,470 किमी० थी, जो कि इन 25 वर्षों में बढ़कर 43,765 किमी हो चुकी है। अगले 25 वर्षों में हमारा लक्ष्य अमृतसर-कोलकत्ता औद्योगिक गलियारे के तहत 10.60 किलोमीटर नगला-किच्छा मार्ग को दो लाइन से चार लाइन में परिवर्तित करने करने के साथ-साथ कई बड़ी परियोजनाओं पर काम करने का है ताकि 2047 तक उत्तराखंड विकसित…

Read More

विकास नगर। उत्तराखंड राज्य के देहरादून जनपद के पछवादून में विकास नगर में पहली बार इंटरमीडिएट तक विज्ञान एवं गणित विषयों सहित संस्कृत विद्यालय खुलेगा। इस संदर्भ में आज सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने विकास नगर विकास खंड के विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए नवीन मान्यता देने के लिए विकास नगर के जीवनगढ़ क्षेत्र में श्री मार्तंड वेद वेदांत संस्कृत विद्यालय का विनियम के अनुरूप सघन निरीक्षण किया, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्कृत को जन-जन की भाषा बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार निरंतर प्रयास कर रही है और उसको धरातल पर उतरने के लिए अधिक से…

Read More

ऋतु खंडूड़ी बोलीं- उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और धरोहर को बचाने के लिए हम सब को मिलकर काम करना होगा गैरसैंण: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने गैरसैंण में आयोजित पांच दिवसीय कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले के तीसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. विधानसभा अध्यक्ष के गैरसैंण पहुंचने पर मेला समिति ने पारंपरिक बाध्य यंत्रों के साथ फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया. पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित क्षेत्रीय महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया. इस दौरान मेला अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख दुर्गा रावत ने विधानसभा अध्यक्ष का गैरसैंण मेले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचने पर…

Read More

रामनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है घटना, पुलिस ने शुरू कर दी है जांच रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में देर शाम एक 13 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है. संदिग्ध हालात में 13 साल की किशोरी की मौत: जानकारी के अनुसार घटना रामनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत…

Read More

वीडियो बना रहे पत्रकार व निदेशक के बीच छीना झपटी निदेशक ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेज घटना का विवरण दिया देहरादून। डायट प्रशिक्षुओं के विरोध-प्रदर्शन के बाद गुरुवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में माहौल अचानक गर्मा गया।इसी बीच, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल और पत्रकारों के बीच तीखी झड़प हो गई। मोबाइल छीने जाने की घटना के बाद हंगामे की स्थिति भी बनी रही। https://www.youtube.com/watch?v=wTxnsAG4Kxw प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकार के वीडियो बनाने पर निदेशक नाराज हो गए । बताया जा रहा है कि उन्होंने मोबाइल छीनने की कोशिश की। जिससे अफरा-तफरी मच गई। और कुछ देर तक जोर आजमाइश…

Read More

रुड़की (हरिद्वार)- ​रुड़की मे गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी अमर तलाब क्षेत्र में आज तड़के एक तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट के होलसेल गोदाम में भीषण आग लग गई। इस दुखद घटना में 24 वर्षीय कुणाल पुंडीर नामक एक युवक की शत प्रतिशत झुलस जाने के कारण मौत हो गई। ​फायर स्टेशन रुड़की को लगभग रात 2 बजे आग लगने की सूचना मिली अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव के नेतृत्व में फायर यूनिट तुरंत घटनास्थल पर पहुंची हालांकि गली संकरी होने के कारण बड़ा फायर टैंकर मौके पर नहीं पहुंच सका अग्निशमन दल ने तत्परता दिखाते हुए मिनी हाई प्रेशर टेंडर को…

Read More