Author: Anant Awaz

उत्तराखंड के राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (से.नि.) ने प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को कुमाऊँ विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। इस संबंध में राजभवन (लोक भवन), देहरादून से 03 सितंबर 2026 को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि अथवा अग्रतर आदेश (जो भी पहले हो) तक के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति के रूप में कार्यरत रहे हैं।

Read More

राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान मुख्यमंत्री ने ‘Uttarakhand at 25: A Himalayan State with Infinite Possibilities’ पुस्तक का किया विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड स्टेट सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एण्ड गुड गवर्नेंस (USCPPGG) की शासी निकाय की बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, चुनौतियों और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष…

Read More

प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में गुरूवार को सचिवालय में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की पांच सूत्रीय मांगों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को विस्तार से रखा। एसोसिएशन ने बताया कि मांगों पर अपेक्षित कार्यवाही न होने के कारण उनके द्वारा 17 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जा रहा है। एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर प्रथम पदोन्नति के पद का वेतनमान दिए जाने, स्वास्थ्य उपकेन्द्रों के लिए पूर्व में सृजित 391 फार्मेसी अधिकारी पदों को क्रियाशील…

Read More

उत्तराखंड राज्य एवं कार्मिकों के लिए बड़ी उपलब्धि — ₹1,834.27 करोड़ का सर्वाधिक राजस्व और ₹704.84 करोड़ का रिकॉर्ड लाभ किया अर्जित। यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 135वीं बैठक आज सचिवालय में मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन एवं अध्यक्ष, यूजेवीएन लिमिटेड श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निगम के वित्त एवं लेखा संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक लेखों को निदेशक मंडल द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इस अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26…

Read More

हरिद्वार। भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसा एवरेस्ट कंपनी के सामने हुआ, जहां बाइक से जा रही युवती ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिरचंदी गांव निवासी दीपा (22) अपने एक परिचित के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी। बताया जा रहा है कि बाइक जब भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में एवरेस्ट कंपनी के सामने पहुंची, तभी चालक ने आगे चल रहे ट्रक को…

Read More

टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, 06 पर 9,500 रुपये जुर्माना; करीब 19 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त देहरादून 03 सितंबर,2026 (सू.वि), राजधानी में पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक के खात्मे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त रुख अपनाए हुए है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के कड़े निर्देशों के बाद नामित सैक्टर अधिकारियों ने शहर भर में सघन चेकिंग अभियान और जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को टर्नर रोड वार्ड-78 में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई, जिससे अवैध रूप से प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जिला सूचना…

Read More

पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी : मुख्यमंत्री नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी एवं 13 गन्ना पर्यवेक्षक शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना…

Read More

भगवान श्रीकृष्ण मानवता के सच्चे संरक्षक, मार्गदर्शक और जीवन-दर्शन के प्रेरणास्रोत हैं :मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होनें भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन मानवता के लिए सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण मानवता के सच्चे संरक्षक, मार्गदर्शक और जीवन-दर्शन के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन हमें प्रेम, त्याग,…

Read More

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की दो घटनाओं का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दोनों स्कूटियां बरामद कर ली हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार, पटेलनगर क्षेत्र में स्कूटी चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। मुस्लिम बस्ती कारगी ग्रांट निवासी मौ. दिलशाद ने अपनी स्कूटी संख्या…

Read More

आम जन को सीएम ने कभी नही किया निराश, हर उम्मीद पर खरे उतरे धामी : चौहान देहरादून। यमुनोत्री के बनचौरा क्षेत्र की पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 17 दिनों से चल रहा धरना मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। सीएम के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों का प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री खजानदास और भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व मे सीएम से मिला। चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों की मांगों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने संवाद और सकारात्मक पहल के माध्यम से…

Read More

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10.28 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर की पुलिस टीम ने 3 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की…

Read More

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर खुद को भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बताकर फर्जी पहचान बनाने वाले एक युवक को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित सिंह मेहता के रूप में हुई है। आरोप है कि युवक ने सेना की वर्दी में अपनी मॉर्फ्ड तस्वीरें और फर्जी आर्मी आईडी सोशल मीडिया पर प्रदर्शित कर खुद को सेना का अधिकारी बताया। मामले का खुलासा मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली सूचना के बाद हुआ। जानकारी मिली थी कि एक युवक सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के पैरा स्पेशल फोर्स के मेजर के रूप में अपनी पहचान पेश…

Read More

14 से 20 अक्टूबर तक होगा 700 किमी का रोमांचक महा-साइकिल अभियान सचिव पर्यटन की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक; साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया, GMVN, KMVN एवं समस्त जिला पर्यटन विकास अधिकारी रहे उपस्थित देहरादून: उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के दिशा-निर्देशन में उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन (Winter Tourism) को बढ़ावा देने हेतु एक मार्की इवेंट के रूप में “अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज” का revival किया जा रहा है, जिससे राज्य दुनिया के नक्शे पर सबसे रोमांचक साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप में और भी चमकेगा। इसी क्रम में आज सचिव पर्यटन, श्री धीराज सिंह गर्ब्याल…

Read More

15 अक्टूबर तक प्रदेश में बड़े स्तर पर शुरू और पूरे हों सौंदर्यीकरण के कार्य, G20 समिट की तर्ज पर दिखेगा नया स्वरूप हर विकास प्राधिकरण में बनेगा Illegal Construction Monitoring Dashboard, संदिग्ध निर्माण से ध्वस्तीकरण तक रियल टाइम होगी निगरानी शहरों में अनिवार्य होंगे सिटी पार्क और पिंक टॉयलेट, अगली बैठक तक 70 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश पार्किंग संकट का होगा स्थायी समाधान—MDDA और HRDA मल्टी-लेवल, सरफेस, पेरीफेरल पार्किंग व PPP मॉडल पर तैयार करेंगे कार्ययोजना मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, 15 दिन में प्राधिकरण क्षेत्र की…

Read More

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ अपनी कार्रवाई को तेज करते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में सीलिंग की कार्रवाई की है। बिना स्वीकृत मानचित्र और प्राधिकरण की अनुमति के किए जा रहे निर्माण को लेकर प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। कार्रवाई के दौरान गुमानीवाला, गंगा किनारे गली नंबर-1 और वीरपुर खुर्द क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण को सील किया गया। एमडीडीए के अनुसार गुमानीवाला, ऋषिकेश में चीमा राम द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के व्यावसायिक उपयोग के लिए टिन शेड का निर्माण किया…

Read More

– उत्तराखंड के मंडुआ, झंगोरा, चौलाई और कोदा जैसे स्थानीय अनाजों के पोषक तत्वों पर शोध जारी: डॉ. भारती कुलकर्णी – कम उम्र से ही स्वस्थ खान-पान की आदतों का विकास किया जाना चाहिए: डॉ. भारती कुलकर्णी, निदेशक (आईसीएमआर-राष्ट्रीय पोषण संस्थान) – आईसीएमआर-एनआईएन ने पोषण अनुसंधान, जन स्वास्थ्य शिक्षा और राष्ट्रीय नीतियों में योगदान की दी जानकारी बुधवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित हैदराबाद प्रेस दौरे के दूसरे दिन उत्तराखंड के 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय पोषण संस्थान (आईसीएमआर-एनआईएन), हैदराबाद का दौरा किया। इस दौरे के दौरान पत्रकारों…

Read More