गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले में 12 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद मां नंदा देवी की प्रसिद्ध बड़ी जात यात्रा शनिवार को सिद्धपीठ कुरुड़ से विधिवत शुरू हो गई। हिमालयी महाकुंभ के नाम से प्रसिद्ध इस धार्मिक यात्रा को लेकर पूरे यात्रा मार्ग पर आस्था और उत्साह का माहौल है। देश-विदेश में रहने वाले प्रवासी और धियाणियां भी मां नंदा की जात में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांवों में लौट रहे हैं। परंपरा के अनुसार मां नंदा की डोली जिस गांव में पहुंचती है, वहां के हक-हकूकधारी श्रद्धा और परंपरा के साथ डोली को अगले पड़ाव तक…
Author: Anant Awaz
देहरादून, 5 सितंबर 2026: उत्तराखंड रुद्राक्ष की खेती, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में रुद्राक्ष की संगठित एवं व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए व्यापक नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह पहल टिहरी गढ़वाल के विधायक किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में गए एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा नेपाल में किए गए विस्तृत अध्ययन के बाद सामने आई है। प्रतिनिधिमंडल में कृषि वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक लेखक डॉ. रमेश सिंह पाल तथा रुद्राक्ष विशेषज्ञ प्रिंस अग्रवाल शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल के…
एबीसी-एआरवी कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के निर्देश, पालतू श्वानों का अनिवार्य पंजीकरण कराने पर जोर देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), मा. उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में एबीसी-एआरवी कार्यक्रम तथा निराश्रित एवं पालतू गोवंशीय पशुओं के प्रभावी प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नगर निकायों को आवारा पशुओं एवं श्वानों की संख्या का विस्तृत सर्वेक्षण कर समग्र डेटा तैयार करने और उसे पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमाणिक डेटा के आधार पर आवारा श्वानों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से बंध्याकरण,…
पिथौरागढ़/टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी जिलों में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 10 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। लगातार बारिश के चलते पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भूस्खलन और मलबा आने से कई सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं टिहरी गढ़वाल में निर्माणाधीन जाख-डोबरा रिंग रोड का एक पुश्ता बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया। पिथौरागढ़ में 18 सड़कें बंद सीमांत जिले पिथौरागढ़ में लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और सड़क पर मलबा आने से…
हल्द्वानी। सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के बाद 17 वर्षीय किशोरी ने मेरठ निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, किशोरी ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2024 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान मेरठ निवासी युवक से हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोप है कि इसके बाद युवक हल्द्वानी और नैनीताल आया और…
देहरादून। पछुवा देहरादून के खुशहालपुर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी आशीष चौहान के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर आधा दर्जन से अधिक निर्माणों को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया। विकासनगर के एसडीएम विनोद कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम खुशहालपुर पहुंची। अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई से पहले संबंधित भूमि और वहां किए गए निर्माणों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई थी। जांच के बाद संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी किए गए थे। प्रशासन का…
देहरादून। देहरादून पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2003 में थाना बसंत विहार में मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय में पेश नहीं होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। करीब 23 वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने शनिवार को बसंत विहार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर वर्तमान में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।…
देहरादून। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन के योगदान को याद करते हुए उनके जीवन और विचारों को शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायी बताया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन भारतीय शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का प्रेरणास्रोत रहा है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी देश के शिक्षकों और विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शिक्षकों को…
देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के पुरुकुल रोड स्थित माता भरना देवी मंदिर में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की गई अष्टधातु की मूर्तियां, घंटा, दीपक, थाली, शिवलिंग और नकदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपियों ने मंदिर की पहले रेकी की थी और इसके बाद सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को भगवंतपुर निवासी पंकज जोशी ने थाना राजपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर…
देहरादून। उत्तराखंड में बारिश और बदलते मौसम के बीच मौसमी बीमारियों का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान स्वाइन फ्लू के 58 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें 38 मामले देहरादून और 20 मामले अन्य जिलों से हैं। नए मामलों के सामने आने के बाद प्रदेश में स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 271 हो गई है। इनमें से 149 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 120 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक स्वाइन फ्लू से दो लोगों की मौत…
बेंगलुरु/हल्द्वानी। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कथित तौर पर ‘शुद्धीकरण अनुष्ठान’ किए जाने के मामले में उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य लोगों के खिलाफ बेंगलुरु में ‘जीरो’ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह मामला शुक्रवार को दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, आदिवासी कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष टीआर रामप्पा ने 31 अगस्त को बेंगलुरु के विधान सौध पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 8 अगस्त को हुई थी खरगे…
देहरादून। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण के तहत केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से दोबारा शुरू होगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की अनुमति मिलने के बाद हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 7 सितंबर को सुबह 11 बजे से शुरू की जाएगी। टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से की जा सकेगी। इस वर्ष 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से हेली सेवा का संचालन शुरू किया गया था। हालांकि, मानसून सीजन को देखते हुए DGCA के निर्देश पर 25 जून से हेली सेवा पर रोक…
प्रदेशव्यापी 7 दिवसीय “ऑपरेशन हॉटस्पॉट”—Money Mule Accounts, ATM/Cheque Withdrawal, Suspect SIM-POS एवं Digital Footprints पर एक साथ कार्रवाई 820 Suspect Bank Accounts का Verification—159 FIR | 1,236 ATM Withdrawal Locations का Verification—32 FIR 84 Cheque Withdrawal Locations का Verification—37 FIR | 22 Suspect SIM-POS का Verification—10 FIR 644 Suspect SIM एवं 630 IMEI Block | 442 संदिग्ध मामलों का Verification | 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार 240 पूर्व से गिरफ्तार साइबर अपराधियों की समन्वय पोर्टल के माध्यम से की गई Mapping से 100 से अधिक अन्य साइबर अपराधों में शामिल होना प्रकाश में आया ठगी करने वालों से लेकर ठगी की…
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं और धार्मिक विरासत समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने…
मानव कल्याण और प्रकृति संरक्षण के लिए एआई के सही उपयोग पर जोर हिमालयी विकास में तकनीक और प्राकृतिक संतुलन जरूरी: राज्यपाल लोक भवन देहरादून 03 सितम्बर, 2026 लोक भवन देहरादून में गुरुवार को ‘अमृतकाल के लिए पर्यावरण और एआई’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘सतत हिमालयी भविष्य के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ था जिसमें पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, हिमालयी पारिस्थितिकी और एआई के बेहतर उपयोग पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। इस संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि आज दुनिया के सामने पर्यावरण,…
देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास में नेपाल के राजदूत से भेंट की। इस दौरान श्री महाराज ने नेपाल में आई त्रासदी पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड सहित पूरा भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है और माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा नेपाल को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। श्री महाराज ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का अटूट…
















