मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आज स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति, हरिद्वार के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके आश्रित परिवारों से जुड़े विभिन्न विषयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी देश की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का सर्वस्व न्योछावर करने वाले राष्ट्र के महान नायक हैं। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ जीवन जी रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानियों और…
Author: Anant Awaz
हाईकोर्ट ने याचिका निस्तारित की, पुलिस जांच में दखल से किया इनकार पुलिस कार्रवाई पर कोर्ट ने जताया संतोष, कांग्रेस के जातिगत नैरेटिव पर उठे सवाल प्रदेशभर में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना’, कांग्रेस पर समाज को जातियों में बांटने का आरोप शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट की कार्यवाही के बाद कांग्रेस के राजनीतिक नैरेटिव पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस मुद्दे को कांग्रेस ने उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक जोर-शोर से उठाया और राहुल गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे तक ने इसे दलित सम्मान से जोड़कर सरकार पर निशाना साधा, अब उसी मामले में कांग्रेस अपने…
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील बिना स्वीकृत मानचित्र के चल रहे निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश और देहरादून में भवन स्वामियों पर कसा शिकंजा देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने तीन अलग-अलग निर्माण स्थलों को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद अनधिकृत निर्माण कराने वाले भवन स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है। एमडीडीए अधिकारियों ने साफ किया है कि नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई…
अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस (International Day of Clean Air for Blue Skies) के अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत नगर निगम ऋषिकेश के तत्वावधान में ऋषिकेश पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के मध्य स्लोगन/ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश के माननीय महापौर श्री शंभू पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। तथा उप नगर अयुक्त श्रीमती अंकिता जोशी, ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री एस.एस. भंडारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को वायु…
नैनीताल। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पानी की समस्या को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में पिछले करीब तीन महीने से डायरिया और संक्रमण के मामले सामने आने की बात कही जा रही है। अब तक 250 से अधिक लोगों के बीमार होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, बीमारी के चलते दो लोगों की मौत की सूचना के बाद ग्रामीणों ने पानी की गुणवत्ता और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की जा रही थीं।…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार की इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है। सरकार का मानना है कि आर्थिक स्थिति किसी भी युवा के करियर और सरकारी नौकरी की तैयारी में बाधा नहीं बननी चाहिए। UPSC से लेकर SSC और बैंकिंग परीक्षाओं तक मिलेगी कोचिंग ‘मुख्यमंत्री…
देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ, शोधकर्ता एवं विद्यार्थी हाइब्रिड मोड में कर रहे प्रतिभागिता भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान (ICAR-IISWC), देहरादून में जल संसाधनों के वैज्ञानिक एवं टिकाऊ प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला ‘Integrated Water Resources Modeling and Basin Management Using MIKE Hydro Basin’ का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 7 एवं 8 सितंबर 2026 को आयोजित इस कार्यशाला का आयोजन ICAR-IISWC, स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (SARRA), देहरादून तथा DHI India के संयुक्त तत्वावधान में जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के INCCC प्रोजेक्ट…
सामाजिक सौहार्द और सम्मान के मुद्दे पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेशव्यापी धरना कांग्रेस से दलित, वंचित और पिछड़े समाज के लिए किए गए कार्यों का हिसाब मांगा देहरादून। सामाजिक समरसता, सामाजिक सौहार्द, समान अवसर तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान के संकल्प को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किए गए। देहरादून में गांधी पार्क में आयोजित धरने में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि…
देहरादून: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे के दौरान कथित अपमान के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव का आह्वान किया। कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता राजधानी पहुंचे और परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। प्रदर्शन के दौरान राजधानी में भारी बारिश होती रही, लेकिन बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रदर्शन में डटे रहे। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जगह-जगह बैरिकेडिंग की थी। कांग्रेस…
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ के साइबर थाना कुमाऊं परिक्षेत्र ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर वरिष्ठ नागरिक से 1 करोड़ 20 लाख 18 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले का खुलासा करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने टेलीकॉम रेग्यूलेटरी विभाग का अधिकारी बनकर पीड़िता को करीब 12 दिनों तक व्हाट्सऐप कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट रखा और कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर विभिन्न बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई। टेलीकॉम विभाग का अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, अल्मोड़ा निवासी पीड़िता ने जनवरी 2026…
श्रम विभाग द्वारा पोखड़ा मुख्यालय पर आयोजित हुआ श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर पोखड़ा (पौडी)।चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड पोखडा के ब्लॉक सभागार में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में जन प्रतिनिधियों, स्थानीय जनता को सम्बोधित करने के साथ-साथ जन समस्याओं को सुना और मौके पर ही पर ही उनका निस्तारण करने के लिए विभागीय अधिकारियो को निर्देश भी दिया। कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने पोखड़ा विकासखण्ड मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में क्षेत्रीय जनता…
इस वर्ष आयोजित होने वाले 05 कार्यक्रमों के पोस्टर का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने आज उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में आयोजित हिमालय दिवस के अवसर पर राज्य भर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी लोकप्रियकरण के लिए आयोजित होने वाले 05 कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन किया। यूकॉस्ट, हेस्को तथा यूटीयू द्वारा आयोजित हिमालयन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने जिन कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन किया उनमें 7वें देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल, साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रीमियर लीग, सीमांत बाल विज्ञान कांग्रेस, ज्ञानोत्कर्ष तथा 21वीं उत्तराखंड राज्य साइंस कॉन्फ्रेंस प्रमुख है।…
देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में संविदा पर नौकरी दिलाने और फ्लैट उपलब्ध कराने का भरोसा देकर बिहार निवासी एक व्यक्ति से करीब 30 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर राजपुर थाना पुलिस ने डिजिटल न्यूज पोर्टल के संचालक अभय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बिहार निवासी आशीष कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि मार्च 2020 में देहरादून में उनकी मुलाकात अभय कुमार से हुई थी। आरोप है कि अभय कुमार ने खुद को एक डिजिटल न्यूज पोर्टल का संचालक बताते हुए…
देहरादून। एसएसपी दून की सख्ती के बाद सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने बिधौली क्षेत्र में आपस में मारपीट कर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे सात युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को कोतवाली प्रेमनगर को सूचना मिली थी कि बिधौली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है और दोनों पक्ष सार्वजनिक स्थान पर एक-दूसरे के साथ…
एकेश्वर (पौडी)। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड एकेश्वर (पणखेत) के ब्लॉक सभागार में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में जन प्रतिनिधियों, स्थानीय जनता को सम्बोधित करने के साथ-साथ जन समस्याओं को सुना और मौके पर ही पर ही उनका निस्तारण करने के लिए विभागीय अधिकारियो को निर्देश भी दिया। कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रम विभाग द्वारा आयोजित इस प्रकार की पहल से जनता की समस्याओं को मौके पर निस्तारित करने में आसानी रहती है। उन्होंने कहा कि हमारे…
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की भव्य एग्जीबिशन का किया अवलोकन, पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर दिया जोर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड देहरादून स्थित होटल में सर्राफ मंडल देहरादून द्वारा आयोजित भव्य एग्जीबिशन का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एग्जीबिशन में प्रदर्शित विभिन्न प्रकार के आभूषणों, पारंपरिक डिजाइनों और स्वर्णकारों की कला एवं हुनर का अवलोकन किया तथा आयोजकों और स्वर्णकार समाज को इस आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय कला, संस्कृति, परंपरा और स्थानीय…

















