प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने परेड ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार, 7 सितंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने परेड ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों को पूरी गंभीरता, एकजुटता…
Author: Anant Awaz
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया। भाजपा जिला कार्यालय अल्मोड़ा में आयोजित कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती के साथ जनसेवा के कार्यों को गति देने पर मंथन किया। कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ‘सेवा ही संगठन’ और ‘अंत्योदय’ के मूल मंत्र के साथ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं…
हल्द्वानी। भुजियाघाट के पास गौला नदी में पैर फिसलने से बह गए 17 वर्षीय आदित्य टम्टा का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। आदित्य रामपुर रोड स्थित टीपी नगर क्षेत्र का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, आदित्य टम्टा भुजियाघाट के पास गौला नदी के किनारे मौजूद था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और फायर टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी देर तक चले तलाशी अभियान के बाद टीम को आदित्य का शव राजपुरा क्षेत्र में…
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा दिनांक 06 सितम्बर, 2026 को जय कम्युनिटी सेंटर, सेलाकुई एवं पी.एम. श्री शहीद सत्येन्द्र चौहान अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज, सेलाकुई, देहरादून में बहुउद्देशीय विधिक सेवाएं एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्य न्यायाधीश, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार गुप्ता जी, माननीय कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार तिवारी जी एवं माननीय न्यायमूर्ति श्री राकेश थपलियाल जी की गरिमामयी उपस्थिति में माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर *जिला न्यायाधीश श्री हरीश…
उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में गोर्खाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री महिला सशक्तीकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जसवंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने गोर्खाली समाज की माताओं-बहनों को हरितालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरितालिका तीज माता पार्वती की अटूट…
म्यूल बैंक खातों, एटीएम और अनधिकृत ऐप के जरिए हो रहा था संदिग्ध वित्तीय लेनदेन; दो विधि-विवादित किशोर भी संरक्षण में हल्द्वानी। साइबर अपराध के बढ़ते नेटवर्क के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखानी क्षेत्र में कथित इंटरनेशनल साइबर क्राइम सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह म्यूल बैंक खातों, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और अनधिकृत ऐप के माध्यम से बड़े पैमाने पर संदिग्ध वित्तीय लेनदेन कर रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह के मुख्य संचालक समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि-विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया है।…
शिक्षक राष्ट्र का चरित्र गढ़ता है: राज्यपाल शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025 से 19 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित देहरादून। शिक्षक दिवस के अवसर पर लोक भवन में आयोजित ‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 19 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थी का जीवन संवारने का कार्य नहीं करता, बल्कि राष्ट्र के चरित्र का निर्माण भी करता…
शनिवार, 05 सितम्बर 2026 भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ़ इंजीनियर्स की ओर से माउंट त्रिशूल (7,120 मीटर / 23,360 फ़ीट) के लिए एक पर्वतारोहण अभियान को रुड़की स्थित बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर से औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह गढ़वाल हिमालय की सबसे मुश्किल चोटियों में से एक पर चढ़ने के एक चुनौतीपूर्ण प्रयास की शुरुआत थी। इस समारोह में सेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, जिनमें सेंट्रल कमांड के GOC-in-C लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, इंजीनियर-इन-चीफ़ लेफ्टिनेंट जनरल विकास रोहेला और बंगाल सैपर्स एंड मिलिट्री सर्वे के कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसएस दहिया शामिल थे।…
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7.50 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी कब्जे में लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई…
देहरादून, 05 सितम्बर 2026। महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डॉ. सुनीता टम्टा की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य महानिदेशालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महानिदेशालय के विभिन्न अनुभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार, पारदर्शिता एवं समयबद्ध कार्य-निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महानिदेशक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में प्राप्त किसी भी पत्रावली अथवा प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप…
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति : मुख्यमंत्री ‘देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर है’, पूर्वोत्तर के युवाओं का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में My Home India द्वारा आयोजित “NeST Fest-2026” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों से आए छात्र-छात्राओं एवं युवाओं का देवभूमि उत्तराखण्ड की ओर से स्वागत किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए My Home India की टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर…
केबल तार, बैटरी सेल और दो मॉड्यूल बरामद, करीब 30 हजार रुपये का सामान जब्त देहरादून। कोतवाली डालनवाला क्षेत्र में मोबाइल टावर से हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए केबल तार, बैटरी सेल और दो मॉड्यूल बरामद किए हैं। बरामद सामान की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को नरेश सिंह, निवासी रॉयल कमांड प्रोटेक्शन ग्रुप, ऋषिनगर, नालापानी चौक, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून ने डालनवाला थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि…
ऋषिकेश, 5 सितंबर 2026। लाची फाउंडेशन द्वारा दुर्गा मंदिर, मालवीय नगर, ऋषिकेश में आयोजित “Blood Donor Appreciation Ceremony 2026” में सम्मिलित होकर देशभर से आए रक्तवीरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवा स्वयंसेवकों का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों एवं दूर-दराज़ क्षेत्रों से रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कश्मीर से लेकर मध्य प्रदेश, दक्षिण भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए रक्तदाताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कार्यक्रम में लाची फाउंडेशन के फाउंडर रोहित बिजलवान एवं…
बिना स्वीकृत मानचित्र के चल रहे निर्माण पर कार्रवाई, ऋषिकेश और देहरादून में भवन स्वामियों पर कसा शिकंजा देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने ऋषिकेश और देहरादून में तीन अलग-अलग निर्माण स्थलों को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद अनधिकृत निर्माण कराने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्राधिकरण के अनुसार, ऋषिकेश में रेलवे स्टेशन के…
डॉ. भगवती प्रसाद मैंदोली ने वैश्विक मंच पर साझा किया उत्तराखंड का शिक्षा परिवर्तन मॉडल ऑक्सफोर्ड, 4 सितंबर। उत्तराखंड की आनंदम पाठचर्या ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित सामाजिक परिणाम सम्मेलन (Social Outcomes Conference) में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। तीन और चार सितंबर को आयोजित सम्मेलन के विशेष सत्र “What Does Education System Transformation Look Like from Inside Government?” में समग्र शिक्षा के स्टाफ ऑफिसर डॉ. भगवती प्रसाद मैंदोली ने उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में किए जा रहे बदलावों और आनंदम पाठचर्या के अनुभवों को वैश्विक प्रतिनिधियों के साथ साझा किया। संस्कृत मंगलाचरण और ध्यान से हुई शुरुआत सत्र की…
समाज तोड़ने वाली शक्तियों को लोकतात्रिक ढंग से ज़बाब देने में शिक्षक एवं बुद्धिजीवी वर्ग आए सामने : भट्ट शिक्षक नेता, जातीय विभाजन और युवाओं को राजनैतिक हथियार बनाने के खिलाफ राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े! देहरादून 5 सितंबर। आज शिक्षक दिवस पर एक बड़ी सौगात के रूप में शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि देश समाज को तोड़ने वाली शक्तियों को लोकतात्रिक ढंग से ज़बाब देने और जनजागरुकता की जिम्मेदारी शिक्षक एवं बुद्धिजीवी वर्गों को…

















