देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में समूह-‘ग’ के 101 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 81/उ0अ0से0च0आ0/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 14 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर 17 से 19 अक्टूबर 2026 तक दिया जाएगा। आयोग ने लिखित प्रतियोगी परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 20 दिसंबर 2026 निर्धारित की है। इन पदों पर होगी…
Author: Anant Awaz
देहरादून। देहरादून के देहराखास क्षेत्र में स्थित एक पीजी हॉस्टल में 21 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। मृतक की पहचान सौरव कुमार निवासी घोड़हिया वार्ड नंबर-3, सूरजपुर, पश्चिमी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। सौरव वर्तमान में एक संस्थान में बीपीटी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था और देहराखास स्थित पीजी हॉस्टल में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8 बजे…
सहकारिता मे मिली बड़ी जीत ने साबित किया सरकार का जन सरोकारों से जुड़ाव: भट्ट देहरादून 8 सितंबर। भाजपा ने सहकारिता मे मिली बड़ी जीत को प्रदेश मे धामी सरकार की लोकप्रियता का पैमाना बताते हुए कहा कि इससे धामी सरकार का जन सरोकारों से जुड़ाव भी साबित हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस शानदार और एकतरफा जीत को कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का संचरण करने वाला बताया और कहा कि गढ़वाल मंडल की सभी 6 जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष की सीटों पर मिली जीत विपक्ष को आईना दिखाने के लिए भी पर्याप्त है। उन्होंने इसे डबल इंजन…
हरिद्वार/ज्वालापुर। ईदगाह रोड स्थित दीक्षा राइजिंग स्कूल के सामने मंगलवार को दिनदहाड़े एक मासूम बच्ची के अपहरण की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना उस समय हुई जब बच्ची अपनी दादी के साथ घर के बाहर खेल रही थी। बताया जा रहा है कि मासूम जुड़वा बहनों में से एक है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। और बच्ची की सकुशल बरामदगी की उम्मीद में हर पल पुलिस की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मासूम बच्ची अपनी दादी के साथ घर के…
तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन की रुचि कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा चेन्नई में मंगलवार को ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ’ में उत्तराखंड की फिल्म नीति और राज्य की खूबसूरत शूटिंग लोकेशंस को प्रस्तुत किया गया। कॉन्क्लेव में देश-विदेश के प्रमुख फिल्ममेकर्स, प्रोड्यूसर्स तथा फिल्म कमीशन के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रसार भारती वेव्स ओटीटी, उत्तराखंड एफडीसी और महाराष्ट्र एफएससीडीसी सहित विभिन्न प्रदर्शकों ने प्रतिभाग किया। साथ ही ट्यूनीशिया, इटली, थाईलैंड, रोमानिया, हंगरी, सर्बिया और अजरबैजान सहित कई देशों के प्रतिनिधियों की भी भागीदारी रही।…
रायपुर आर्मी फायरिंग रेंज में फलदार व जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण, सुरक्षा के लिए वायरिंग और दो साल के रखरखाव की व्यवस्था देहरादून। विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने देहरादून की हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। प्राधिकरण की ओर से रायपुर स्थित आर्मी फायरिंग रेंज में विभिन्न प्रजातियों के फलदार और जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण किया गया। खास बात यह है कि एमडीडीए ने पौधारोपण के साथ-साथ इनके संरक्षण और रखरखाव की भी ठोस व्यवस्था की है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आर्मी अधिकारियों के…
सरस्वती ताल और केदारताल के लिए विशेषज्ञ दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी, मुख्यमंत्री और आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं देहरादून। प्रदेश में ग्लेशियर झीलों से संभावित जोखिमों को कम करने तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चमोली जनपद स्थित सरस्वती ताल तथा उत्तरकाशी जनपद स्थित केदारताल के सर्वेक्षण के लिए विशेषज्ञ दल मंगलवार को रवाना हुआ। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) से विशेषज्ञ दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा आपदा…
विकासनगर: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 55 वर्षीय आरोपी निसार को ढकरानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी का मुकदमा दर्ज है और वह जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार, 17 मार्च 2026 को पुलिस ने शरली मानपुर, पांवटा साहिब, हिमाचल प्रदेश निवासी नेत्र सिंह को 253.26 ग्राम अवैध डोडा पाउडर के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में कोतवाली विकासनगर में मुकदमा अपराध संख्या 79/2026 के…
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है : मुख्यमंत्री बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक मार्गदर्शन देना भी जरूरी : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में कुसुम कांता फाउंडेशन एवं मंथन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को सम्मानित किया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों एवं छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की…
गैरसैंण। चमोली जिले के गैरसैंण तहसील क्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर विवाद सामने आया है। गांव के एक परिवार ने करीब 20 नाली पैतृक भूमि को गलत तरीके से बेचे जाने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि जमीन की रजिस्ट्री से पहले ही तहसील प्रशासन को शिकायत दी गई थी, इसके बावजूद भूमि की बिक्री कर दी गई। अब पीड़ित परिवार न्याय के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहा है। रजिस्ट्री से पहले तहसील में दी थी शिकायत सारकोट निवासी सुरेंद्र सिंह के अनुसार, गांव के ही एक व्यक्ति…
चमोली: जिले के नंदानगर विकासखंड के रामणी गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मेला मैदान स्थित मंच पर एक किशोर और किशोरी के शव मिले। दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने मेला मैदान के मंच पर दोनों के शव देखे, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नंदानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मृतक किशोर की उम्र करीब 17…
श्रम विभाग द्वारा बीरोंखाल ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित शिविर में सैकड़ों श्रमिकों ने किया प्रतिभाग बीरोंखाल (पौड़ी गढ़वाल)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन मंगलवार को विकासखंड बीरोंखाल के ब्लॉक सभागार में श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। शिविर में क्षेत्रीय जनता के साथ साथ बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बीरोंखाल के ब्लॉक सभागार में आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में उपस्थित श्रमिक भाई-बहनों और स्थानीय जनता को संबोधित…
स्टाइपेंड विवाद, कार्य बहिष्कार शुरू, ओपीडी से वार्ड तक मरीज प्रभावित देहरादून। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर एमबीबीएस इंटर्न की हड़ताल के बाद मंगलवार को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर भी धरने पर बैठ गए। कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है। पीजी डॉक्टर बहिष्कार में शामिल होने की तैयारी में हैं। उत्तराखंड के पांचों सरकारी मेडिकल कॉलेजों के करीब 600 इंटर्न सोमवार से हड़ताल पर हैं। इंटर्न मासिक स्टाइपेंड 17 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि 12 घंटे की ड्यूटी के बावजूद मानदेय कम है और ठोस आवास व्यवस्था…
हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ मेला-2027 को देखते हुए भारत सरकार ने उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त गेहूं और चावल का आवंटन किया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी पत्र के अनुसार राज्य को 3,051.079 मीट्रिक टन गेहूं तथा 4,978.073 मीट्रिक टन चावल अतिरिक्त रूप से आवंटित किया गया है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत कुंभ जैसे बड़े आयोजनों के लिए संबंधित राज्य को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वार्षिक खाद्यान्न आवंटन का अधिकतम दो प्रतिशत तक अतिरिक्त आवंटन किया जाता है। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार ने केंद्र सरकार से राज्य…
देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में SIR की प्रगति, दावे-आपत्तियों की सुनवाई और आगामी प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही राजनीतिक दलों से सुझाव भी लिए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि को आगे बढ़ाकर 3 अक्टूबर 2026 निर्धारित कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 24 लाख 30 हजार मतदाताओं को नोटिस…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में माउंट किलिमंजारो जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी का सफल आरोहण करना उनके साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का परिचायक है। दोनों बच्चों ने अपनी इस उपलब्धि से उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता प्रदेश के अन्य…

















