एसपी ने पुलिस बल की ब्रीफिंग कर कहा—श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता गोपेश्वर। मां नन्दा देवी की बड़ी जात यात्रा को लेकर चमोली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। थराली क्षेत्र में यात्रा मार्ग को एक जोन और चार सेक्टरों में विभाजित कर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और अन्य सुरक्षा एवं बचाव दलों की तैनाती की गई है। शुक्रवार को चेपड़ो में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर उन्हें हर परिस्थिति में सतर्क और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। एसपी पंवार ने कहा कि मां नन्दा देवी की बड़ी…
Author: Anant Awaz
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की ओर पैदल आवाजाही एहतियातन रोक दी गई है। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की टीम मौके पर पहुंचकर मार्ग से मलबा और पत्थर हटाने के कार्य में जुटी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि मार्ग की स्थिति सामान्य होने और यात्रियों की आवाजाही के लिए सुरक्षित पाए जाने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू…
सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में वाहन चोरी का खुलासा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार; चोरी की एक्टिवा बरामद देहरादून, 11 सितंबर 2026। सेलाकुई थाना पुलिस ने वाहन चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी भी बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने खर्चों और महंगे शौक पूरे करने के लिए स्कूटी चोरी की थी। वह चोरी के वाहन को बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026…
देहरादून सचिवालय में दोपहर 12 बजे होगी बैठक, स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी विकास विभाग के मामलों पर हो सकता है फैसला देहरादून, 11 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को सचिवालय में दोपहर 12 बजे होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय होने की संभावना है। कर्मचारियों से जुड़े मामलों के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास, गृह, खेल, परिवहन और वन विभाग से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष आ सकते हैं। इसके अलावा विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय होने…
बिड़ला परिसर में दो बजे तक मतदान, शाम पांच बजे बाद घोषित होगा परिणाम; सुरक्षा के कड़े इंतजाम श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में आज छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव के लिए बिड़ला परिसर में कुल 14 मतदान बूथ बनाए गए हैं, जहां 8776 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया सुबह से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगी। इसके बाद मतगणना शुरू की जाएगी और शाम पांच बजे के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए बिड़ला परिसर और…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने अनाधिकृत भू-विन्यास और बिना स्वीकृति विकास कार्यों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में ग्राम गड़ूल, सूर्यधार, रानीपोखरी, देहरादून में लगभग *150 बीघा भूमि पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए किए गए अनाधिकृत भू-विन्यास, सड़क निर्माण एवं सीमांकन* के मामले में प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की है। प्राधिकरण की ओर से संबंधित पक्ष के विरुद्ध उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन के चलते वाद योजित किया गया। प्रकरण में विशाल मनवाल एवं श्री कोठारी द्वारा प्रश्नगत स्थल पर प्राधिकरण से आवश्यक तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बिना भू-विन्यास…
फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ में दिखी उत्तराखण्ड की झलक उत्तराखण्ड की फिल्म नीति से प्रभावित हुए दक्षिण के फिल्म निर्माता गुरूवार को हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ में उत्तराखंड की झलक दिखाई दी। कॉन्क्लेव में उत्तराखण्ड की फिल्म नीति से दक्षिण के फिल्म निर्माता काफी प्रभावित दिखाई दिए। चेन्नई के बाद हैदराबाद के आयोजनों में भी उत्तराखंड फिल्म नीति की व्यापक सराहना हुई है। हैदराबाद के कॉन्क्लेव में विभिन्न राज्यों के साथ ही ट्यूनीशिया, इटली, थाईलैंड, रोमानिया, हंगरी, सर्बिया और अजरबैजान के प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया। एग्जिबिटर्स में प्रसार भारती वेव्स ओटीटी, उत्तराखण्ड एफडीसी, महाराष्ट्र सीडीसी शामिल…
पंजाबी समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक: मुख्यमंत्री गुरु साहिबान का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, सेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है: मुख्यमंत्री गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.5 किमी रोपवे निर्माण की दिशा में कार्य आगे बढ़ा: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पूरा परिसर “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” के जयकारों से गूंज उठा।…
ऋषिकेश। आईडीपीएल गीतानगर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग के अस्पताल से घर लाते समय जिंदा होने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, परिजनों ने इस मामले में स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही जानकारी भ्रामक है। बुजुर्ग की हालत गंभीर थी और देर रात घर पर उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार, बुजुर्ग पिछले तीन दिनों से जौलीग्रांट स्थित अस्पताल में भर्ती थे। उनकी दोनों किडनियां और हार्ट खराब होने के कारण हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। बुधवार को चिकित्सकों ने परिजनों को उनकी गंभीर स्थिति की जानकारी…
2027 के रण से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, नगर में उतारी नई टीम गोपेश्वर। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने गोपेश्वर में संगठन को चुनावी मोड में लाने की कवायद तेज कर दी है। नगर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मैदान में उतरने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया। नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र गरोड़िया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी ने नई कार्यकारिणी के…
हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का पुतला दहन कर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन व्यक्तिगत और अमर्यादित टिप्पणियां लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं हैं। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविन्द सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा राहुल गांधी के…
गुणवत्ता एवं लेवलिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश नगर निगम ऋषिकेश के वार्ड संख्या 39 स्थित गली नंबर-3 में सड़क निर्माण कार्य का आज माननीय महापौर श्री शम्भू पासवान जी द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के अवसर पर महापौर श्री शम्भू पासवान ने संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता के उच्च मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क की लेवलिंग, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता एवं मजबूती में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सड़क का निर्माण…
हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद आयोजित गौरव सेनानी मिलन समारोह में पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए देश की रक्षा में उनके योगदान और बलिदान को नमन किया गया। समारोह में केंद्र सरकार की ओर से सैनिकों और उनके परिवारों के हित में किए जा रहे प्रयासों को प्रमुखता से रखा गया। कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना को लगातार अधिक सशक्त, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। सरकार का संकल्प है कि देश…
देहरादून। उत्तराखंड में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने निगरानी और रोकथाम की कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि जिले में डेंगू की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। वर्तमान में करीब 9 एक्टिव केस हैं, जबकि अब तक लगभग 150 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। डीएम ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं। टीमें घरों और आसपास के इलाकों में पानी जमा होने की स्थिति की जांच कर रही हैं। जहां…
ऋषिकेश। उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों रुपये के गबन के मामले में दून पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बैंक में दैनिक जमा अभिकर्ता के रूप में कार्य करता था और उसने खाताधारकों से बैंक में जमा कराने के लिए प्राप्त रकम को बैंक में जमा नहीं किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कुल 12 लाख 31 हजार 458 रुपये का गबन किया। मामले में 24 मई 2026 को उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के सचिव/महाप्रबंधक एसएस राणा ने कोतवाली ऋषिकेश में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि बैंक में दैनिक जमा…
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना —नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास में सुविधाओं का विस्तार, करीब 100 बच्चों को मिलेगा शिक्षा और संरक्षण का सहारा किसी बच्चे के लिए घर सिर्फ चार दीवारें नहीं होता, बल्कि सुरक्षा, अपनापन और सपनों की पहली पाठशाला होता है। लेकिन जिन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ चुका हो, जिनके परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हों या जिन्हें जीवन की परिस्थितियों ने सामान्य पारिवारिक वातावरण से दूर कर दिया हो, उनके लिए एक सुरक्षित छत किसी वरदान से कम नहीं। ऐसे ही बच्चों…

















