रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रुद्रप्रयाग जिले के फाटा क्षेत्र में महाराष्ट्र के पुणे से आए 22 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए गहरी खाई की ओर लटक गई। कुछ पलों के लिए यात्रियों की सांसें थम गईं। जानकारी के अनुसार, बस सोमवार सुबह करीब चार बजे जामू क्षेत्र स्थित एक होटल से केदारनाथ यात्रा मार्ग की ओर रवाना हुई थी। जैसे ही वाहन जामू हेलीपैड के पास ढलान वाले मार्ग पर एक तीखे मोड़ पर पहुंचा, चालक का नियंत्रण बस…
Author: Anant Awaz
हरिद्वार: सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में हर की पैड़ी में गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ रही है. आज इस बार के यात्रा सीजन की पहली रिकॉर्ड तोड़ भीड़ हरिद्वार में दिखाई दे रही है. हरकी पैड़ी के अलावा अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं. इस बार कुंभ मेले के लिए बनाए गए गंगा घाटों पर भी भारी भीड़ है. हाईवे पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं. प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं. पूरे मेला क्षेत्र को 16 जोन और 46 सेक्टरों में बांटकर पर्याप्त…
चमोली (उत्तराखंड): देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी सोमवार सुबह भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम पहुंचे. इस मौके पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया. साथ ही उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को 10 करोड़ रुपये की धनराशि दान दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे है, यहां उन्होंने बदरी-विशाल के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. बदरीनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया. दर्शन एवं पूजा-अर्चना के…
देहरादून। शिमला बाईपास रोड स्थित भुड्डी गांव में हुए एडवोकेट सोहेल की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्या की घटना को किसी और ने नहीं बल्कि छोटे भाई ने ही अंजाम दिया। वकील भाई से पैसे मांग रहा था, पैसे न देने पर उसने मार दी गोली बताया जा कि वह आपराधिक प्रवृति का है और नशा करता है। यह अधिवक्ता भाई से पैसे मांग रहा था। पैसे न देने पर उसने बड़े भाई को गोली मार दी। हत्या के बाद ऐसा सीन क्रिएट किया ताकि उस पर किसी का शक न हो। उसी ने ही कहानी बनाई…
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश खटीमा -: माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उनकी माता श्रीमती बिशना देवी भी उनके साथ उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने खेत में श्रम करते हुए किसानों के परिश्रम और कृषि परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खेती केवल आजीविका का माध्यम नहीं,…
नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में सोमवार को बाबा नीम करौली बाबा का 62वां स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। तड़के सुबह से ही बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। स्थापना दिवस का शुभारंभ प्रातः 5 बजे बाबा को मालपुए का भोग अर्पित कर किया गया। इसके बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। रातभर कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराए गए। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया, जबकि मंदिर समिति के सेवादारों द्वारा…
ऋषिकेश। चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश स्थित श्मशान घाट के समीप दिल्ली निवासी दंपती गंगा में स्नान करने के दौरान बह गए। एसडीआरएफ के डीप डाइवर ने दंपती की तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। वहीं, रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दिल्ली के कुल तीन पर्यटक बहे हैं। एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि रविवार शाम करीब 5 बजे एसडीआरएफ को कंट्रोल रूम ऋषिकेश के माध्यम से सूचना मिली कि थाना चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश स्थित श्मशान घाट के समीप गंगा नदी में दो व्यक्ति बह गए हैं। एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और…
नई दिल्ली: भारत की ईंधन आत्मनिर्भरता और ग्रीन एनर्जी की दिशा में केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश में 100 प्रतिशत इथेनॉल (Ethanol) ईंधन के इस्तेमाल को कानूनी रूप से मंजूरी दे दी है। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य पेट्रोल-डीजल के महंगे आयात पर भारत की निर्भरता को कम करना और वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देना है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस बारे में शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा, ‘कल यानी शनिवार रात ठीक 8 बजे मैंने 100 प्रतिशत इथेनॉल के उपयोग को कानूनी रूप से अधिकृत…
खटीमा, 14 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंडिया क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक आस्था हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित और विकसित…
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा विभिन्न स्नातक स्तरीय पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी परीक्षा रविवार को राज्यभर में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन संख्या-70/उ०अ०से०च०आ०/2026 के तहत 14 जून 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एकल पाली में परीक्षा आयोजित की गई। राज्य के सभी 13 जनपदों में बनाए गए 449 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित इस परीक्षा के लिए कुल 1,54,603 अभ्यर्थी नामांकित थे। इनमें से 1,14,635 अभ्यर्थियों ने अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए, जबकि लगभग 83,254 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस प्रकार परीक्षा…
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रविवार सूबह कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टपकेश्वर मंदिर प्रांगण में विशेष सफाई अभियान में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शहीद दुर्गामल्ल मंडल के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मंदिर परिसर एवं तमसा नदी में स्वच्छता कार्य किया और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन के आहवान पर सभी कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान सहित अन्य पार्टी के कार्यक्रमों…
देहरादून: एक बार फिर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और सांसद कुमारी सैलजा उत्तराखंड दौरे पर आ रहीं हैं. उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा 17 और 18 जून को देहरादून में मौजूद रहेंगी. इन दिनों वे संगठन को मजबूत करने के साथ ही आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर वरिष्ठ नेताओं, सभी प्रकोष्ठों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठकें करने जा रही हैं. कांग्रेस नेता अमरेंद्र बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया 17 जून को पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा देहरादून दौरे पर आ रही हैं. उन्होंने बताया कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों और जिला अध्यक्षों के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है.…
अपराधियों की घर पर चला बुलडोजर: 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार , बाकी की धरपकड़ जारी विकासनगर। सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में शनिवार को पानी भरने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। हिंसक झड़प में भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि उसके दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। पुलिस के अनुसार बैरागीवाला गांव में सरकारी ट्यूबवेल से पानी लेने को लेकर विनोद, राजेश और अशोक का गांव के पूर्व प्रधान इरशाद के भतीजे इम्तियाज से विवाद हो गया। बताया जा…
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया है कि कैंचीधाम मेले के तहत आसपास के लोगों के आवागमन पर कोई रोक नहीं है। पुलिस कप्तान ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में चल रही खबरों को गलत करार दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि कैंची धाम क्षेत्र में स्थानीय लोगों को रोका जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि कैंची धाम, गरमपानी, हरतपा एवं आस-पास के क्षेत्र के सभी स्थानीय निवासी वैध स्थानीय…
विकासनगर (देहरादून) । सहसपुर कोतवाली अंतर्गत बैरागीवाला में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक की हत्या में 12 नामजद कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं गांव में आक्रोशित हिंदू संगठनों ने आरोपितों के घरों पर पथराव, तोड़फोड़ की। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। साथ ही बुलडोजर लेकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी आरोपितों के घरों पर पहुंचे और मकानों को चिन्हित किया। जिसके बाद बुलडोजर कार्रवाई की गई। पीएसी व पुलिस तैनात शनिवार को पानी विवाद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने एकजुट होकर भगवत प्रसाद के घर पर हमला कर…
खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर अपने गृह क्षेत्र खटीमा के दौरे पर पहुंचे हैं. इसी क्रम में सीएम धामी ने खटीमा के दूरस्थ ग्राम बग्गा 54 में आयोजित जनसंपर्क एवं मुख्य सेवक जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत की. इस अवसर पर सीमांत क्षेत्र की जनता को संबोधित कर सीएम धामी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा. साथ ही राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को जनता के सामने रखा. उन्होंने सीमांत क्षेत्र ग्राम बग्गा 54 के विकास का वादा किया. उन्होंने ग्रामीणों की राजस्व ग्राम एवं भूमि अधिकार की मांग…














