देहरादून। उत्तराखंड समेत छह राज्यों के लिए महत्वपूर्ण किशाऊ बांध परियोजना को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। ऊपरी यमुना बेसिन में प्रस्तावित 660 मेगावाट क्षमता की इस बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री धामी सोमवार शाम नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। किशाऊ परियोजना को लेकर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के बीच MoU पर हस्ताक्षर होंगे। समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर…
Author: Anant Awaz
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी)-2026 की नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। सीबीएसई की ओर से सोमवार को जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, सीटीईटी का 22वां संस्करण अब 12 और 13 दिसंबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा। बोर्ड ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी परीक्षा से 15 दिन पहले सीटीईटी के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाएगी। अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉगिन कर अपने परीक्षा शहर और तारीख से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा, प्रवेश पत्र…
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें नई तैनाती दी गई है। इस फेरबदल से देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, ऊधमसिंहनगर, टिहरी और अन्य क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियां बदली हैं। शासनादेश के अनुसार ASP प्रमोद कुमार का देहरादून से स्थानांतरण कर रुद्रपुर भेजा गया है। वहीं स्वतंत्र कुमार सिंह को ASP देहात-2, देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका स्थानांतरण सतर्कता…
देहरादून, 14 सितम्बर 2026 राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (SIEMAT), देहरादून में उत्तराखण्ड के पीएम श्री विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए Social, Emotional and Ethical Learning (SEEL) आधारित राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य पीएमश्री विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास के दृष्टिगत सामाजिक, भावनात्मक एवं नैतिक अधिगम की अवधारणा, आवश्यकता, उपयोगिता तथा विद्यालयी स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में शिक्षकों की समझ एवं व्यावसायिक दक्षता का संवर्धन करना हैं। कार्यशाला के प्रथम चरण में जनपद उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ के विभिन्न पीएमश्री विद्यालयों से प्रतिभाग कर रहे…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में हिमालयी संस्कृति, परंपराओं और लोक जीवन को समर्पित पत्रिका ‘हिमालयन संस्कृति‘ के प्रवेशांक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका के माध्यम से हिमालयी राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, लोक आस्थाओं, रीति-रिवाजों, लोक कला, लोक साहित्य, इतिहास, विरासत तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विविध आयामों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही हिमालय की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान से युवा पीढ़ी को परिचित कराने के प्रयास सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि…
हिंदी को विज्ञान, तकनीक, शोध और डिजिटल दुनिया की भी मजबूत भाषा बनाना होगा हिंदी के साथ उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं और साहित्य के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री हिंदी दिवस पर साहित्यिक एवं रचनात्मक लेखन प्रतियोगिताओं के 126 विजेता विद्यार्थी सम्मानित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में साहित्यकारों, लेखकों, भाषाविदों, छात्र-छात्राओं और हिंदी प्रेमियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी दिवस हमारी संस्कृति, सभ्यता और राष्ट्रीय चेतना के गौरव को संजोने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। हिंदी केवल संवाद…
चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के तीसरे चरण को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर स्वाइन फ्लू सहित विभिन्न संक्रामक एवं जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि मानसून के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं सुधारीकरण के कार्यों में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी भी अपने-अपने जनपदों में सड़कों की स्थिति…
देहरादून 14 सितंबर,2026 (सू.वि), जनपद को नशा मुक्त बनाने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार से ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ (एनएमबीए) का आगाज हो गया। 14 से 30 सितंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत पूरे जिले में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन और ऑफलाइन शपथ दिलाई जाएगी। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) के.के. मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। विभागों को दी गई अहम जिम्मेदारी शैक्षणिक संस्थान व कोचिंग सेंटरों में मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं उच्च शिक्षा विभाग…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में CM हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर अधिकारियों को लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में CM हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान में तेजी लाई जाए और लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि CM हेल्पलाइन 1905 सरकार और जनता के बीच संवाद…
निवेश के नाम पर लाखों की ठगी और नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले भी पहुंचे देहरादून 14 सितंबर,2026 (सू.वि), जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में ‘समाधान दिवस’ आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में कुल 102 शिकायतें दर्ज की गईं। अपर जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों की जांच कर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में ऋषिकेश…
देहरादून। एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेहरू कॉलोनी पुलिस ने स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले कथित “ऑटो गैंग” के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग घटनाओं में छीने गए दो स्मार्ट फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक अवैध खुखरी बरामद की है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त ऑटो को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार 14 सितंबर 2026 को नेहरू कॉलोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम…
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से भेंट, हर संभव सहयोग का आश्वासन देहरादून। उत्तराखंड में मखाना उत्पादन की संभावनाओं को तलाशने के उद्देश्य से जन जागरण अभियान समिति की टीम बिहार के शोध दौरे पर पहुंची। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात कर उत्तराखंड में मखाना की खेती शुरू करने की संभावनाओं और इसके लिए आवश्यक तकनीकी सहयोग पर चर्चा की। समिति के संस्थापक-अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा को उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, समिति के उपाध्यक्ष प्रमोद बेलवाल और सचिव…
जागड़ा मेले के दो दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन छत्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की विकासनगर (देहरादून)। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई अंतर्गत पश्मी गांव में पहुंचकर न्याय के देवता छत्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन और पूजन कर प्रदेश की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। हनोल मंदिर (महासू देवता मंदिर) में रविवार को पूजा-अर्चना कर दो दिवसीय पारंपरिक और धार्मिक जांगड़ा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व का शुभारंभ करने के पश्चात आज दूसरे दिन सोमवार को हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के…
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सरकार ने मानसून सत्र को 26 अक्टूबर से पहले आयोजित करने का निर्णय लिया है। हाल ही में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सत्र के आयोजन को लेकर चर्चा हुई, जिसमें 26 अक्टूबर से पहले सत्र आयोजित करने पर सहमति बनी। हालांकि, सत्र की अंतिम तिथि और स्थान का निर्धारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। माना जा रहा है कि विधानसभा का मानसून सत्र सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर के पहले सप्ताह में आयोजित किया जा सकता है। हालांकि, अभी सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का दौर तेज हो गया है। करीब एक सप्ताह बाद रविवार को देहरादून में जोरदार बारिश हुई, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ीं। कुमाऊं मंडल के अधिकांश इलाकों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने सोमवार, 14 सितंबर को प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ शामिल हैं। विभाग ने सभी जिलों में…
देहरादून। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार को देहरादून में गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कीं। वहीं, विभिन्न आयोजन समितियों की ओर से बैंड-बाजे के साथ गणपति की शोभायात्रा निकाली गई और प्रतिमाओं को भव्य रूप से सजाए गए पंडालों में विराजमान कराया गया। इस दौरान पूरे शहर में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजते रहे। गणेश महोत्सव को लेकर रविवार से ही शहर के पटेलनगर, प्रेमनगर, मन्नूगंज, धामावाला, क्लेमेनटाउन सहित विभिन्न क्षेत्रों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई थीं। पंडालों को रंग-बिरंगी…

















