देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चार्जशीट कमेटी ने धामी सरकार पर सरकारी जमीनों के कथित दुरुपयोग और बड़े कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। होटल इन्द्रलोक में आयोजित पत्रकार वार्ता में चार्जशीट कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “मुख्यमंत्री नाम से, प्रॉपर्टी डीलर काम से।” पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, चार्जशीट कमेटी के सदस्य मनोज रावत, डॉ. प्रेम बहुखंडी और डॉ. प्रतिमा सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। करीब 7 हजार बीघा सरकारी जमीन लैंड बैंक में…
Author: Anant Awaz
ऋषिकेश। ऋषिकेश के लिए गर्व एवं हर्ष का विषय है कि नगर निगम पार्षद श्रीमती सिमरन उप्पल जी, पत्नी श्री अमित उप्पल जी, के भतीजे एवं श्री गगन उप्पल जी तथा श्रीमती प्रीति उप्पल जी के सुपुत्र यश उप्पल का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर आज मेयर शंभू पासवान जी ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर यश उप्पल को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मेयर शंभू पासवान जी ने बधाई देते हुए कहा कि भारतीय सेना में…
विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां के तहत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी अपने अधिनस्थ विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान को सफल बनाने के लिए गहन चर्चा एवं मंथन किया। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई, लघु सिंचाई, एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को अपने सुभाष रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर देशव्यापी सेवा संकल्प…
देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ते पर्यटन और चारधाम यात्रा के दबाव के बीच प्रदेश सरकार ने पार्किंग सुविधाओं के विस्तार पर जोर तेज कर दिया है। सरकार का मानना है कि पर्यटन स्थलों और चारधाम यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पार्किंग सुविधा उपलब्ध होने से यातायात जाम की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। आवास विभाग के अनुसार, पिछले चार वर्षों में प्रदेश में 63 पार्किंग परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। इन परियोजनाओं के तहत पर्वतीय जिलों में कुल 4202 वाहनों की पार्किंग क्षमता विकसित की गई है। पर्वतीय जिलों में विकसित हुई पार्किंग क्षमता आवास विभाग के…
नई दिल्ली: उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है। हरीश रावत ने पूर्व ओएसडी और पीए चंदन सिंह जीना पर ईडी की कार्रवाई के बाद इस्तीफा दिया है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जीना पर जो कार्रवाई हुई है उस तथ्य का खुलासा आने वाले समय में होगा। उन्होंने कहा कि जीना एक सज्जन, विनम्र और काम करने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि यदि ग्राम सेवकों की भर्ती में ओएमआर…
बड़ोवाला फायरिंग कांड का आरोपी निकला घायल बदमाश; पांच लाख रुपये में बैंककर्मी की हत्या की सुपारी लेने का खुलासा, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार देहरादून। पटेल नगर क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान अंकित चौहान (25) निवासी लक्सर, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का देसी तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस तथा घटना में…
नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट मुख्यमंत्री ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न जिला सहकारी बैंकों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिला सहकारी बैंक किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के साथ ही स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने अपेक्षा…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने अनधिकृत प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति विकास कार्यों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण द्वारा ग्राम बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर, देहरादून में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बड़े भू-भाग में की जा रही अवैध प्लॉटिंग के मामले में कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण के अनुसार समीर कुरैशी/भू-स्वामी द्वारा उक्त स्थल पर प्राधिकरण से तलपट मानचित्र की स्वीकृति प्राप्त किए बिना लगभग 40-50 बीघा क्षेत्रफल में प्लॉटों का चिन्हीकरण किया जा रहा था। स्थल पर अनधिकृत रूप से प्लॉटिंग कार्य किए जाने की जानकारी मिलने पर प्राधिकरण स्तर से प्रकरण दर्ज करते हुए नियमानुसार…
देहरादून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य के समस्त विकासखण्डों में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स को मासिक निर्धारित मानदेय/स्टाइपेंड के रूप में प्रोत्साहन राशि जारी की गई है। इसके अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं को ₹3,300 प्रतिमाह तथा आशा फैसिलिटेटर्स को ₹2,000 प्रतिमाह निर्धारित मानदेय के रूप में प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत कार्यक्रमवार गतिविधियों के सफल संचालन, समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संबंधित कार्यों में सहयोग एवं फैसिलिटेशन के लिए आशा कार्यकर्ताओं को समय-समय पर कार्यक्रम-विशिष्ट प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की…
अभियान के तहत नागरिकों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ा जाएगा। विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में प्रत्येक देशवासी की महत्वपूर्ण भूमिका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी, संवाद और नवाचार को केंद्र में रखते हुए नागरिकों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अभियान के अंतर्गत…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में ऊर्जा, कारागार, न्याय, खाद्य एवं विधिक माप विज्ञान, चिकित्सा शिक्षा, खेल, कर्मचारी राज्य बीमा निगम और जनसहभागिता से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट के फैसलों में खिलाड़ियों के लिए 283 पद आरक्षित करने और अधिवक्ताओं के मानदेय व शुल्क दरों में बढ़ोतरी को मंजूरी प्रमुख रही। कैबिनेट द्वारा पारित 10 प्रस्ताव 1- ऊर्जा विभाग एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग, उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखने की मंसूरी 2- उत्तराखंड…
लालकुआं में 7 किमी बाईपास और गोला पुल से आगे 8.4 किमी फोरलेन का प्रस्ताव, DPR के बाद आगे बढ़ेगी निर्माण प्रक्रिया हल्द्वानी/नैनीताल। हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ते यातायात दबाव के बीच शहर को जाम से राहत दिलाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने जिले की दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी (In-Principle Approval) दे दी है। इनमें लालकुआं में करीब सात किलोमीटर लंबा बाईपास और गोला पुल से आगे करीब 8.4 किलोमीटर सड़क को फोरलेन करने की परियोजना शामिल है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के अनुसार, NHAI की…
आयुर्वेद, मेडिकल टूरिज्म, योग, ज्योतिष और वैदिक गणित को मिले विशेष प्रमुखता प्राच्य एवं पारंपरिक स्थापत्य स्वरूप के साथ आधुनिकतम व्यवस्थाओं का हो समन्वय सभी कार्य चरणबद्ध और समयबद्ध तरीके से दो वर्ष में किए जाएं पूर्ण मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हरिद्वार स्थित श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान, ऋषिकुल के समग्र विकास से संबंधित प्रस्तावित मास्टर प्लान की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष संस्थान के प्रस्तावित स्वरूप एवं विभिन्न गतिविधियों से संबंधित प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रमुख…
ग्राहकों की सुविधा, पहुंच और डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बैंक ने “AI-TARA”, Smart Wealth और IND Cash Optima पेश किए देहरादून- इंडियन बैंक ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 में डिजिटल बैंकिंग समाधानों की एक श्रृंखला लॉन्च की। इसके साथ ही बैंक ने टेक्नोलॉजी आधारित और ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। बैंक ने “AI-TARA” (Trusted AI Relationship Assistant) भी पेश किया। यह एक संवादात्मक बैंकिंग समाधान है, जिसके माध्यम से ग्राहक 10 भाषाओं में वॉयस कमांड के जरिए बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इनमें फंड ट्रांसफर, IMPS और फिक्स्ड…
एसपी ने पुलिस बल की ब्रीफिंग कर कहा—श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता गोपेश्वर। मां नन्दा देवी की बड़ी जात यात्रा को लेकर चमोली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। थराली क्षेत्र में यात्रा मार्ग को एक जोन और चार सेक्टरों में विभाजित कर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और अन्य सुरक्षा एवं बचाव दलों की तैनाती की गई है। शुक्रवार को चेपड़ो में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर उन्हें हर परिस्थिति में सतर्क और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। एसपी पंवार ने कहा कि मां नन्दा देवी की बड़ी…
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की ओर पैदल आवाजाही एहतियातन रोक दी गई है। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की टीम मौके पर पहुंचकर मार्ग से मलबा और पत्थर हटाने के कार्य में जुटी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि मार्ग की स्थिति सामान्य होने और यात्रियों की आवाजाही के लिए सुरक्षित पाए जाने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू…

















