गंभीर रूप से घायल युवक काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में गुरुवार तड़के बालाजी मंदिर के पास कार सवार युवक पर अज्ञात हमलावरों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में टेड़ा रोड, लखनपुर निवासी गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। कार को घेरकर ईंट-पत्थरों से किया हमला जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह करीब…
Author: Anant Awaz
देहरादून। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने पुलिस लाइन देहरादून में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सुख, समृद्धि और सुरक्षा की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान एसएसपी ने भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण एवं कौशल का देवता बताते हुए उनके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुलिस लाइन में शस्त्रों एवं सरकारी वाहनों का भी विधिवत पूजन किया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस के शस्त्र और सरकारी वाहन पुलिस की कार्यक्षमता के महत्वपूर्ण आधार हैं। ये जनता की…
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, अग्निवीर योजना को बताया युवाओं के भविष्य और सेना की क्षमता के लिए नुकसानदेह देहरादून। अग्निवीर योजना को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को देहरादून में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने योजना को उत्तराखंड के युवाओं के हितों के विपरीत बताते हुए अग्निवीरों को नियमित किए जाने की मांग उठाई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि…
चमोली: उत्तराखंड के औली में करीब 10,000 फीट की ऊंचाई पर भारत और अमेरिका के सैनिक संयुक्त युद्धाभ्यास कर रहे हैं। ‘युद्ध अभ्यास-2026’ के तहत गुरुवार को दोनों देशों के सैनिकों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों से जुड़ी संयुक्त ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान बिल्डिंग क्लियरेंस और रूम इंटरवेंशन ड्रिल के जरिए आमने-सामने की लड़ाई जैसी परिस्थितियों में अभियान चलाने का अभ्यास किया गया। संयुक्त ड्रिल के दौरान आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल भी देखने को मिला। सैनिकों ने ड्रोन, रोबोटिक डॉग, डॉग स्क्वाड और स्नाइपर की मदद से अभियान चलाने की तकनीक का प्रदर्शन किया। इस ट्रेनिंग का उद्देश्य अलग-अलग…
जेन-जी के विचारों को नीति-निर्धारण से जोड़ने की मुख्यमंत्री धामी की पहल—आईएएस भी युवाओं के साथ करेंगे वैचारिक मंथन ‘ कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखण्ड?’—2,67,744 विद्यार्थियों के विचारों में से चयनित 140 युवा देंगे मुख्यमंत्री धामी को अपने विजन की रिपोर्ट युवा विद्यार्थी मंथन के चयनित 140 विद्यार्थियों को 12वीं के बाद करियर कोचिंग के लिए मिलेगी 2 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की युवा शक्ति को प्रदेश के विकास की दिशा तय करने में सहभागी बनाने की पहल के तहत ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ अभियान का समापन चरण बेहद खास होने जा रहा…
CWC के समक्ष 236 प्रकरण प्रस्तुत, 120 का निस्तारण; 06 बच्चों को दत्तक ग्रहण हेतु विधिक रूप से मुक्त किया गया देहरादून, 17 सितंबर, 2026 (सूवि)। जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला बाल संरक्षण इकाई, देहरादून डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देर शाम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (DCWPC), बाल कल्याण समिति (CWC), चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा बाल भिक्षावृत्ति निवारण प्रयास/इंटेंसिव केयर सेंटर, साधु राम इंटर कॉलेज की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण, पुनर्वास, दत्तक ग्रहण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बालश्रम, बाल विवाह एवं बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए…
मुख्य सचिव ने दी विद्यार्थियों को तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की सीख मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में विधायक श्री विनोद कंडारी के नेतृत्व में भारत भ्रमण पर निकले देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी एवं टॉपर विद्यार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद किया एवं अपने अनुभव साझा किए। मेहनत का कोई विकल्प नहीं, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं: मुख्य सचिव मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विधायक श्री विनोद कंडारी को अपने क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार…
प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ दी गई पूर्णाहुति ऋषिकेश। विश्वकर्मा पूजन दिवस एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर धर्मनगरी ऋषिकेश स्थित पवित्र त्रिवेणी घाट पर त्रिपुरा धाम मणिकूट पर्वत के तत्वावधान में तथा ‘यज्ञ सम्राट’ श्री श्री 1008 हरिओम जी महाराज के पावन सानिध्य में 1008 कुंडी भव्य एवं दिव्य महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा, आस्था एवं उल्लास के साथ किया गया। महायज्ञ में माननीय राज्य मंत्री श्रीमती चारु माथुर कोठारी जी, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल जी…
उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां अब कमजोर पड़ने लगी हैं। मैदानी क्षेत्रों में धूप के चलते तापमान बढ़ रहा है, जबकि पर्वतीय जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पहाड़ों में गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगा है और दिनभर धूप खिलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में अभी भी बारिश और बौछारों का सिलसिला जारी है। खासकर कुमाऊं मंडल…
कैबिनेट ने छह विभागों में 243 पदों के सृजन को दी मंजूरी, नियुक्ति के बाद भी प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे खिलाड़ी देहरादून। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी के साथ खेल करियर जारी रखने का रास्ता भी साफ कर दिया है। सरकार ने खिलाड़ियों को नियुक्ति के बाद शुरुआती पांच वर्षों तक खेल विभाग में सेवाएं देने की व्यवस्था की है। इस दौरान खिलाड़ी सरकारी नौकरी के साथ अपनी खेल तैयारियां जारी रख सकेंगे और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। पांच…
देहरादून, 16 सितंबर 2026: उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) 2026 के तीसरे संस्करण की टीमें प्लेयर्स ड्राफ्ट के बाद पूरी हो गई हैं। सभी सात पुरुष टीमों ने अपने स्क्वाड को अंतिम रूप दे दिया है। टूर्नामेंट 21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर (देहरादून) में खेला जाएगा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के तत्वावधान में आयोजित यूपीएल 2026 में सात पुरुष टीमें शामिल होंगी — पिथौरागढ़ हरिकेन्स, यूएसएन इंडियंस, नैनीताल टाइगर्स, ऋषिकेश रिवर किंग्स, हरिद्वार एल्मास, टिहरी टाइटन्स और देहरादून वॉरियर्स। प्रत्येक फ्रैंचाइजी ने सीनियर खिलाड़ियों, अंडर-23 व अंडर-19 क्रिकेटरों, अनकैप्ड खिलाड़ियों और स्थापित आइकन…
राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र, हरिद्वार पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया स्वागत हरिद्वार। देहरादून स्थित राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान हरिद्वार के प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग में तैनात सहायक अभियंता ई. प्रवेश कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने विभिन्न विभागों में अपने…
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में डोईवाला क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई, जबकि ऋषिकेश के विस्थापित क्षेत्र में तीन अवैध निर्माणों को सील किया गया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण और प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। एमडीडीए के अनुसार, प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग की लगातार निगरानी की जा रही है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर…
देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले 9 दिनों से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे पीजी, एसआर एवं जेआर डॉक्टरों के बीच आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत चिकित्सकों से मुलाकात कर उनकी मांगों को विस्तार से सुना और जल्द स्टाइपेंड बढ़ाने का आश्वासन दिया।स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने चिकित्सकों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है तथा स्टाइपेंड बढ़ाने के संबंध में जल्द सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने एमबीबीएस छात्रों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति सरकार…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा नवनिर्माण एवं सृजन के देवता हैं। विश्वकर्मा जयंती का यह पर्व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उद्यमियों, शिल्पियों व श्रमवीरों को सम्मानित करने का भी अवसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के आधुनिक एवं तकनीकी युग में कुशल मानव संसाधन किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। राज्य सरकार कारीगरों, श्रमिकों और युवाओं को कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर…
राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करा रही राज्य सरकार मुख्यमंत्री ने युवाओं से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, नशे से दूर रहने और उत्तराखण्ड के विकास में योगदान देने के तीन संकल्प लेने का किया आह्वान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।…















