महापौर ने नवनियुक्त सदस्यों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, जनहित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का किया आह्वान ऋषिकेश: नगर निगम ऋषिकेश कार्यालय परिसर में आज नवनियुक्त नामित पार्षदों के पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण का गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में माननीय महापौर श्री शम्भू पासवान द्वारा सभी नवनियुक्त नामित पार्षदों को विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उत्तराखण्ड शासन के शहरी विकास अनुभाग द्वारा उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत नगर निगम ऋषिकेश के लिए श्री जितेन्द्र पाल पाठी, श्री सोनू पाण्डे, श्रीमती पूनम डोभाल, श्री आशु अरोड़ा,…
Author: Anant Awaz
क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में वारदात से सनसनी, मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज; आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस देहरादून। राजधानी देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। धीरज पंवार नामक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर अपनी पत्नी को गोली मारने की सूचना दी। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। पुलिस ने कॉल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की तो एक प्लॉट के अंदर बने कमरे में उसकी 26 वर्षीय पत्नी काजल का शव बरामद हुआ। महिला की मौत गोली लगने से हुई थी।…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में प्रसिद्ध तुंगनाथ धाम की यात्रा पर आई एक महिला यात्री रविवार शाम ट्रेक रूट पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्रों की टीमें मौके पर पहुंचीं और महिला की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सोमवार सुबह महिला का शव गहरी खाई से बरामद कर लिया गया। गणेश मंदिर के समीप हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, रविवार, 20 सितंबर की शाम करीब 6:21 बजे तुंगनाथ ट्रेक रूट पर गणेश मंदिर के समीप एक महिला यात्री अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ ही दोनों राज्यों में संचालित विकास योजनाओं एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान राज्यों के बीच आपसी सहयोग, अनुभवों के आदान-प्रदान तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में संभावनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मध्य…
भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न श्री बदरीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में भारतीय सेना एवं जिला प्रशासन चमोली के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित दो दिवसीय ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026’ का रविवार को समापन हुआ। ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थीम पर आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले बामणी गांव पहुंचकर नंदा अष्टमी…
भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की मास्टर प्लान के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आस्था पथ सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित…
देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा उद्घाटन समारोह, महिला क्रिकेट से शुरू होगी लीग देहरादून। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) के तीसरे सीजन का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। प्रदेश की बहुप्रतीक्षित क्रिकेट लीग का आगाज 21 सितंबर 2026 को देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस बार लीग की शुरुआत क्रिकेट के रोमांच के साथ बॉलीवुड ग्लैमर और उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति के संगम से होगी। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर मुख्य आकर्षण रहेंगी। वाणी कपूर के साथ लोक कलाकार बिखेरेंगे सांस्कृतिक रंग UPL 2026 की ओपनिंग…
मृतक की पहचान तनवीर कुमार उर्फ शायरी के रूप में हुई, पुलिस ने शुरू की जांच देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर रविवार को एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मालदेवता चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और घटनास्थल पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुल पर लटका मिला शव, पास में खड़ी थी स्कूटी पुलिस के अनुसार, रविवार को थाना रायपुर को सूचना…
सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती नीट यू०जी० 2026 की उत्तराखण्ड राज्य केन्द्रीयकृत काउन्सिलिंग के दौरान फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर प्रवेश लिए जाने की शिकायत पर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस तरह के प्रकरण में शामिल सभी 8 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र निरस्त किए जा चुके हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी का लाभ लेने वाले प्रमाणपत्रों की जांच करने का निर्णय लिया है।इन प्रमाण पत्रों…
देहरादून। देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीमेंट से लदा 16 टायर का भारी-भरकम ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के दौरान एक बाइक भी ट्रक की चपेट में आ गई। अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बाइक भी आई चपेट में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीमेंट से लदा ट्रक मोहब्बेवाला क्षेत्र में सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान पास से गुजर रही एक बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना…
25 सितंबर को प्रस्तावित हैं साक्षात्कार, 2024 की भर्ती व्यवस्था से 2026 के विज्ञापन में बड़ा बदलाव देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (VMSB-UTU) के परिसर संस्थानों में निदेशक पदों पर भर्ती को लेकर वर्ष 2026 में जारी विज्ञापन सवालों के घेरे में है। इस बार निदेशक पदों को ‘On Deputation Basis’ पर भरे जाने का प्रावधान किया गया है। इन पदों के लिए 25 सितंबर 2026 को साक्षात्कार प्रस्तावित हैं। भर्ती प्रक्रिया में किए गए बदलाव को लेकर विश्वविद्यालय के लागू नियमों, पात्रता मानकों और सक्षम स्वीकृति की स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठ रही है। 2024…
युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री देहरादून में बनाई जा रही देश की 5वीं सबसे बड़ी ‘साइंस सिटी’, हर जिले में खुलेंगे टेक्नोलॉजी सेंटर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को काशीपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उनके विचार और सुझाव सुने तथा विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में 17 विद्यालयों के 1400 से अधिक विद्यार्थियों प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते…
– केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने देहरादून में नवनियुक्त युवाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र – 20वें रोजगार मेले के साथ अब तक लगभग 12.75 लाख नियुक्ति पत्र वितरित – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त युवाओं को किया संबोधित – नवनियुक्त युवाओं से iGOT कर्मयोगी के माध्यम से कौशल बढ़ाने और विकसित भारत@2047 में योगदान देने का आह्वान – त्योहारों के मौसम के आगमन के साथ यह अवसर हजारों परिवारों में खुशियां लेकर आया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राष्ट्रीय रोजगार मेले के 20वें संस्करण का देशभर में 45…
मुख्यमंत्री धामी के विरुद्ध झूठे आरोपों पर प्राथमिकी की मांग बागेश्वर। उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय ने शनिवार को कोतवाली बागेश्वर में कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा के विरुद्ध शिकायत पत्र सौंपा। पत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ झूठे आरोप लगाने और प्रदेश सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया गया है तथा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की मांग की गई है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस अपने नेता पवन खेड़ा के माध्यम से झूठ फैलाकर भाजपा और मुख्यमंत्री…
सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को सचिवालय में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अभियान के तहत प्रदेश के सभी जनपदों में प्रत्येक ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिविरों में स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविरों के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाई जाएगी। शिविर में पात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही विशेषज्ञ…
स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं के अंतर्गत 10,709 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में एक क्लिक के माध्यम से 18 करोड़ 49 लाख रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण श्रमिक राज्य के विकास…
















