नैनीताल मंडल को 19, टनकपुर और देहरादून मंडल को 20-20 बसें आवंटित पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई साधारण बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीएस-06 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप इन नई बसों के परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होने से प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
Author: Anant Awaz
जनपद के सभी अन्तर्जनपदीय/अन्तर्राज्जीय बैरियरों व आन्तरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियो/वाहनों की लगातार की जा रही सघन चैकिंग आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों/सीमावर्ती चैक पोस्टों के साथ-साथ आन्तरिक मार्गों पर पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए बाहरी व्यक्तियों/वाहनों की सघन चैकिंग सुनिश्चित की जा रही है। चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा बाहरी राज्यों…
वाराणसी में गंगा महासभा के भव्य आयोजन में देशभर के संतों, धर्माचार्यों और विद्वानों ने लिया हिस्सा; सनातन संस्कृति के संरक्षण, राष्ट्र निर्माण और युवा चिंतन पर हुआ मंथन वाराणसी। गंगा महासभा द्वारा वाराणसी स्थित रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र में आयोजित ‘संस्कृति संसद 2026’ में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती को धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे संतों, धर्माचार्यों और विद्वानों की गरिमामयी उपस्थिति में उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया। अखिल भारतीय संत समिति, अखिल…
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास हुआ हादसा, गुजरात के छह यात्री और हरिद्वार का चालक थे सवार; SDRF, NDRF और पुलिस का संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गंगनानी के समीप डबरानी की ओर जा रही एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर सीधे भागीरथी नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना के बाद दो लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए नदी और आसपास के…
मोहब्बेवाला के पास अनियंत्रित ट्रक आई-20 कार पर पलटा, दो महिलाओं और दो पुरुषों ने गंवाई जान; कटर से काटकर निकाले गए शव देहरादून। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला के पास बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक अचानक आई-20 कार के ऊपर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह ट्रक के नीचे दबकर पिचक गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं और दो पुरुषों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।…
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान, खेल, चिकित्सा, शिक्षा, कला, साहित्य और पर्यावरण सहित विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों का चयन देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के विकास, पहचान और गौरव को बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। चयनित महानुभावों को 9 नवंबर को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा। उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार के लिए राजनीतिक, शासकीय, चिकित्सा, उद्यमिता, फिल्म, लोककला, शिक्षा, पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में रानीपोखरी क्षेत्र में करीब 8 से 10 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम ने जितेंद्र बिष्ट एवं विजय प्रसाद जोशी द्वारा विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को चिह्नित करते हुए मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध रूप से प्लॉटिंग कर जमीन बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।…
पुलिस जांच की धीमी गति पर जताई नाराजगी, मामले की जांच तेजतर्रार वरिष्ठ अधिकारी को सौंपने की उठाई मांग देहरादून। समर वैली स्कूल, डालनवाला प्रकरण में आरोपी शिक्षक की अब तक गिरफ्तारी न होने पर संयुक्त नागरिक संगठन ने नाराजगी जताई है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सचिव गृह शैलेश बगौली से मुलाकात कर मामले की पुलिस जांच में तेजी लाने और आरोपी शिक्षक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान संगठन ने सचिव गृह को ज्ञापन सौंपते हुए जांच शीघ्र पूरी कराने की अपील की। सचिव गृह ने मामले में आवश्यक निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल…
खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का होता है विकास : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करा रही राज्य सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ ही उनमें अनुशासन, एकता,…
मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप, लोगों ने मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंपा देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 15 वर्षीय विधि विवादित किशोर ने बच्ची को मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची की हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर बाल संरक्षण…
आतिशबाजी की बिक्री, भंडारण और परिवहन पर रहेगी कड़ी निगरानी, फायर ब्रिगेड और अग्निशमन उपकरणों को अलर्ट रहने के निर्देश नैनीताल। दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 13 प्रमुख क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।…
विधायक राजकुमार पोरी का ग्रामीणों ने किया घेराव, करीब दो घंटे तक गाड़ी में बैठे रहे विधायक वन मंत्री सुबोध उनियाल और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, ग्रामीणों ने की गांवों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग पौड़ी। जिले में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन गुलदार के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पिछले एक साल के भीतर पौड़ी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर के दायरे में स्थित गांवों में गुलदार के हमले की 15 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें 12 लोगों की जान जा चुकी…
लैंसडाउन के होटल की एनओसी जारी करने के एवज में मांगी थी रिश्वत, कोटद्वार फायर स्टेशन में तैनात था आरोपी कोटद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने बुधवार को कोटद्वार अग्निशमन केंद्र में तैनात प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन स्थित एक होटल की फायर एनओसी जारी करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। सतर्कता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता…
78 भवन स्वामियों पर 7.80 लाख रुपये का जुर्माना, नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 लोगों के चालान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका पर 21 व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार, 4 नवंबर को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कई इलाकों में अभियान चलाकर 1000 से अधिक किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। अभियान के…
हाथीपांव में दोनों दलों के समर्थकों ने की नारेबाजी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों को दिखाए काले झंडे मसूरी। जॉर्ज एवरेस्ट को एक निजी कंपनी को लीज पर दिए जाने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। बुधवार को इस मुद्दे को लेकर मसूरी के हाथीपांव में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों दलों के समर्थकों के बीच जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन हुआ, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया। जानकारी के अनुसार, जॉर्ज एवरेस्ट लीज प्रकरण को लेकर भाजपा नेता गणेश जोशी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के समर्थकों के बीच सियासी खींचतान देखने को…
नॉर्दर्न रीजन से निर्विरोध चुने गए कैबिनेट मंत्री, आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों सहित कई राष्ट्रीय संस्थानों का करेंगे प्रतिनिधित्व देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नॉर्दर्न रीजन से निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। इस उपलब्धि के साथ उत्तराखंड को पहली बार संगठन के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पद पर नेतृत्व करने का अवसर मिला है। डॉ. रावत का निर्वाचन उनके संगठनात्मक अनुभव, कार्यशैली और स्काउट-गाइड आंदोलन के प्रति सक्रिय योगदान…

















