देहरादून। चमोली जनपद के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में बेली ब्रिज बहने की घटना के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी पूरे घटनाक्रम की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मंगलवार को भी मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली एवं गढ़वाल मंडल आयुक्त से स्थिति की जानकारी लेते हुए राहत-बचाव, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राशन, खाद्य सामग्री, दवाइयों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों एवं अन्य उपलब्ध माध्यमों से ग्रामीणों तक जरूरी सामग्री पहुंचाना…
Author: Anant Awaz
डोईवाला। देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र के थानों में सोमवार शाम जंगली हाथी के हमले में 37 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जंगल से निकलकर आए हाथी ने धन्याड़ी गांव के पास महिला पर हमला कर दिया और सूंड से उठाकर कई बार जमीन पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से देहरादून के सीएमआई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान अंजली गुप्ता के रूप में हुई है। अंजली का एयरपोर्ट-रायपुर मुख्य मार्ग पर धन्याड़ी में रेस्टोरेंट है। जानकारी के अनुसार, सोमवार…
चमोली। भारत-चीन सीमा से सटे चमोली जिले की संवेदनशील नीती घाटी में मंगलवार शाम अचानक आए जलसैलाब ने भारी तबाही मचा दी। ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाले में अचानक पानी का प्रवाह बढ़ने से 123 बीआरटीएफ सुराईथोटा की ओर से निर्मित वैली ब्रिज पूरी तरह बह गया। इस घटना में कई वाहन भी तेज बहाव की चपेट में आ गए, जबकि एक बीआरओ कर्मी के लापता होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब साढ़े 5 बजे के आसपास हुई। तमक नाले में अचानक तेज जलप्रवाह और मलबा आने से वैली ब्रिज देखते ही देखते बह गया।…
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड के कम से मध्यम जोखिम का पूर्वानुमान जताया है। शासन ने सभी संबंधित जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। देहरादून: उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच अगले 24 घंटे मौसम को लेकर चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने ऊधमसिंह नगर को छोड़कर राज्य के 12 जिलों में कम से मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड यानी अचानक बाढ़ के जोखिम का पूर्वानुमान जताया है। इसके बाद शासन ने भी एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने संबंधित…
रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। खाना खाने के बाद रोज की तरह टहलने निकले पति-पत्नी कुछ देर बाद सड़क किनारे मृत मिले। दोनों के शव बिंदुखेड़ा-सिडकुल से दानपुर रोड की ओर जाने वाली रिंग रोड के किनारे मिले। मृतकों की पहचान संतोष यादव और उनकी पत्नी सुनीता यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि दोनों किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आए होंगे। हालांकि, हादसा कैसे हुआ और किस वाहन से दोनों की टक्कर हुई, इसकी तस्वीर अभी…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम से लौटते समय प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों से मौके पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कार्यस्थल पर पहुंचकर एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। गौरतलब है कि नंदा की चौकी पुल का…
180 दिन से लंबित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतें एक माह में निस्तारित करने के निर्देश, बुजुर्गों के लिए कलेक्ट्रेट में होगी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था देहरादून 10 अगस्त,2026 गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें आयुक्त के समक्ष रखीं। आयुक्त ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान आयुक्त ने…
– तीज उत्सव पर महिलाओं को सम्मान, मुख्यमंत्री बोले— उत्तराखंड की असली शक्ति हमारी मातृशक्ति – उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन, आत्मनिर्भर उत्तराखंड का लिया संकल्प – महिला संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सुनी महिलाओं की अपेक्षाएं और सुझाव – ‘ सशक्त नारी–समृद्ध उत्तराखंड’ के विजन को साकार करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री – महिलाओं को निर्णय लेने वाली शक्ति और नेतृत्वकर्ता बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास: मुख्यमंत्री – स्वयं सहायता समूहों, स्वरोजगार और कौशल विकास से बदल रही उत्तराखंड की महिलाओं की तस्वीर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के भाऊवाला…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मानसून की स्थिति, चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा, आपदा प्रबन्धन, जन-जन के द्वार कार्यक्रम, सत्यापन अभियान, गड्ढा मुक्त सड़के जैसे विभिन्न विषयों पर दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दृष्टिगत सतर्कता बढ़ाते हुए आपदा प्रबंधन तंत्र को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने फोन चालू रखें और किसी भी परिस्थिति में संपर्क से बाहर न रहें। किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए सभी आवश्यक…
योजना के तहत 1132 सौर ऊर्जा संयंत्रों के जरिए 210 मेगावाट क्षमता सौर उर्जा का उत्पादन देहरादून। उत्तराखंड के मूल निवासियों को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना (एमएसएसवाई) राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के साथ ही हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बन रही है। योजना के तहत जून माह तक 210 मेगावाट क्षमता के प्लांट स्थापित हो चुके हैं, जिससे 3500 से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाग को मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत 250 मेगावाट…
देहरादून में रातभर हुई भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। चानचक में नदी किनारे तीन मकान ध्वस्त हो गए, जबकि चंद्रबनी समेत कई इलाकों में जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। देहरादून: राजधानी देहरादून में रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए और शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। नदी किनारे और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कारगी क्षेत्र के चानचक में नदी किनारे स्थित तीन मकान बारिश के कारण ध्वस्त हो गए। मकानों…
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग, छात्रों के सुझावों को सरकार की नीतियों में शामिल करने का दिया भरोसा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास देहरादून में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर के छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनके सुझावों, आकांक्षाओं तथा भविष्य को लेकर विचारों को जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के उत्तराखंड और देश का नेतृत्व करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके साथ ही…
हरिद्वार/रायवाला, 10 अगस्त: भारत वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करे, इस ऐतिहासिक संकल्प और मनोकामना के साथ उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने ‘ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा’ की शुरुआत की है। यात्रा का शुभारंभ आज सुबह 7:00 बजे हरिद्वार स्थित विश्व प्रसिद्ध ‘हर की पैड़ी’ से हुआ। हर की पैड़ी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद देश में ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन का संकल्प लेते हुए गंगाजल उठाया। सैकड़ों खिलाड़ियों और महिलाओं की भागीदारी हरिद्वार से शुरू हुई यह कांवड़ यात्रा अपने मार्ग पर आगे बढ़ते हुए रायवाला…
उत्तरकाशी: सीमांत जनपद उत्तरकाशी में रविवार देर रात भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। रात के तीसरे पहर जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक धरती कांपने लगी। झटके महसूस होते ही कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे, उत्तरकाशी से लगभग 22 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम में बताया गया है। भूकंप का केंद्र तहसील बड़कोट के राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास बताया गया है। इसके झटके जिले की गंगा…
देहरादून: राजधानी देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चार खंबा चौक के पास एक बेकाबू मिक्सर ट्रैक्टर ने पैदल जा रही 18 वर्षीय BTech छात्रा को कुचल दिया। हादसा छात्रा की बड़ी बहन के सामने हुआ। गंभीर रूप से घायल छात्रा को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान वैष्णवी रावत (18) पुत्री प्रदीप सिंह रावत के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पटेलनगर, शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली की रहने वाली थी और ग्राफिक…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सोमवार 10 अगस्त को उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। केंद्र ने आज देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं,…
















