देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नौकरी देने के बदले पैसे लेने के आरोपों पर सफाई देते हुए अपनी मां की सौगंध खाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि उन्होंने कभी किसी को नौकरी देने के बदले एक पैसा लेना तो दूर, संबंधित व्यक्ति की चाय या पानी तक नहीं पिया। हरीश रावत ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में उन पर कलंक लगाने का प्रयास किया जा रहा है और उनके खिलाफ नियोजित तरीके से बदनाम करने की मुहिम चलाई जा रही है। तीन माताओं का किया जिक्र हरीश रावत ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट…
Author: Anant Awaz
हल्द्वानी – मुखानी क्षेत्र में महज 30 रुपये के केले खरीदकर यूपीआइ से भुगतान करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। भुगतान के करीब आधे घंटे बाद ही उसके दोनों बैंक खातों से साइबर अपराधियों ने 2.21 लाख रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर कर दी। खाते का बैलेंस चेक करने पर रकम गायब होने का पता चला तो पीड़ित के होश उड़ गए। उसने तत्काल साइबर क्राइम शाखा और बैंक हेल्पलाइन को सूचना दी। मामले में मुखानी थाने में तहरीर देकर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। केले खरीदने के बाद किया था UPI भुगतान कमलुआगांजा निवासी…
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने मांगी सेल्फी, मुख्यमंत्री धामी ने रुककर हर किसी की इच्छा की पूरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को मियांवाला, देहरादून में जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बच्चे मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। लोगों का उत्साह और आत्मीयता देखकर मुख्यमंत्री धामी ने अचानक अपना काफिला रुकवाया और स्वयं आमजन के बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने…
पुराने तालाब को नया जीवन देकर विकसित किया गया जल सृष्टि पार्क, प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिक सुविधाओं का सुंदर संगम रायपुर क्षेत्र को मिली ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’, पार्क में पेडल बोटिंग और आइलैंड बना आकर्षण का केंद्र स्वच्छ, स्वस्थ और हरित देहरादून के संकल्प को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री धामी जल स्रोतों का संरक्षण केवल पर्यावरण बचाना नहीं, बल्कि अपनी विरासत और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करना है : सीएम विकास का अर्थ केवल कंक्रीट के ढांचे नहीं, बल्कि जीवन को आसान बनाना, शहर को सुंदर और पर्यावरण को सुरक्षित रखना : सीएम धामी रायपुर…
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में 140 चयनित छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी धनराशि – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित 140 छात्र-छात्राओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखण्ड को लेकर उनके विजन को जाना। उन्होंने कहा कि युवाओं से प्राप्त उपयोगी और व्यावहारिक सुझावों को…
देहरादून। अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कैंट कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से सट्टा खिलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा कॉपी, पेन और ₹4,230 की नकदी बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 17 सितंबर 2026 की रात कैंट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि…
एमएसपी पर दलहन खरीद के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजने के निर्देश, उत्पादकता 12 कुंतल प्रति हेक्टेयर तक बढ़ाने पर जोर देहरादून। उत्तराखंड में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और प्रदेश को दलहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। शुक्रवार को सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में भारत सरकार की दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता से संबंधित परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दलहन उत्पादन बढ़ाने, उत्पादकता एवं गुणवत्ता में सुधार करने तथा किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।…
हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग उठाते हुए सरकार से CBI जांच को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। साथ ही, 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा UPI मर्चेंट लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को लेकर भी उन्होंने सवाल खड़े किए। अंकिता भंडारी मामले में CBI जांच पर स्थिति स्पष्ट करे सरकार अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पूरे प्रदेश की सामूहिक मांग है कि अंकिता भंडारी को न्याय मिले। उन्होंने…
हल्द्वानी से UIIDB और बिजली खरीद तक कांग्रेस के आरोप तथ्यों के सामने नहीं टिकते : मुख्यमंत्री “हर झूठ का तथ्य और प्रमाण के साथ जवाब देने के लिए तैयार है सरकार” देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में मुद्दों के अभाव से जूझ रही कांग्रेस अब झूठ, भ्रम और बेबुनियाद आरोपों के सहारे राजनीतिक नैरेटिव खड़ा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक आरोप लगाती है और जब तथ्य सामने आते हैं तो वही आरोप स्वतः धराशायी हो जाता है। कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के…
ऋषिकेश, 18 सितम्बर 2026: चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश में 40वाँ भव्य विश्वकर्मा पूजन समारोह श्रद्धा, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर क्षेत्र, समाज एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई। समारोह के सांस्कृतिक सत्र में प्रख्यात गायिका सोना सिंह, काव्या कुलमूर्ति एवं गायक मुकुल ने भक्ति एवं सांस्कृतिक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों के भजनों एवं मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को देर रात तक झूमने-थिरकने पर मजबूर कर दिया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना…
14 साल पुराने मामले में अदालत का सख्त रुख, पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार कर पेश करने के निर्देश काशीपुर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में 14 साल पुराने हाईवे जाम के मामले में काशीपुर की न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने 24 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं। आरोपियों में दो मौजूदा विधायक समेत कई भाजपा नेता और पूर्व जनप्रतिनिधि शामिल हैं। अदालत ने पुलिस को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए हैं। 15 जुलाई 2012 को हाईवे जाम करने का आरोप यह मामला 15 जुलाई 2012 का है। उस समय एक…
ऑफलाइन और ऑनलाइन GPS नेविगेशन ऐप होगा विकसित, ट्रेकिंग को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में अहम पहल देहरादून। उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और ट्रेकिंग गतिविधियों को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से प्रदेश के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग और तकनीकी सर्वेक्षण के लिए रवाना होने वाले अभियान दल को फ्लैग ऑफ किया। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा गठित टीमें चयनित ट्रेकिंग मार्गों का स्थलीय सर्वेक्षण कर उनकी विस्तृत GPS/GIS मैपिंग…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हवन-पूजन कर की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार की प्राचीन दिव्य यज्ञशाला में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड शासन के संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन सचिव दीपक कुमार गैरोला ने हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर सचिव दीपक कुमार गैरोला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन कर्मयोग और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरित होने का अवसर है। उन्होंने कहा कि…
मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ प्रज्वलित किया दीप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर, गुरुवार रात्रि को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है तथा उत्तराखंड को भी उनके मार्गदर्शन का निरंतर लाभ मिल रहा है।…
माँ जमुना कृष्ण मंदिर का शिलान्यास, कालसी के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विकास को मिली नई दिशा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर माँ यमुना के पावन तट पर हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, श्रद्धा और आस्था से जगमगाया कालसी “ 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट” हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर कालसी पहुंचकर क्षेत्र को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास की महत्वपूर्ण सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण, हरिघाट का लोकार्पण तथा माँ यमुना कृष्ण मंदिर…















