केबल तार, बैटरी सेल और दो मॉड्यूल बरामद, करीब 30 हजार रुपये का सामान जब्त
देहरादून। कोतवाली डालनवाला क्षेत्र में मोबाइल टावर से हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए केबल तार, बैटरी सेल और दो मॉड्यूल बरामद किए हैं। बरामद सामान की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को नरेश सिंह, निवासी रॉयल कमांड प्रोटेक्शन ग्रुप, ऋषिनगर, नालापानी चौक, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून ने डालनवाला थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि दिलाराम बाजार, राजपुर रोड स्थित विशाल मेगामार्ट में लगे इंडस कंपनी के मोबाइल टावर से करीब 50 मीटर पावर केबल, कैबिज बैटरी सेल और दो मॉड्यूल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए हैं।
शिकायत के आधार पर कोतवाली डालनवाला में मु0अ0सं0 142/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के शीघ्र खुलासे के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर डालनवाला पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी की पहचान की और 4 सितंबर की रात उसे शमशान घाट पुल, नई बस्ती, डीएल रोड के पास गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजिद अहमद (32) पुत्र निसार अहमद, निवासी चूना भट्ट, धर्मकांटा के पास, थाना रायपुर, देहरादून, मूल निवासी ग्राम गंगोह, थाना गंगोह, तहसील नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
बरामद सामान
- 20 मीटर धातु का केबल तार
- सफेद प्लास्टिक बॉडी वाली एक बैटरी सेल
- सिल्वर बॉडी वाले दो मॉड्यूल
- बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक बलबीर सिंह, चौकी प्रभारी नालापानी
- अपर उपनिरीक्षक सुबोध कुमार
- कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार
- कांस्टेबल अमरीश कर्णवाल





