देहरादून देवभूमि उत्तराखंड में विजयदशमी का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में इस बार मौसम ने थोड़ी बाधा डाली। जैसे ही रावण दहन की तैयारी हो रही थी, आसमान से बारिश की फुहारें गिरने लगीं। हालांकि, हल्की बारिश के थमते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड मैदान पहुंचे और परंपरा के अनुसार रावण दहन संपन्न कराया। परेड ग्राउंड में विशाल आयोजन देहरादून के परेड मैदान में दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान पहले लंका दहन किया गया और उसके बाद 121 फीट ऊंचे रावण के पुतले को अग्निबाण से प्रज्वलित किया…
Author: Anant Awaz
देहरादून विजयदशमी के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा मेले का माहौल उस समय बिगड़ गया जब रावण दहन के बाद युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते स्थिति बवाल में बदल गई। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वहीं धरने पर बैठ गया। रावण दहन के बाद शुरू हुआ विवाद सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही मैदान में 121 फीट ऊँचे रावण का पुतला धू-धू कर जला, उसी समय भीड़ में कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ते-बढ़ते…
मसूरी-दून मार्ग पर कार खाई में गिरी है. इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. मसूरी: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला मसूरी से सामने आया है. मसूरी में देर रात को देहरादून की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पानी वाले बैंड के पास लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की…
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राजस्व बढ़ाने और शराब में मिलावट की शिकायतों को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश में बनी शराब की लैब टेस्टिंग होगी। इससे उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ेगा और राज्य की आय में इजाफा होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजस्व जुटाने से जुड़े सभी विभागों को कार्ययोजना थमाई गई है। कमजोर प्रदर्शन करने वाले विभागों को खामियां दुरुस्त कर नए स्रोत खोजने और सुधारात्मक कदम उठाने के लिए कहा गया है। शराब की लैब टेस्टिंग से बढ़ेगा भरोसा जीएसटी के बाद आबकारी राज्य की आय का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है।…
चमोली: लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार चमोली जिले के सैनिक बाहुल्य सीमांत गांव सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय (केवी) की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी है…जिसमें चमोली का सवाड़ भी शामिल है। ग्रामीणों का संघर्ष रंग लाया सवाड़ में केवी की मांग पिछले एक दशक से उठ रही थी। ग्रामीणों ने अपनी ओर से 20 लाख रुपये से अधिक की लागत से टीन शेड का निर्माण कर अस्थायी संचालन की व्यवस्था तक कर दी थी।…
2 अक्टूबर का दिन उत्तराखंड के इतिहास का काला अध्याय है. इस दिन मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड हुआ था. देहरादून: आज मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड की 31वीं बरसी है. इस मौके पर शहीद स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किये गये. जिसमें सीएम धामी ने शिरकत की. इससे पहले सीएम धामी ने देहरादून शहीद स्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम धामी ने कहा राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हो सका है. हमारी सरकार आन्दोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए निरंतर संकल्पित है. उनके हितों और…
दशहरे की पूर्व संध्या पर देहरादून के राजपुर रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब राजपुर थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने नशे की हालत में वाहन चलाते हुए कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। वीआईपी मानी जाने वाली व्यस्ततम राजपुर रोड पर हुए इस हादसे से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना बुधवार देर रात की है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने थानाध्यक्ष को मौके से भागने नहीं दिया। महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और थानाध्यक्ष को जमकर फटकार लगाई। वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है…
2 अक्टूबर का दिन उत्तराखंड के इतिहास का काला अध्याय है. इस दिन मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड हुआ था. देहरादून: आज मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा कांड की 31वीं बरसी है. इस मौके पर शहीद स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. इस कार्यक्रम में शहीद आंदोलनकारियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी. सीएम धामी ने भी शहीदों को याद किया. सीएम धामी ने लिखा- रामपुर तिराहा गोलीकांड में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर राज्य आंदोलनकारियों को कोटि-कोटि नमन। आपके अदम्य साहस, बलिदान और संघर्ष के परिणामस्वरूप ही उत्तराखण्ड पृथक राज्य का गठन संभव हुआ. हमारी सरकार अमर शहीदों के…
विनोद चमोली मे कहा सीबीआई जांच से प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं. देहरादून: उत्तराखंड पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मंजूरी को लेकर प्रदेशभर में क्रेडिट लेने की होड़ मची हुई है.वहीं, इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ विधायक विनोद चमोली का बिल्कुल अलग बयान सामने आया है. उन्होंने कहा सीबीआई जांच की मंजूरी से प्रदेश की शाख पर बट्टा लगा है. लोग इसे खुशी का मौका समझ रहे हैं. उत्तराखंड सरकार से मिली पेपर लीक मामले में सीबीआई मंजूरी के बाद सबसे पहले जश्न पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर देखने को…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयादशमी और दशहरा पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हम सभी को अपने भीतर की बुराइयों को त्याग कर धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज अहंकार से मुक्त होकर सत्य के मार्ग पर चलने और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा…
उधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने 165 गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. रुद्रपुर: उत्तराखंड पुलिस ने इन दिनों नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रखा है. पुलिस की तरफ से नशा तस्करों पर लगातार नकेल कसी जा रही है. इसी क्रम में उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में पुलिस ने 165 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी चावल के कट्टों में गांजे को भरकर उड़ीसा से उत्तराखंड लाया था. पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई जा रही है. उधम सिंह नगर एसएसपी…
उत्तरकाशी के पत्रकार राजीव प्रताप की मौत के मामले में बड़ा अपडेट है. उत्तराखंड पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया. देहरादून: उत्तरकाशी के पत्रकार राजीव प्रताप की मौत के मामले की जांच के लिए उत्तराखंड पुलिस ने एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन किया है. उत्तरकाशी के पुलिस उपाधीक्षक की अध्यक्षता में गठित एसआईटी सभी पहलुओं की जांच करेगी, जिसमें सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, कॉल डिटेल और पत्रकार के साथ आखिरी बार देखे गए लोगों के बयान शामिल हैं. उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ ने इसकी पुष्टि की. उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ के मुताबिक, पत्रकार राजीव प्रताप…
देहरादून: मर्चेंड नेवी में तैनात देहरादून के एक युवक का सिंगापुर-चीन के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में जहाज से लापता हो जाना परिजनों के लिए चिंता का विषय बन गया है। युवक के लापता होने की सूचना स्वजनों को 20 सितंबर की शाम को मिली, जिसके बाद से परिवार बेहद परेशान है। उन्होंने जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उसकी तलाश करने की गुहार लगाई है। परिवार का शक है कि उसे जहाज के अंदर ही बंधक बनाया गया हो सकता है। नरेंद्र राणा, जो संजय कॉलोनी पटेलनगर देहरादून के निवासी और तिलवाड़ा जैली गांव रुद्रप्रयाग के मूल निवासी हैं, ने बताया…
दशहरा से पहले महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर,जानिए कितने बढ़े दाम। नई दिल्ली- त्योहारों के मौसम की शुरुआत में आम लोगों को गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर झटका लगा है। बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, जबकि घरेलू उपयोग वाले 14 किलो के सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से मंहगा हो गया है। सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट आज से 16 रुपये तक बढ़ा दिया है. 14…
देहरादून: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अब अपने अंतिम चरण में है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के शीतकाल के लिए कपाट बंद होने की तिथियां पंचांग के अनुसार निर्धारित कर दी गई हैं। गंगोत्री धाम: 22 अक्तूबर को बंद होंगे कपाट गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 22 अक्तूबर को बंद किए जाएंगे। कपाट अन्नकूट पर्व पर, सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में विधिविधान के साथ बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद, मां गंगा की भोगमूर्ति को विग्रह डोली में आर्मी बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना…
कांग्रेस ने अपने पूर्व घोषित सीएम आवास कूच के कार्यक्रम को 3 अक्टूबर को पूरे जोर शोर से करने का आह्वान किया है. देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग) पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति की घोषणा कर दी है. वहीं सीएम धामी से आश्वासन मिलने के बाद आठ दिनों से धरने पर बैठे बेरोजगारों युवाओं ने भी अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है. इसके बावजूद भी मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस संतुष्ट नजर नहीं आ रही है. कांग्रेस ने पेपर लीक मामले पर तीन अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास कूच किए जाने के प्रस्तावित कार्यक्रम…








