मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में सुविख्यात समाजसेवी व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की प्रेरणा व पूज्य विभु महाराज के मार्गदर्शन में गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 27 व 28 सितम्बर, 2025 तक समस्त भारतवर्ष में भारत सरकार की स्वच्छता को लेकर सेवा पखवाडा के तहत दो दिवसीय स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। समिति के क्षेत्रीय आश्रम प्रभारी महात्मा,बाई सुविद्या बाई के दिशा-निर्देशन में सफाई कार्य किया गया। समिति द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों में भी स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में 27 सितम्बर, 2025 को समिति की शाखा…देहरादून, उत्तराखंड द्वारा…
Author: Anant Awaz
सार्वजनिक और निजी कंपनियों में एनआईटी उत्तराखंड के छात्रों का चयन हुआ है. श्रीनगर गढ़वाल: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) उत्तराखंड ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक और व्यावसायिक उत्कृष्टता का प्रमाण दिया है. एनआईटी उत्तराखंड 2024-25 बैच के स्नातक छात्रों के लिए शानदार कैंपस प्लेसमेंट परिणाम घोषित किए हैं. संस्थान के करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेक्शन (CCPS) की मेहनत और उद्योग जगत की सक्रिय भागीदारी ने छात्रों के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं. इस वर्ष के प्लेसमेंट सीजन में छात्रों ने निजी और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की. सबसे उच्चतम पैकेज ₹17 लाख प्रति वर्ष (LPA)…
श्रीनगर गढ़वाल/काशीपुर उत्तराखंड के अलग अलग कॉलेजों में आज छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग होगी. जिसके बाद आज देर शाम को ही छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित कर दिये जाएंगे. उत्तराखंड के कॉलेजों में सुबह से ही छात्रसंघ चुनाव वोटिंग को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. उत्तराखंड की एकमात्र सेंट्रल यूनिवर्सिटी हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में भी छात्रसंघ चुनावों जोरों शोरों से चल रहा है. छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा. जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी. विश्वविद्यालय के श्रीनगर और चौरास परिसरों में कुल 14 पोलिंग बूथ बनाए…
डालनवालावाला आंबेडकर कॉलोनी हत्या मामले में पुलिस ने 6 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. देहरादून: थाना डालनवाला क्षेत्र में आंबेडकर कॉलोनी में रहने वाले दो परिवारों में विवाद हो गया. देखते ही देखते ये विवाद इतना बढ़ गया यहां दो युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. धारदार हथियार से हमले के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची. जिसके बाद मामले में दोनों आरोपियों को…
तलसारी गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने बीती 21 अगस्त को आत्महत्या कर ली थी, आत्महत्या से पहले उसने वीडियो बनाया था पौड़ी गढ़वाल: जिले के तलसारी गांव निवासी जितेंद्र कुमार की आत्महत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाते हुए सभी पांचों आरोपियों को जमानत दे दी है. अदालत ने कहा कि फिलहाल उपलब्ध साक्ष्य आरोपियों की संलिप्तता को प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं. इससे पहले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी. जितेंद्र आत्महत्या मामले में पांचों आरोपियों को मिली जमानत: तलसारी गांव निवासी जितेंद्र…
गऊ घाट एंव आस्था पथ के निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा ऋषिकेश। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर में लक्ष्मणझूला पुल के निकट जनसुविधाओं के दृष्टिगत बन रहे 132.30 मीटर स्पान के वैकल्पिक बजरंग सेतु के निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर में सन 1929 में निर्मित लक्ष्मणझूला पुल के निकट जनसुविधाओं के दृष्टिगत 68 करोड़ 86…
समीक्षा बैठक मंत्री ने पंचायतों को 29 विषयों के हस्तांतरण की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने के दिये निर्देश देहरादून। केंद्र पोषित योजना राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत कार्य योजना की वर्तमान स्थिति और 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के साथ-साथ 73वें संविधान संशोधन के फलस्वरुप संविधान की 11वीं अनुसूची में वर्णित 29 विषयों की निधियां, कार्यों एवं कार्मिक त्रिस्तरीय पंचायत को हस्तांतरित किए जाने के साथ-साथ जलागम विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रदेश के पंचायती राज एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने विभागवार समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश के पंचायती राज…
गार्डर ब्रिज पैलेसमेंट लिए रेलवे अधिकारियों से नोडल एसडीएम, एक्सियन करेंगे क्लोस मॉनिटिरिंग भण्डारीबाग रेलवे ओवरब्रिज प्रोजेक्ट; मा0 मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में से एक लेटलतीफी क्षम्य नहींः डीएम नियत समय में हो जाना चाहिए निर्माण पूर्ण जिला प्रशासन नियत समय स्वयं करेंगे कार्य प्रगति की मॉनिटिरिंगः डीएम एसडीएम सदर, एक्सियन लोनिवि नोडल अधिकारी नामित; ओवरब्रिज कार्यों की धीमी गति पर डीएम नाराज; कार्यदायी संस्था को फटकार देहरादून दिनांक 26 सितम्बर 2025, जिलाधिकारी सविन बसंल ने भंडारीबाग रेलेवे ओवरब्रिज कार्र्याें का स्थलीय निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने कार्यों की धामी रफ्तार पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्यों में…
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में नकल की शिकायतों को देखते हुए राज्य सरकार ने जांच को न्यायिक निगरानी में कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.एस. वर्मा को जांच का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सचिव गृह शैलश बगोली द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि न्यायमूर्ति वर्मा विशेष अन्वेषण दल (SIT) की जांच प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी करेंगे। उन्हें प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर शिकायतों और सूचनाओं का संज्ञान लेने तथा SIT को आवश्यक मार्गदर्शन देने…
चमोली- जिला सेवायोजन कार्यालय चमोली गोपेश्वर, की ओर से आगामी 29 सितम्बर को प्रातः 11.00 बजे से कार्यालय परिसर में 300 से अधिक विभिन्न प्रकार के पदों हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। इस सम्बन्ध में प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी अर्चना सजवाण ने जानकारी देते हुये बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न संस्थाओं जैसे सिपैट द्वारा सहायक /मशीन आपरेटर के प्रशिक्षण हेतु शैक्षिक योग्यता दसवीं व आई0टी0आई0 तथा आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के युवा प्रतिभाग कर सकेते है, वहीं टाॅटा स्टाइव स्किल डेवलपमेंट सेंटर गोपेश्वर, द्वारा हास्पिटैलिटी सेक्टर में प्रशिक्षण हेतु शैक्षिक योग्यता दसवीं एवं आयु सीमा 18…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की 21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक की बड़ी चूक सामने आने के बाद सरकार ने पहली कठोर कार्रवाई की है। हरिद्वार जिले के आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादरपुर जट (केंद्र कोड-1302) में एक अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा के दौरान मोबाइल से प्रश्नपत्र के 12 सवाल बाहर भेजे जाने की घटना ने परीक्षा की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। UKSSSC सचिव की रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए केंद्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट और परियोजना निदेशक (जिला ग्राम्य विकास अभिकरण), K.N. तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर…
देहरादून। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के अंतर्गत उत्तराखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्र सरकार से एक बड़ा और महत्वपूर्ण तोहफ़ा मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्य में हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (HEOC) की स्थापना को मंज़ूरी दे दी है। यह सेंटर राज्य में स्वास्थ्य आपदाओं के दौरान त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फैसले को राज्य की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा, “यह सेंटर आपातकालीन स्थितियों में हमारी तैयारियों को नई मज़बूती देगा। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री…
श्रीमती सुमन, असिस्टेंट प्रोफेसर-इतिहास, राजकीय महाविद्यालय, अगरोड़ा, नई टिहरी को, जिनके विरूद्ध निम्नलिखित आरोपों के सम्बन्ध में अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित है, को एतद्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता हैः- 1) सचिव, उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा अपने पत्र संख्या-157/2025-26 दिनांक-22 सितम्बर, 2025 के माध्यम से अवगत्त कराया गया कि दिनांक-21.9.2025 को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पूर्वान्ह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गयी। उक्त लिखित परीक्षा में जनपद हरिद्वार के अन्तर्गत 01 परीक्षा केन्द्र से 03 पृष्ठों की कुल 12 प्रश्न बाहर भेजे जाने की…
एक माह के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश देहरादून। यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) पेपर लीक मामले की जांच के लिए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाने की घोषणा की है। यह भी तय किया गया है कि एसआईटी को हर हाल में एक महीने के अंदर अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को सौंपनी होगी। इतना ही नहीं जांच पूरी होने तक परीक्षा परिणाम भी घोषित नहीं किया जाएगा। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितंबर 2025 को…
CM Pushkar Singh Dhami Promotes ‘Swadeshi’ Campaign and GST New Rates in Dehradun देहरादून, 24 सितम्बर 2025 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के कुँआवाला बाजार में “स्वदेशी अपनाओ” अभियान और जीएसटी की नई दरों के प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बाजार भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लाभ और कर प्रणाली में हाल ही में किए गए संशोधनों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल स्थानीय कारीगरों…
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने सभी 19 सांगठनिक जिलों की कार्यकारिणी के बाद अब जिला प्रभारी और सह-प्रभारी भी घोषित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोमवार को नवरात्र के पहले दिन इसकी घोषणा की। जारी सूची के मुताबिक, सांगठनिक जिले उत्तरकाशी में नवीन ठाकुर को प्रभारी, विनोद रतूड़ी को सह-प्रभारी, चमोली में आशा नौटियाल को प्रभारी, महावीर पंवार को सह-प्रभारी, रुद्रप्रयाग में सतीश लखेड़ा को प्रभारी, रघुवीर सिंह बिष्ट को सह-प्रभारी, टिहरी में शैलेंद्र सिंह बिष्ट को प्रभारी, रविंद्र राणा को सह-प्रभारी, देहरादून ग्रामीण में डॉ. स्वरोज विद्वान को प्रभारी, सतेंद्र राणा को सह-प्रभारी, देहरादून महानगर में…













