हरिद्वार। जिला अस्पताल की मोर्चरी में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात से मोर्चरी में रखे पंजाबी धर्मशाला, ज्वालापुर के मैनेजर लखन शर्मा उर्फ लकी (36) के शव को चूहों द्वारा कुतर दिए जाने की घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार सुबह जब परिजन पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शव के चेहरे, सिर और एक आंख पर गहरे घाव थे। मोर्चरी के अंदर चूहे दौड़ते नजर आए, जिसके बाद परिजन भड़क उठे और अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार, लखन शर्मा की शुक्रवार…
Author: Anant Awaz
हल्द्वानी- अनियंत्रित वाहन का शिकार हुए भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मारी टक्कर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को आई गंभीर चोटें चेकिंग के दौरान हुआ हादसा नशे में धुत बताया जा रहा है स्कार्पियो चालक रक्षित हर्बोला स्कार्पियो का नम्बर UK04AK9211 है पुलिस ने स्कार्पियो सहित चालक को लिया हिरासत में मेडिकल के साथ ही कार्यवाही में जुटी कोतवाली पुलिस।
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने सिख समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी, जिसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे आक्रोशित सिख समाज के लोगों ने आज देहरादून के घंटाघर चौक पर प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। विवाद बढ़ता देख हरक सिंह रावत ने तुरंत माफी मांग ली। दरअसल कल यानी शुक्रवार को वकीलों के धरने में शामिल होने आए हरक सिंह रावत ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भाषण के बीच में जोश-जोश में सिख समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी। घटना से जुड़ा एक 25 सेकेंड का वीडियो…
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में श्रद्धासुमन अर्पित किए बाबा साहेब के योगदान को किया स्मरण शिक्षा, समानता और स्वाभिमान को बताया प्रेरणास्त्रोत उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को बताया ऐतिहासिक निर्णय देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भारतीय संविधान के निर्मात्ता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को भावपूर्वक स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने जीवन भर शिक्षा, समानता और स्वाभिमान की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श सामाजिक समरसता और न्याय की प्रेरणा देते…
पिथौरागढ़: मुनस्यारी ब्लॉक में ग्रामोत्थान परियोजना द्वार एक दिवसीय बायर–सेलर मीट व योजनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं व स्थानीय नागरिकों को विभिन्न विभागीय योजनाओं, व्यापारिक अवसरों एवं उद्यमिता से जोड़ना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ने किया। इस अवसर पर उन्हाेंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं एवं ग्रामवासी विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर स्वरोज़गार एवं व्यवसाय के नए अवसरों से जुड़ सकें। उन्होंने समेकित कृषि प्रणाली की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए कहा कि…
हाईकोर्ट में योजित जनहित याचिका में आयुक्त दिव्यांगजन द्वारा राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा अपात्र 52 शिक्षकों की सूची जांच के लिये उपलब्ध कराई गई देहरादून: उत्तराखंड में शिक्षा विभाग के अंतर्गत 52 शिक्षकों पर अब जांच की तलवार लटक रही है. वैसे तो फर्जी प्रमाण पत्र मामले को लेकर काफी पहले ही कई शिक्षक सवालों के घेरे में आ चुके थे, लेकिन मामले के कोर्ट तक पहुंचने के बाद शिक्षा विभाग भी प्रकरण पर गहरी नींद से जाग गया है. मामले में अब फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी पाने वालों के खिलाफ जांच का दावा किया गया है. शिक्षा विभाग…
नैनीताल में आज दोपहर ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान सोहेल (25) के रूप में हुई है। वह नैनीताल में अपने बड़े भाई से मिलकर वापस कालाढूंगी जा रहा था, तभी रास्ते में एक मोड़ के पास उसे ट्रक ने कुचल दिया। बाइक पर सोहेल के साथ उसका दोस्त भी था, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज नैनीताल के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सोहेल ट्रक के नीचे फंसा हुआ खून…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित जड़ी-बूटी सलाहकार समिति की बैठक में हर्बल सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में क्लस्टर बनाकर हर्बल क्षेत्र में व्यवस्थित रूप से कार्य किया जाए तथा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उपलब्ध औषधीय उत्पादों के संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जड़ी-बूटी और एरोमा सेक्टर में अग्रणी दो राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेज का अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञ टीम भेजी जाएगी, जिससे उत्तराखंड में भी इन नवाचारों को लागू किया जा सके। उन्होंने…
नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को भारत को भरोसा दिलाया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की बड़ी कोशिश के तहत ईंधन की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा: “हम बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए ईंधन की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए तैयार हैं।” यह घोषणा तब हुई जब दोनों देशों ने कई समझौतों पर साइन किए, जिसमें फर्टिलाइजर और फूड सेफ्टी से लेकर शिपिंग और समुद्री लॉजिस्टिक्स जैसे सेक्टर…
शिकायत के आधार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है. देहरादून: थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया से स्पेशल असिस्टेंट पद से रिटायर्ड अधिकारी को लाइफ सर्टिफिकेट बनाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने लाखों रुपए की ठगी कर डाली. रिटायर्ड अधिकारी ने खाते में यह रकम गांव में ताऊ की लड़की की शादी के लिए रखी हुई थी. रिटायर्ड अधिकारी की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने जांच साइबर पुलिस को सौंप दी है. साइबर…
राजधानी देहरादून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. मोहब्बेवाला के पास एक ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. देहरादून: कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह मोहब्बेवाला के पास खड़ी गाड़ियों में आशारोड़ी से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. जिसके बाद एक के बाद पांच गाड़ियों में टक्कर मार दी और ट्रक टक्कर मार दुकानों में घुस गया. टक्कर लगने से आसपास अफरा तफरी मच गई और स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया.…
भगवानपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम शहीदवाला ग्रांट में सरकारी जमीन पर कब्जा करके मजार बना दी गई थी रुड़की: हरिद्वार जिले के भगवानपुर ब्लॉक में प्रशासन की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है. यहां पर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनी मजार को टीम द्वारा हटाया गया है. बताया गया है कि इस मामले में प्रशासन द्वारा नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर निर्धारित समय के बाद प्रशासन द्वारा ये कार्रवाई की गई है. प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों और हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की निगरानी में जनपद में अतिक्रमण…
नैनीताल जिले के रामनगर में वर्षों से वन भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है. रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर के ग्राम पूछड़ी क्षेत्र में वन भूमि पर वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जों को हटाने के लिए अब प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है. तराई पश्चिमी वन प्रभाग की इस भूमि पर लंबे समय से अवैध अतिक्रमण कर खेती की जा रही थी. पूर्व में भी वन विभाग द्वारा यहां अवैध कब्जों को चिन्हित किया गया था, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी. मामले को लेकर कुछ लोगों द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका…
चंपावत: चंपावत जिले के लोहाघाट-घाट नेशनल हाईवे पर बागधारा के पास गुरुवार देर रात (करीब ढाई बजे) एक बारात का बोलेरो वाहन खाई में गिर जाने से भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मां-बेटे सहित 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना का विवरण समय: गुरुवार देर रात करीब 2:30 बजे। स्थान: लोहाघाट-घाट नेशनल हाईवे पर बागधारा मोड़। वाहन: बोलेरो (UK 04 TB 2074)। घटनाक्रम: वाहन बारात विदा कर पिथौरागढ़ के शेराघाट के किलोटा गांव से बालातड़ी लौट रहा था। बागधारा मोड़ पर बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे…
खुशखबरी -एक बार फिर देहरादून से गोचर चमोली तक टिहरी, श्रीनगर उड़ान योजना के तहत हेरिटेज एविएशन (HERITAGE AVIATION) की हेली सेवा कल 6 दिसंबर से शुरू हो रही है। लंबे समय से बंद होने से इमरजेंसी जाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था सेवा फिर शुरू होने से लोगों को आसान यात्रा ओर सस्ते में हवाई सेवा का अवसर मिलेगा खासकर इमरजेंसी में जाने वालों के लिए बहुत ही फायदेमंद प्रतिदिन दो बार सुबह और शाम में हेली सेवा चलेगी।टिकट बुक करने के लिए BOOK TICKETS AT WWW.AIRHERITAGE.IN साईट पर जाकर कर सकते हैं।
देहरादून में एक गर्भवती महिला से रेप करने वाले आरोपी को चकराता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रेप के इस केस में राजस्व पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के बाद नियमित पुलिस को ट्रांसफर किया गया था। पुलिस ने महिला से रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चकराता तहसील के राजस्व क्षेत्र बरौधा की है। 28 नवम्बर को हुआ था 6 माह की गर्भवती महिला से रेप दरअसल विकास नगर क्षेत्र में अपने पति और बच्चों के साथ रहने…













