देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तराखंड की 60 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा देने की घोषणा की है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश की साढ़े छह लाख से अधिक महिलाओं को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है। योजना का विशेष लाभ पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन को महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सुलभ बनाने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा…
Author: Anant Awaz
18.45 ग्राम स्मैक बरामद, कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये; दोनों आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 18.45 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी…
विदेशों में कुशल मानव संसाधन की मांग और रोजगार के अवसरों के लिए भारतीय मिशनों के साथ नियमित समन्वय रखें अधिकारी उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में जमैका में भारत के उच्चायुक्त श्री मयंक जोशी, इथियोपिया में भारत के राजदूत श्री देवेश उत्तम एवं जाम्बिया में भारत के उच्चायुक्त श्री आलोक रंजन झा ने भेंट की। इस दौरान संबंधित देशों में रोजगार की संभावनाओं, कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता तथा उत्तराखंड के युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों…
ऋषिकेश, 31 अगस्त 2026। बदरीनाथ हाईवे पर ब्यासी के समीप मालाकुंठी में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही स्विफ्ट कार की सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिछली सीट पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ ब्यासी की टीम मौके पर पहुंची। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन डंपर के नीचे…
एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक स्थलों का भी लिया अनुभव देहरादून 31 अगस्त, 2026(सू. वि) रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जनपद देहरादून के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चकराता, मेहरावना एवं कालसी के छात्र-छात्राओं को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ। तीन दिवसीय इस विशेष शैक्षणिक भ्रमण में प्रत्येक विद्यालय से पांच-पांच छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दिनांक 28 से 30 अगस्त, 2026 तक आयोजित भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति से हुई…
हल्द्वानी। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 8 अगस्त को हल्द्वानी में हुई रैली के बाद रामलीला मैदान में कथित शुद्धिकरण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी और राजनीतिक रूप ले चुका है। इस मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जवाहर नगर निवासी अमित कुमार और विनोद आर्य की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, राहुल गांधी ने 29 अगस्त को नई…
देहरादून, 30 अगस्त 2026। उत्तराखंड के देहरादून जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मौसम के अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा की अत्यंत तीव्र अवधि होने की संभावना को देखते हुए जिले में 31 अगस्त 2026 को सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून तथा National Disaster Alert Portal से प्राप्त अद्यतन मौसम पूर्वानुमान…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत देहरादून पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 511 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी चरस को सहारनपुर के देवबंद से देहरादून लेकर आया था और इसे स्थानीय नशे के आदी लोगों को बेचने की फिराक में था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त आरोपियों की पहचान…
हल्द्वानी : हल्दूचौड़ में हादसों का सिलसिला नहीं थम रहा, रविवार को फिर गई युवक की जान डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत, लगातार हो रहे हादसों से उठे सुरक्षा इंतजामों पर सवाल हल्दूचौड़। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र का हल्दूचौड़ मुख्य चौराहा एक बार फिर सड़क हादसे का गवाह बना। रविवार को तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक कमल पांडे पुत्र पूरन पांडे, निवासी हिम्मतपुर की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक मुख्य सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आ रहे डंपर ने…
संभावित खतरे वाले क्षेत्रों में रियल टाइम मॉनिटरिंग, पूर्व चेतावनी एवं त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश मौसम को देखते हुए सभी विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश देहरादून। राज्य में स्थित ग्लेशियर झीलों से संभावित खतरे को देखते हुए मा0 आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री मदन कौशिक ने ग्लेशियर झीलों की निगरानी एवं जोखिम न्यूनीकरण के लिए विश्वभर में उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने के निर्देश दिए हैं। रविवार को उन्होंने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) पहुंचकर उत्तराखण्ड में स्थित ग्लेशियर झीलों की स्थिति तथा संभावित जोखिम की विस्तृत जानकारी ली। मा0 मंत्री…
देहरादून, 30 अगस्त 2026। उत्तराखंड में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को लेकर सामने आए आंकड़ों ने नई बहस छेड़ दी है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश के करीब 5,000 सरकारी प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में 10 या उससे कम विद्यार्थियों के रह जाने पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि कुछ विद्यालयों में छात्र संख्या महज 1, 3 या 4 तक सिमट गई है, जो प्रदेश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। यशपाल आर्य के मुताबिक, कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों में करीब 4,275 प्राथमिक विद्यालय और लगभग 650 जूनियर हाईस्कूल शामिल हैं। उन्होंने सवाल…
आवास से लेकर पर्यटन और यातायात तक बदलेगी तस्वीर, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी रखा जाएगा ध्यान देहरादून। धार्मिक और पर्यटन नगरी ऋषिकेश के सुनियोजित और सर्वांगीण विकास को लेकर धामी सरकार ने कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आवास विभाग ने ऋषिकेश महायोजना को जल्द अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज करते हुए इससे जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर दिया है। इसी क्रम में सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल के संबंधित विकास प्राधिकरणों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक…
32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 9,400 से अधिक पंजीकरण के बाद हुआ चयन; 4 सितंबर को शिव नाडर यूनिवर्सिटी, दिल्ली-एनसीआर में आयोजित होगा राष्ट्रीय फाइनल देहरादून- 30 अगस्त 2026: देशभर के सरकारी और निजी स्कूलों के 79 शिक्षकों को शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के पहले संस्करण के राष्ट्रीय फाइनल के लिए चुना गया है। 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से इस पुरस्कार के लिए 9,400 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए थे। बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, गुजरात, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से चयनित फाइनलिस्ट 3 से 5…
देहरादून। राजधानी देहरादून के विकास, नागरिक सुविधाओं और शहर की बदलती जरूरतों को लेकर मेयर सौरभ थपलियाल ने अपनी प्राथमिकताएं साझा की हैं। दूरदर्शन समाचार देहरादून के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम ‘नगर की बात, मेयर के साथ’ में मेयर ने शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बात की। कार्यक्रम में देहरादून के वर्तमान स्वरूप, नगर निगम की कार्यप्रणाली और आने वाले समय में शहर को बेहतर बनाने की योजनाओं पर चर्चा हुई। मेयर ने कहा कि देहरादून को केवल विस्तार के लिहाज से नहीं, बल्कि सुव्यवस्थित, स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल शहर के रूप में विकसित करने…
देहरादून समेत कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा; सभी विभाग हाई अलर्ट पर देहरादून, 30 अगस्त 2026। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। रविवार तड़के से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है। देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत और ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 31 अगस्त और 1 सितंबर को बारिश का दौर और तेज…
देहरादून: अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस ने 29/30 अगस्त की रात भारी बारिश के बीच “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नगर और देहात क्षेत्र में क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने देर रात अनावश्यक रूप से घूम रहे 700 से अधिक लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान संदिग्ध पाए गए 27 व्यक्तियों को थाने लाकर आवश्यक पूछताछ और सत्यापन की कार्रवाई की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के…

















