देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने राज्य के लिए जारी ताजा पूर्वानुमान में अगले पांच दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून समेत पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज से अति तेज बारिश के दौर, आकाशीय बिजली और गर्जना की संभावना जताई गई है। इन जिलों में अलर्ट जारी रविवार (12 जुलाई) को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और चम्पावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। 13 जुलाई को भी देहरादून सहित रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।…
Author: Anant Awaz
देहरादून। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच विगत शनिवार देर सांय करीब 9:30 बजे के आसपास पठरिया पीर क्षेत्र की विजय कॉलोनी स्थित नई बस्ती क्षेत्र में एक पुश्ता भरभराकर ढह गया। पुश्ते की दीवार नीचे बने मकानों पर गिरने से चार से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जिसमें एक महिला के दबने की भी सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देर रात को ही मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल…
देहरादून, 12 जुलाई। बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक घमासान बढ़ गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा विधायक विनोद चमोली के बयान पर तीखा पलटवार किया है। गोदियाल ने चमोली पर तंज कसते हुए कहा, “स्मार्ट सिटी के कामों में भ्रष्टाचार हुआ तो क्या आरोपी के माँ-बाप दोषी होंगे? यही उनके लिए काफी है?” गोदियाल ने चमोली के उस बयान को ‘हास्यास्पद’ करार दिया, जिसमें उन्होंने बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले के मुख्य आरोपी नौटियाल की नियमित नियुक्ति को लेकर गोदियाल पर हमला बोला था। मामला क्या है? विनोद चमोली…
हल्द्वानी के गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चार दोस्तों को कुचल दिया, जिससे चारों की मौत हो गई। हल्द्वानी। शनिवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर करीब दस बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन ने वहां खड़े चार दोस्तों को बेरहमी से कुचल दिया। इस भीषण टक्कर में चारों युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो वाहन में ज्योलीकोट स्थित नैंसी कान्वेंट के निदेशक डॉ. संजय सिंह सवार थे, जबकि गाड़ी उनका चालक पहदान खान चला रहा था।…
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड से स्वास्थ्य विभाग के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) नारायणबगड़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन डिमरी की शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई. हादसे की खबर फैलते ही स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को डॉ. नवीन डिमरी अस्पताल परिसर के समीप स्थित आवासीय भवन के पीछे क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निरीक्षण कर रहे थे. इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और वह उसकी चपेट में आ गए. हादसे में डॉ. डिमरी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के सहसपुर में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जनसेवा शिविर में कहा कि सरकार का लक्ष्य लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर के करीब ही करना है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही कई जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में एक हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के पहले चरण में प्रदेशभर में 65 दिनों के दौरान करीब 700 जनसेवा शिविर लगाए गए, जिनमें 5 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। देहरादून…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व विधायकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री श्री धामी को उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य ने विकास, सुशासन तथा जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के समग्र विकास…
ऋषिकेश–बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोबगड़-खांकरा लैंडस्लाइड जोन में भारी भूस्खलन के कारण हाईवे बंद है। हजारों यात्री जाम में फंसे हैं। मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक उत्तराखंड में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के ऋषिकेश–बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिरोबगड़-खांकरा लैंडस्लाइड जोन में लगातार हो रही बारिश के कारण भारी भूस्खलन हुआ है। हाईवे बंद होने के चलते दोनों ओर लगभग 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। प्रशासन मलबा हटाने में जुटा है, जबकि मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में बारिश और भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। चारधाम…
देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड FDA लगातार सक्रियता के साथ जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहा है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई, खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण, नमूना संग्रह और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की दिशा…
देहरादून : LUCC chitfund उत्तराखंड के चर्चित LUCC (लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी) चिटफंड घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून स्थित विशेष BUDS कोर्ट में 18 आरोपियों और एक संस्था के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस कार्रवाई के बाद मामले में शामिल आरोपियों की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सीबीआई ने आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (IPC), भारतीय न्याय संहिता (BNS), उत्तराखंड जमाकर्ताओं के हित संरक्षण अधिनियम और अनियमित जमा योजनाओं पर प्रतिबंध अधिनियम, 2019 की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एजेंसी का कहना है…
दिनांक 10/07/2026 की देर रात्रि जिला कंट्रोल रूम (DCR) देहरादून के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर से लगभग एक किलोमीटर आगे एक स्कूटी सवार व्यक्ति अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसडीआरएफ टीम की सहायता मांगी गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से उपनिरीक्षक राजवर सिंह राणा के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि स्कूटी सवार लगभग 50 मीटर गहरी एवं अत्यंत खड़ी खाई में गिरा…
पाचवें दिन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उमड़ी सहभागिता, सेक्टर-05 के नागरिकों और संगठनों ने रखे विकास से जुड़े सुझाव आने वाले देहरादून का विजन डॉक्यूमेंट “देहरादून महायोजना-2041” – बंशीधर तिवारी राजधानी देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाया जा रहा जनसंवाद अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। अभियान के चौथे दिन नगर निगम परिसर में आयोजित जनसुनवाई शिविर में सेक्टर-05 के नागरिकों, भू-स्वामियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न हितधारकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराईं।जनसुनवाई…
देहरादून कैबिनेट बैठक हुई खत्म बैठक में कुल 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर मुख्यमंत्री अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी नन्ही परी संस्थान पिथौरागढ़ को भूमि देने का प्रस्ताव पास हुआ। इसमें तीन हेक्टेयर भूमि की है जरूरत होगी। वहीं तकनीकी विवि के इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए 14.857 हेक्टेयर भूमि तकनीकी शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरित होगी। उत्तराखंड रिवर राफ्टिंग/कयाकिंग संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी। इससे पर्यटकों की सुरक्षा और मजबूत होगी प्राथमिक शिक्षा, पीएम पोषण योजना के तहत अक्षय पात्र फाउंडेशन श्रीनगर में स्कूलों में पका पकाया भोजन भेजेगा। कक्षा 1 से 8वीं तक के…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ सेवा सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में एक विशाल बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कैंट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता कपूर की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में प्रशासनिक अमले और जनता के बीच सीधा संवाद देखने को मिला, जिसमें 2140 से अधिक स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि और उद्यान समेत सरकार के तमाम प्रमुख विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। इस दौरान न सिर्फ लोगों को…
देहरादून/कोलकाता। देवभूमि उत्तराखंड आज दुनिया के पर्यटकों के लिए एक प्रमुख गंतव्य बनकर उभर रहा है। हमारी सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड पर्यटन को केवल चारधाम यात्रा तक सीमित न रखकर इसे साहसिक, ग्रामीण, सीमांत, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनाया जाए। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को कोलकाता के बिस्वा बांग्ला मेला प्रांगण में फेयरफेस्ट मीडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित भारत के सबसे बड़े ट्रैवल ट्रेड शो नेटवर्क TTF (ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर) में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होकर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए कही। उन्होंने ट्रैवल एंड…
‘उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ किया संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट जगत के प्रतिनिधियों, विभिन्न केंद्रीय उपक्रमों के अधिकारियों, सीएसआर पार्टनर्स, उद्योग एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे धर्म ग्रंथों में भी लिखा गया है कि तीर्थ स्थलों पर किए गए दान पुण्य का विशेष महत्व है। इसलिए…

















