मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी महाराज , महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज एवं टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने भगवान टपकेश्वर महादेव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इस प्रकार के…
Author: Anant Awaz
रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में महज 10 से 15 मिनट के अंतराल में दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लगातार हुई दो हत्याओं से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में मृतक बहनों के भाई विवेक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह बहनों के चरित्र पर शक सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, प्रीत विहार निवासी संगीता ई-रिक्शा से सेक्टर रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से संगीता की मौत हो गई। इस घटना के करीब 10 मिनट…
मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन का एक्शन जारी खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 21 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए देहरादून, 25 अगस्त 2026 माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद देहरादून में मिलावटी एवं दूषित खाद्य सामग्री के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देश पर मंगलवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त टीमों द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों एवं डेयरी/मिष्ठान दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के0के0 मिश्रा एवं उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह के नेतृत्व…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र एवं आवश्यक अनुमति के किए जा रहे निर्माण कार्यों पर नियमानुसार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को मसूरी क्षेत्र में अवैध निर्माण के मामले में सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के अनुसार, मसूरी देहरादून मोटर मार्ग पर हनुमान मंदिर से आगे मसूरी क्षेत्र में भूस्वामी हेमंत कुमार द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र एवं आवश्यक अनुमति के निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मौके पर निरीक्षण के दौरान लोहे के…
राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित होगी नई सहकारी व्यवस्था देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का उद्देश प्रदेश में सहकारिता आधारित ग्रामीण विकास, स्थानीय उद्यमिता, रोजगार सृजन और आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है। सात रणनीतिक स्तम्भों पर आधारित यह नीति गांव-गांव में सहकारिता को बढ़ावा देने को व्यापक रोडमैप प्रस्तुत करती है। सहकारिता विभाग के अधिकारियों को मुताबिक राष्ट्रीय सहकारी नीति-2025…
हल्द्वानी। हिमालयन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के बैनर तले न्यूज़ पोर्टल संचालकों की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026 के लिए न्यूज़ पोर्टलों की इनपैनलमेंट प्रक्रिया तथा टेंडर में निर्धारित खुले विज्ञापन रेट को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सोमवार को सूचना महानिदेशालय द्वारा वर्ष 2026 के लिए न्यूज़ पोर्टलों के इनपैनलमेंट की निविदा खोले जाने के बाद संचालकों ने निर्धारित विज्ञापन दरों पर चिंता और आश्चर्य व्यक्त किया। उनका कहना था कि वर्तमान विज्ञापन दरें डिजिटल मीडिया संस्थानों के संचालन, कर्मचारियों, तकनीकी संसाधनों और अन्य आवश्यक खर्चों को देखते हुए व्यवहारिक नहीं हैं। बैठक…
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में होटल के एसी की कॉपर वायर चोरी होने की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 60 मीटर कॉपर वायर बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को इको दून होटल, पटेलनगर निवासी प्रभुदयाल ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर देकर बताया था कि होटल में लगे एसी की कॉपर वायर अज्ञात चोर चोरी कर ले…
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने 24 अगस्त को स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर तीन स्पा सेंटर संचालकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान टीम ने स्पा सेंटरों में लगे सीसीटीवी कैमरों, ग्राहकों के आने-जाने संबंधी रजिस्टर और कर्मचारियों के सत्यापन की जानकारी ली। पुलिस ने सभी संचालकों को अपने दस्तावेज नियमित रूप से अपडेट रखने और सीसीटीवी कैमरों को हर समय क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। जांच में…
मुख्यमंत्री ने सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के स्टालों से खरीदे स्थानीय उत्पाद स्थानीय उत्पादों की खरीद से मातृशक्ति की आजीविका होगी सशक्त, स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आगामी त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को आगे बढ़ाने में सहभागी बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
धामी मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, इन 17 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर, अदानी ग्रुप को पावर प्रोजेक्ट की मंजूरी देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 25 अगस्त मंगलवार को सचिवालय में सुबह करीब 11 बजे कैबिनेट बैठक हुई. इस महत्वपूर्ण बैठक में कुल 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी. कैबिनेट बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री खजान दास, गणेश जोशी, सतपाल महाराज, राम सिंह कैड़ा, मदन कौशिक, सुबोध उनियाल के साथ ही प्रदीप बत्रा मौजूद रहे. जबकि बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा और भरत सिंह चौधरी कैबिनेट शामिल नहीं थे.…
देहरादून। उत्तराखंड में खाद्य पदार्थों में मिलावट, बरसात के मौसम में बढ़ते वायरल संक्रमण और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनस्वास्थ्य और मतदाता सूची की शुद्धता से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। खाद्य पदार्थों में मिलावट पर तत्काल कार्रवाई मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में बिकने वाला प्रत्येक खाद्य पदार्थ शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों…
देहरादून। 26 अगस्त को शिवाजी धर्मशाला से टपकेश्वर मंदिर तक प्रस्तावित शोभायात्रा को देखते हुए देहरादून पुलिस ने शहर के लिए यातायात प्लान जारी किया है। शोभायात्रा सुबह करीब 10 बजे शिवाजी धर्मशाला से शुरू होगी और सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, पल्टन बाजार, घंटाघर, बिंदाल, कैंट क्षेत्र, डाकरा बाजार और गढ़ी कैंट चौक होते हुए टपकेश्वर मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा के दौरान यातायात को आवश्यकता के अनुसार डायवर्ट किया जाएगा। शोभायात्रा का रूट शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, पल्टन बाजार, घंटाघर, बिंदाल होते हुए कैंट क्षेत्र में प्रवेश करेगी। इसके बाद डाकरा बाजार और गढ़ी कैंट…
नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ आढ़त बाजार के विकास कार्यों व प्लॉटों की आवंटन प्रक्रिया को सितंबर माह तक हर हाल पूरा करने के निर्देश धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने बाजार में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। वर्तमान में नवीन आढत बाजार का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। विधायक ने एमडीडीए की ओर से किए जा रहे कार्यों पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।…
हिलजात्रा हमारी आस्था, विश्वास और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी ग्राम जाखनी स्थित बाबा गंगनाथ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण: मुख्यमंत्री हिलजात्रा जैसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से पिथौरागढ़ में आयोजित ऐतिहासिक हिलजात्रा महोत्सव को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों, विशेषकर पिथौरागढ़ की जनता को हिलजात्रा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ग्राम जाखनी, पिथौरागढ़ स्थित बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिलजात्रा उत्तराखंड की समृद्ध…
देहरादून। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी राहत दी है। राज्य परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए 28 और 29 अगस्त 2026 को दो दिन निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने सभी महिलाओं का आभार जताते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा…
ऋषिकेश, 24 अगस्त 2026। नगर निगम ऋषिकेश के माननीय महापौर कार्यालय कक्ष में आज टाउन वेंडिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र में वेंडिंग व्यवस्था को व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने, स्ट्रीट वेंडरों के नियमन, वेंडिंग जोन के सुचारु संचालन तथा आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत नगर की स्वच्छता, यातायात एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में माननीय महापौर श्री शम्भू पासवान ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वेंडिंग कार्ट का लाभ केवल वास्तविक, पात्र एवं जरूरतमंद स्ट्रीट वेंडरों को ही दिया जाएगा। यदि किसी वेंडर द्वारा आवंटित कार्ट को…

















