रुड़की। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के रुड़की स्थित देव फार्म हाउस में भव्य कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, संगठनात्मक एकता और समाज के सभी वर्गों की व्यापक जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद संत रविदास जी महाराज के जयघोष और भक्तिभाव के बीच कलश वंदन यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना और कलश वंदन किया गया।…
Author: Anant Awaz
देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की रक्षा विहार मुस्लिम बस्ती में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान इफ्तिखार के रूप में हुई है। परिजनों ने उसके दोस्तों अनस, आरिस, जावेद समेत अन्य युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के मुताबिक, इफ्तिखार इंद्रा मार्केट में कपड़ों की दुकान चलाता था। शनिवार रात दुकान बंद करने के बाद वह घर के पास स्थित एक गोदाम में अपने दोस्तों के पास गया था। आरोप है कि वहीं उसके साथ मारपीट की गई और…
देहरादून: भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन संबंधी मामलों की उपसमिति 23 से 26 अगस्त तक उत्तराखंड के दौरे पर रहेगी। उपसमिति के संयोजक गुरिंदर सिंह के नेतृत्व में होने वाले इस दौरे के दौरान समाचार पत्रों के प्रकाशकों की समस्याओं, चुनौतियों और विज्ञापन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। भारतीय प्रेस परिषद के निजी सचिव अशोक कुमार नवरत्न ने महानिदेशक सूचना को भेजे पत्र में बताया कि उपसमिति 23 अगस्त को शाम सात बजे बीजापुर गेस्ट हाउस, देहरादून में समाचार पत्रों के प्रकाशकों से मुलाकात एवं संवाद करेगी। इसके बाद 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे इसी स्थान पर…
चमोली। नीती घाटी के तमक क्षेत्र में 10 अगस्त को आई भीषण आपदा के दौरान लापता हुए सीमा सड़क संगठन (BRO) के जवान पंकज सिंह का शव 12 दिन बाद बरामद कर लिया गया। शुक्रवार को भलागांव के समीप धौलीगंगा नदी के किनारे शव मिलने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। जवान की मौत की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आपदा के बाद से चल रहा था सर्च अभियान 10 अगस्त 2026 को तमक क्षेत्र में अचानक आई आपदा के दौरान भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से इलाके में व्यापक नुकसान हुआ था। इसी…
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश: बार-बार चुनाव विकास में बाधक जनजागरण की अपील: शिवराज सिंह चौहान ने संत समाज से किया आग्रह- मोदी जी के विचार को जनता तक पहुँचाएँ शिवराज सिंह चौहान ने कहा- देश पहले, पार्टी बाद में; एक राष्ट्र-एक चुनाव का मोदी जी का संकल्प हो पूरा वंदे मातरम: पूरा गान देश की एकता का प्रतीक; अब भारत को और विभाजित नहीं होने दिया जाएगा- शिवराज सिंह चौहान हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में…
हल्द्वानी। रक्षाबंधन से पहले महंगाई ने त्योहार के स्वाद का जायका बिगाड़ दिया है। चीनी, दूध, खोया और गैस की बढ़ती कीमतों का सीधा असर मिठाई कारोबार पर पड़ा है। इसके चलते इस बार बाजार में मिठाइयों के दाम पिछले साल की तुलना में 10 फीसदी से लेकर कई जगह 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं। वहीं, चीनी के दाम बढ़ने से घरों में बनने वाले पकवानों की लागत भी बढ़ गई है। रामपुर रोड स्थित डीके जनरल स्टोर के संचालक विनोद के अनुसार, बाजार में इस समय चीनी 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। कुछ…
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड के पास रविवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रेवल्स वाहन अचानक ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर ही पलट गया। वाहन में गुजरात के 17 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आने की प्रारंभिक सूचना है। जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष (DCR) से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रेवल्स संख्या UK-14 PA-5006 सोनगाड के पास पहुंचा था। इसी दौरान अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित…
नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की अदालत ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत सुनवाई के बाद पलविंदर सिंह उर्फ रवि उर्फ हैप्पी और प्रमोद सागर उर्फ पप्पू उर्फ पीके को जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। जिला बदर किए गए आरोपियों में पलविंदर सिंह उर्फ रवि उर्फ हैप्पी पुत्र दिलबाग सिंह, निवासी हिम्मतपुर ब्लॉक, थाना रामपुर शामिल है। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट तथा धारा 307/120बी बीएनएस समेत कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। वहीं, प्रमोद सागर उर्फ पप्पू…
देहरादून, 23 अगस्त 2026। सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान तेज पानी के बहाव में डूबे व्यक्ति का शव SDRF ने करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास से बरामद कर लिया। सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया और लगातार तलाश के बाद शव को खोज निकाला। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह CCR/आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से SDRF को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में स्नान के दौरान एक व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गया है। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा में तैनात SDRF टीम एडिशनल एसआई मनोज जोशी के नेतृत्व…
देहरादून, 23 अगस्त। वीकेंड के दौरान आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के लिए दून पुलिस ने ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’ चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नगर और देहात क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देर रात तक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। 22/23 अगस्त की रात चले अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि के समय घूम रहे 500 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ की। इनमें से 53 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ…
चंपावत, 22 अगस्त। उत्तराखंड की बेटियों और उनके अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के अंतर्गत नवजात बालिका के जन्म पर पात्र परिवार को ₹11 हजार तथा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने वाली पात्र छात्राओं को ₹51 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। नवजात बालिका के जन्म पर ₹11 हजार की सहायता नंदा गौरा योजना के तहत पात्र परिवार में कन्या शिशु के जन्म पर ₹11,000…
कोटद्वार/बिजनौर। नकली दवाओं के निर्माण, बिक्री और आपूर्ति करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने गिरोह के मुख्य सरगना विशद कुमार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद स्थित चांदपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में कोटद्वार स्थित मैसर्स नैक्टर हर्ब्स एंड ड्रग्स कंपनी का मालिक बताया जा रहा है। एसटीएफ के अनुसार, आरोपी की कंपनी पहले भी नकली दवाओं के मामले में जांच के दायरे में रह चुकी है। वर्ष 2021 में कोरोना काल के दौरान कंपनी पर नकली रेमडेसिविर के निर्माण के आरोप लगे थे। इसके अलावा वर्ष 2024 में…
धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और रोपवे परियोजनाओं से आसान होगी तीर्थयात्रा देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता हरिद्वार,22 अगस्त, 2026 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड,भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने अपने जीवन में आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए समाज को सेवा, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने भक्ति को जन जन तक पहुँचाया है। उनकी…
देहरादून 22 अगस्त, 2026(सू.वि) सहस्रधारा मोटर मार्ग स्थित आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार में उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र का गहन सर्वेक्षण कर सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में सिडकुल, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग तथा अनुसंधान एवं नियोजन खंड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से एनआईवीवी कंसल्टेंसी सर्विसेज के प्रतिनिधि शामिल हुए। जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान सड़कों पर जलभराव की समस्या देहरादून शहर के लिए लगातार गंभीर…
कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के भविष्य को लेकर साझा किए अपने विचार पर्यटन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, पर्यावरण समेत 8 प्रमुख विषयों पर युवाओं ने दिया विजन श्रेष्ठ 140 विचारों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं करेंगे विद्यार्थियों से संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेश के विद्यार्थियों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है। राज्यभर से अब तक 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपने निबंध एवं सुझाव पोर्टल पर जमा कर उत्तराखंड के भविष्य को लेकर अपना विजन साझा किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
मसूरी। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक बार फिर भूस्खलन ने यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। पानी वाले बैंड के पास शनिवार को पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। भूस्खलन के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और बारिश के बीच यात्रियों व पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बार-बार भूस्खलन से संवेदनशील हुआ क्षेत्र पानी वाला बैंड पिछले कुछ समय से लगातार…














