रुड़की। ढंडेरा क्षेत्र में देर रात बाइक सवार बदमाशों ने घर लौट रहे कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में उसका साथी भी गोली लगने से घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने 22 वर्षीय अमन पुत्र सुभाष को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रशांत का उपचार चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार अमन महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के सामने शराब ठेके के पास कैंटीन चलाता था। देर रात काम खत्म करने के बाद वह अपने साथी प्रशांत के साथ…
Author: Anant Awaz
देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के कैनाल रोड पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक पांच माह की गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार रात करीब 12:45 बजे कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि काठबंगला की ओर से कैनाल रोड की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार कार के अचानक ब्रेक नहीं लगे। अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े एक…
विकास, निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित “The Economic Times World Leaders Forum 2026” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास मॉडल, समान नागरिक संहिता, सुशासन, रोजगार, निवेश, पर्यटन, सीमांत क्षेत्रों के विकास, नवाचार और बुनियादी ढांचे सहित राज्य की विकास यात्रा पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन कायम करते हुए देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता लागू कर राज्य ने देश के सामने…
रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पिरान कलियर और रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने…
अल्मोड़ा। स्याल्दे क्षेत्र के फूलाई गांव में देर रात एक तेंदुआ घर के अंदर घुस गया और सो रही 88 वर्षीय परुली देवी पर हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर और हाथों पर चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है। जानकारी के मुताबिक परुली देवी रात करीब तीन बजे अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान तेंदुआ कमरे में पहुंच गया और उन पर झपट पड़ा। महिला के शोर मचाने पर उनकी बहू की नींद खुली। कमरे में तेंदुए को देखकर वह घबरा गई और आसपास के लोगों को जानकारी दी।…
मुख्यमंत्री ने BTIndia@100 कार्यक्रम में किया प्रतिभाग राज्य की औद्योगिक क्षमता और विकास मॉडल को देश के समक्ष रखा औद्योगिक विकास और निवेश को नई गति दे रहा उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में इंडिया टुडे ग्रुप के मेगा ब्रांड बिजनेस टुडे द्वारा आयोजित BTIndia@100 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘Uttarakhand: Powering India’s Industrial Growth’ विषय पर अपने विचार साझा करते हुए उत्तराखण्ड की औद्योगिक क्षमता, निवेश की संभावनाओं, बेहतर कनेक्टिविटी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों तथा राज्य के विकास मॉडल को देश के प्रमुख उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के समक्ष रखा।…
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और फायरिंग पर एसएसपी दून सख्त, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में फायरिंग और मारपीट की घटना के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़ और फायरिंग की गई थी। घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हुआ था। पुलिस की अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली…
देहरादून। निजी कॉलेज एसोसिएशन उत्तराखंड ने राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध निजी कॉलेजों के वर्षों से लंबित संबद्धता विस्तार के मामलों का मुद्दा राजभवन में उठाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति से मुलाकात कर संबद्धता विस्तार में हो रही देरी से कॉलेजों और विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं की जानकारी दी। डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया कि राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध निजी कॉलेजों को प्रत्येक वर्ष संबद्धता विस्तार के लिए निरीक्षण शुल्क जमा कर निरीक्षण करवाना पड़ता है। निरीक्षण टीम की ओर से संबद्धता विस्तार की संस्तुति के बाद विश्वविद्यालय…
18 देशों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा ऋषिकेश, दिनांक 21 अगस्त् 2026 । ग्लोबल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा ग्राफिक एरा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, देहरादून के नॉलेज पार्टनरशिप में “3rd International Smart & Future Cities Conclave 2026” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। ‘Evolving Uttarakhand – Rising India’ की थीम पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में स्मार्ट एवं भविष्य के शहरों के विकास, सतत शहरीकरण, आधुनिक तकनीक और नागरिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देश-विदेश के विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। सम्मेलन में 18 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन ने उत्तराखंड को वैश्विक निवेश, नवाचार,…
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्य निर्वाचन अधिकारी से भेंट देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम से शुक्रवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण रुप से नियमनुसार संपादित की जा रही है। उन्होंने बताया प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जिन जनपदों में दावे एवं आपत्तियां अधिक संख्या में प्राप्त हुई हैं वहां 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर…
तीज के रंग में रंगी पुलिस लाइन देहरादून, गूंजे लोकगीत और खनकी चूड़ियां, पुलिस परिवार की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का पर्व, दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ भव्य समारोह का शुभारंभ, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा शमा, तीज क्वीन एवं मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, मुख्य अथिति महोदया ने विजेताओं को किया सम्मानित, उमंग, उल्लास और संस्कृति के रंगों से सजा तीज समारोह बना आपसी सौहार्द एवं महिला प्रतिभा का खूबसूरत संगम, हरियाली तीज के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती गुरमीत कौर तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती गीता धामी की गरिमामय उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून…
रामनगर: ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में रामनगर रोड के किनारे 18 वर्षीय छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। प्रथमदृष्टया पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका की मां ने एक युवक पर बेटी को मॉडलिंग में करियर बनाने का झांसा देकर अपने संपर्क में रखने का आरोप लगाया है। मामला काशीपुर के रामनगर रोड का है। राहगीरों ने सड़क किनारे एक युवती का शव पड़ा देखा और पुलिस को इसकी…
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में मुख्यमंत्री ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में “मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना” के अंतर्गत चौपाल – 2026 का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश में 13 हजार से अधिक उद्यमियों को सहयोग दिया जा चुका है। साथ ही 8 हजार से अधिक महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों की…
देहरादून | बड़ोवाला के पास स्थित मोक्ष धाम की बदहाल स्थिति ने सरकार के विकास के दावों की पोल खोल दी है। आसपास के हजारों लोगों के लिए यह प्रमुख श्मशान घाट है, लेकिन यहां पहुंचने के लिए आज भी न तो उचित सड़क है और न ही अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं। आर्येंद्र शर्मा ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि सरकार शायद अब विकास का ऐसा मॉडल लेकर चल रही है, जिसमें जीवित व्यक्ति सड़क के लिए इंतजार करे और मृत व्यक्ति भी मोक्ष धाम तक पहुंचने के लिए रास्ते का इंतजार करे। उन्होंने कहा कि अंतिम…
एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं राखी निर्माण से कर रहीं अच्छा कारोबार, दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल देहरादून 21 अगस्त, 2026 रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही देहरादून में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही हैंडमेड राखियों की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से रायपुर, सहसपुर और डोईवाला विकासखंड की महिलाएं राखी निर्माण को स्वरोजगार का जरिया बनाकर न केवल अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी मजबूत कदम बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में रायपुर विकासखंड के मालदेवता क्षेत्र…
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने परीक्षाफल सुधार परीक्षा प्रथम के परिणाम जारी करने के बाद अब सुधार परीक्षा द्वितीय की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड की ओर से जल्द ही परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी है। बोर्ड के अपर सचिव सीपी रतूड़ी ने बताया कि सुधार परीक्षा प्रथम में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को सुधार परीक्षा द्वितीय में शामिल होने का एक और अवसर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विद्यार्थियों से आवेदन लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड स्तर पर आवेदन प्रक्रिया को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आवेदन कार्यक्रम जारी होने के बाद…

















