Author: Anant Awaz

हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार रात हथियारबंद बदमाशों ने जुए के अड्डे पर धावा बोलकर लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने असलहों के बल पर वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाकर नकदी के साथ सोने की चेन और अंगूठियां भी उतरवा लीं। वारदात के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए दो गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी, सीओ और कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। दस लोगों के जुआ खेलने की सूचना पुलिस के अनुसार, गोरापड़ाव क्षेत्र…

Read More

चमोली के नारायणबगड़ क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पागल कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए तीन दिनों के लिए सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और गैर सरकारी विद्यालय बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। खास बात यह है कि स्कूल बंद होने के बावजूद बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी। आदेश में साफ किया गया है कि इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। नारायणबगड़ क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पागल और आक्रामक कुत्तों का आतंक बना हुआ है। कुत्तों के हमले में कई राहगीर घायल हो चुके हैं। बाजार और आसपास के…

Read More

ऑटो रिजेक्ट और डुप्लीकेट पत्रावलियों का होगा समाधान, समय-सीमा से पहले अधिकारियों को मिलेगा अलर्ट मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। प्राधिकरण में ऑनलाइन मानचित्र पत्रावलियों के निस्तारण, तकनीकी खामियों, डिजिटल डाटा की सुरक्षा और वित्तीय मॉड्यूल को लेकर आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तकनीकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और आवेदकों को अनावश्यक परेशानी न हो। साथ ही लंबित पत्रावलियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।…

Read More

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन बनाते हुए विकास को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन एवं उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के निदेशक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खजुरिया, कोर्स निदेशक श्रीमती अजीता लौंगजाम सहित भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं परिवीक्षार्थी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर हार्दिक स्वागत एवं…

Read More

नैनीताल। कुमाऊं मंडल में बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के सड़कों पर संचालित हो रहे दोपहिया वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने ऐसे वाहनों को चिन्हित कर संबंधित वाहन डीलरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान आयुक्त के संज्ञान में आया कि मंडल के कुछ क्षेत्रों में ऐसे दोपहिया वाहन सड़कों पर संचालित किए जा रहे हैं, जिन्हें अभी तक रजिस्ट्रेशन नंबर आवंटित नहीं हुआ है। नियमानुसार बिना पंजीकरण के किसी भी वाहन का सार्वजनिक सड़क पर संचालन प्रतिबंधित है। आयुक्त दीपक…

Read More

देहरादून : 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर 28 एवं 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उत्तराखंड शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम…

Read More

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से बिजली की तार चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के माल के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी पूर्व में भी चोरी और नशा तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोईवाला के प्रधानाचार्य त्रिलोक सिंह रावत ने कोतवाली डोईवाला में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात…

Read More

नैनीताल। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने मामले में दोषी ठहराए गए पुलकित आर्य, सौरभ भाष्कर और अंकित गुप्ता की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ शाह की खंडपीठ ने दो दिन तक चली लंबी सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। सुनवाई के दौरान तीनों अभियुक्तों की ओर से अपने पक्ष में कई तर्क पेश किए गए, लेकिन कोर्ट ने बचाव पक्ष के तर्कों को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद खंडपीठ ने तीनों की जमानत याचिकाएं निरस्त कर दीं। 2025 में तीनों को हुई थी उम्रकैद…

Read More

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की ओर से 16 अगस्त को आयोजित बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। परीक्षा के बाद जारी प्रारंभिक उत्तर कुंजी में कई प्रश्नों के उत्तर गलत दर्ज होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी देखने को मिली। सबसे ज्यादा चर्चा उस प्रश्न को लेकर हुई, जिसमें भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर की जगह कौआ बताया गया था। गलत उत्तरों की जानकारी सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी वेबसाइट से पुरानी उत्तर कुंजी हटा दी और संशोधित उत्तर कुंजी अपलोड कर दी है। विश्वविद्यालय ने प्रारंभिक गलतियों…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपना सियासी कुनबा बढ़ाना शुरू कर दिया है। बुधवार को श्रीनगर की निर्दलीय मेयर आरती भंडारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ श्रीनगर नगर निगम के 10 पार्षद भी भाजपा में शामिल हुए हैं। आरती भंडारी ने वर्ष 2025 में हुए निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर श्रीनगर मेयर का चुनाव जीता था। अब भाजपा में शामिल होकर उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी को नया मोड़ दिया है। उनके साथ भाजपा में शामिल होने वाले 10 पार्षदों में 8 निर्दलीय और 2 कांग्रेस के…

Read More

मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, सड़क सुरक्षा उपायों, ब्लैक स्पॉट के सुधार सहित जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समितियों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान, मुख्य सचिव ने प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति की समीक्षा करते…

Read More

देहरादून। हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर मणिमाई मंदिर के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़े लोडर से एक ईको कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, लच्छीवाला टोल प्लाजा से कुछ पहले मणिमाई मंदिर के पास एक लोडर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान देहरादून की ओर से जा रही ईको कार अनियंत्रित होकर लोडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि…

Read More

मेडिकल, पुलिस और अग्निशमन सेवाओं के लिए 108 नंबर से लगभग हर कोई परिचित है, लेकिन उत्तराखंड में 104 हेल्थ हेल्पलाइन पिछले एक दशक में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी, शिकायत निवारण और लाभार्थियों की सक्रिय निगरानी का अहम माध्यम बन गई है। खास बात यह है कि यह व्यवस्था केवल नागरिकों की कॉल का जवाब नहीं देती, बल्कि जरूरतमंद मरीजों तक खुद पहुंचकर उनके स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति का फॉलोअप भी करती है। स्वास्थ्य निदेशालय, देहरादून में संचालित 104 कॉल सेंटर अब तक एक करोड़ 38 लाख से अधिक स्वास्थ्य संबंधी कॉल कर चुका है। यह व्यवस्था राज्य के…

Read More

देहरादून। राजधानी देहरादून के हाथीबड़कला क्षेत्र में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। सेंट्रियो मॉल के सामने सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में एक युवक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पास में चाय का ठेला लगाने वाले एक व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, टिहरी जिले के रतौली गांव निवासी 26 वर्षीय सचिन पुत्र बलबीर सिंह देहरादून में पासपोर्ट बनवाने आया था। मंगलवार शाम वह सेंट्रियो मॉल के सामने खड़ा होकर इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सर्वे ऑफ…

Read More

देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र में देर रात हरबंसवाला बैरियर पर सघन चेकिंग के दौरान पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बिना नंबर प्लेट की स्कूटी सवार संदिग्ध को पुलिस टीम ने चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह बैरियर पर नहीं रुका और टी-स्टेट की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। इसी दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से बेहतर…

Read More

देहरादून। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वह देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करेंगे। इसके अलावा वह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में भी शामिल होकर अधिकारियों को संबोधित करेंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। विभिन्न दिशाओं से देहरादून और मसूरी आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए…

Read More