आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में सोमवार को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में आईएसबीटी परिसर के रेनोवेशन, संचालन, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था और व्यावसायिक गतिविधियों को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सामने आए सभी प्रस्तावों पर सहमति बनाते हुए संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मॉल परिसर में हार्टिकल्चर और इंजीनियरिंग से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर कराने पर सहमति बनी। बैठक में सचिव…
Author: Anant Awaz
देहरादून, 17 अगस्त 2026। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जन समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जन समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न हो, बल्कि शिकायतकर्ता की वास्तविक समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए और उसे…
देहरादून | 17 अगस्त 2026: वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर देहरादून पुलिस लगातार सक्रिय है। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सोमवार को थाना बसंत विहार पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्गों के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम जानी। पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर विशेष रूप से जागरूक किया गया। पुलिस ने बुजुर्गों को ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अन्य प्रकार के…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देश-विदेश से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों का देवभूमि उत्तराखंड में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गौरव का विषय है कि प्रदेश को एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से उत्तराखंड…
देहरादून (17 अगस्त 2026): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई केंद्रीय टीम की घोषणा कर दी गई है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। नितिन नवीन की इस संगठनात्मक टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महामंत्री शामिल किए गए हैं। केंद्रीय संगठन में उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत को सीधे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का अहम दायित्व सौंपा गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में तीरथ सिंह रावत के साथ-साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और वरिष्ठ नेता राम माधव को भी शामिल किया गया…
कोटद्वार: लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर सोमवार सुबह हाथियों के एक बड़े झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। अचानक हाईवे पर पहुंचे हाथियों ने कई वाहनों को निशाना बनाया, जबकि एक टेंपो ट्रैवलर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं सवार थे, जिन्होंने किसी तरह वाहन से दूर हटकर अपनी जान बचाई। हाथियों के हाईवे पर डटे रहने के कारण करीब ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन चालक दहशत के कारण आगे बढ़ने का जोखिम नहीं उठा सके। हाईवे पर अचानक आ धमका हाथियों का झुंड जानकारी के…
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश चमोली । आयुक्त गढ़वाल मंडल आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार गोपेश्वर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेस्क्यू अभियान की प्रगति, उपलब्ध संसाधनों, संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय तथा श्रमिकों के हितों से जुड़े विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अवगत कराया कि हादसे में कुल 22 श्रमिक प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें 7 श्रमिक जिला अस्पताल गोपेश्वर…
देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 किलो 86 ग्राम अवैध गांजे के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी अलीगढ़ से गांजा लेकर देहरादून पहुंचे थे और इसे सपेरा बस्ती व आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की फिराक में थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी…
देहरादून: राजधानी देहरादून में सोमवार से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का आगाज हो गया है। रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हिमाद्री आइस रिंक में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 14 देशों के 270 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उद्घाटन समारोह में पहुंच चुके हैं। प्रतियोगिता की पहली रेस सोमवार शाम 4 बजे से शुरू होगी। प्रतियोगिता में हांगकांग, थाईलैंड, वियतनाम, फिलीपींस, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, मंगोलिया, मलेशिया, चीनी ताइपे, इंडोनेशिया, उज्बेकिस्तान, चीन, दक्षिण कोरिया और भारत के खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मुकाबले 20 अगस्त तक…
विकासनगर, देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में शक्तिनहर में डूबे युवक का शव सोमवार को SDRF की टीम ने गहन सर्चिंग अभियान के दौरान बरामद कर लिया। युवक रात के समय पुल नंबर-1 से शक्तिनहर में कूद गया था, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8:11 बजे पुलिस चौकी बाजार विकासनगर से SDRF डाकपत्थर पोस्ट को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रात में पुल नंबर-1 से शक्तिनहर में कूद गया है। सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक आशिक अली के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।…
देहरादून। जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी प्रक्रिया तेजी से जारी है। भारत सरकार ने ई-केवाईसी पूरी करने की अंतिम तिथि पहले 15 अगस्त 2026 निर्धारित की थी, लेकिन अब उपभोक्ताओं को एक और अवसर देते हुए अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दी गई है। जनपद देहरादून में कुल 7,16,845 घरेलू गैस कनेक्शन हैं। इनमें से अब तक 5,57,546 उपभोक्ता ई-केवाईसी पूरी कर चुके हैं, जबकि 1,59,299 उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। ई-केवाईसी लंबित उपभोक्ताओं में 9,243 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी भी शामिल हैं। जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने सभी…
देहरादून एयरपोर्ट पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सुरक्षित उड़ानों और बढ़ते एयर ट्रैफिक को मिलेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का सहारा देहरादून: देहरादून एयरपोर्ट पर आने वाले दिनों में यात्रियों और विमान सेवाओं से जुड़ी सुविधाओं को और बेहतर बनाने की तैयारी है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एयरपोर्ट प्रशासन ने प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी साझा की। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने बताया कि एयरपोर्ट पर जल्द ही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम शुरू किया जाएगा। इनमें अत्याधुनिक रडार, इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम और नई एटीसी बिल्डिंग प्रमुख हैं। देहरादून एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक रडार स्थापित किया जाएगा। यह रडार एयरपोर्ट पर आने…
परिजनों की सोशल मीडिया पर गुहार का मुख्यमंत्री ने लिया स्वतः संज्ञान सीएम धामी ने फोन पर परिजनों से वार्ता कर दिया हर संभव सहायता का आश्वासन चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए BRO के हवलदार पंकज की तलाश को लेकर उनके परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिजनों की इस गुहार का स्वतः संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हवलदार पंकज की तलाश…
हल्द्वानी(चोरगलिया) 16 अगस्त 2026 सूवि। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहॉं हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल,उत्तराखंड सरकार में विभिन्न दायित्वधारी जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करें। मुख्यमंत्री ने जनता व…
देहरादून | 16 अगस्त 2026 उत्तराखंड में पिछले 30 वर्षों से विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे दृष्टि आई इंस्टीट्यूट ने रविवार को देहरादून के जीएमएस रोड पर अपने नए अत्याधुनिक सेंटर का शुभारंभ किया। नए सेंटर के माध्यम से मरीजों को आधुनिक तकनीक, उन्नत चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ नेत्र सेवाओं की व्यापक सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। नए सेंटर का उद्घाटन उत्तराखंड के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, डीजीएचएस के संयुक्त निदेशक डॉ. महेश खैतान, पद्मश्री सम्मानित एवं आदित्य…
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने लख्खीबाग क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की 8 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को लख्खीबाग क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चंदन नगर के पास संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर पेटियों और कट्टों में अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में कुल 336…
















