विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में शुक्रवार को विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए दिवंगत लोगों को नमन किया। इसमें संयुक्त गौरव चटवाल सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश के इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय को याद करने का अवसर है, जिसने लाखों…
Author: Anant Awaz
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन। इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर। उत्तराखंड में विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत और देवभूमि की अस्मिता के संरक्षण पर दिया जा रहा है ध्यान। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में भारत विभाजन की त्रासदी में शहीद हुए लाखों भारतीयों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1947 का विभाजन केवल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों, वीर-वीरांगनाओं एवं राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश की प्रगति में निरंतर योगदान दे रही उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता का भी आभार व्यक्त किया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तराखण्ड को अपनी सैन्य परंपरा, वीरता और राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली विरासत पर गर्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विकास…
– कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ – तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा – ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘विभाजन की विभीषिका’ विषयों पर लगी विशेष प्रदर्शनी, विभाजन से पीड़ित परिवारजनों ने भी किया अवलोकन हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), देहरादून, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा न्यू टिहरी में आयोजित दो दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत आज विशेष फोटो…
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने चयन साल 2025-26 में पदोन्नत 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी हैं. विभागीय पदोन्नति के बाद इन सभी कार्मिकों को अपर उप निरीक्षक (एएसआई) पद पर तत्काल प्रभाव से अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है. पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से 13 अगस्त 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया. पदोन्नति के बाद बदली गई तैनाती: पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक मुख्य आरक्षी नापु (पुरुष) से अपर उप निरीक्षक नापु (पुरुष) के पद पर पदोन्नत कार्मिकों को विभागीय स्थानांतरण नीति के तहत नई जिम्मेदारी दी गई है. 208 कार्मिकों की सूची में…
पीपलकोटी टनल हादसा-मा0 मंत्री ने एसईओसी पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर न हो कमी फील्ड में 24×7 मुस्तैद रहें अधिकारी-मदन कौशिक मा. आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री मदन कौशिक ने शुक्रवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) पहुंचकर जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी टनल में हुई घटना के उपरांत संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने टनल के भीतर लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे सर्च एवं रेस्क्यू अभियान, घायलों के उपचार तथा घटनास्थल पर संचालित अन्य राहत कार्यों की विस्तृत…
ऋषिकेश के सात मोड़ पर सड़क चौड़ीकरण का विरोध तेज, हाथियों के कॉरिडोर बचाने की मांग ऋषिकेश सात मोड़ पर पेड़ कटान का भारी विरोध, पर्यावरणविदों, सामाजिक कार्यकर्ता और युवाओं ने चेताया—हाथियों का हैबिटेट तबाह होने से बढ़ेगा मानव-वन्यजीव संघर्ष वक्ताओं का सवाल: जब नेपाली फार्म-देहरादून फोरलेन हाईवे (NH-7) पहले से मौजूद, तो एनएचएआई दूसरा हाईवे क्यों बना रहा है? वक्ताओं ने दिया विकल्प—हाथियों की सुरक्षा के लिए सात मोड़ मार्ग पर रात 8 से सुबह 6 बजे तक बंद हो यातायात, नेपाली फार्म रूट का हो इस्तेमाल देहरादून, 14 अगस्त: देहरादून प्रेस क्लब में आज पर्यावरण प्रेमियों और ऋषिकेश…
चमोली। पीपलकोटी टनल हादसे का जायजा लेने जा रहे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से उनकी गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस हादसे में सांसद अनिल बलूनी बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे का जायजा लेने के लिए अनिल बलूनी देहरादून से चमोली के लिए रवाना हुए थे। मौसम विभाग की ओर से जारी हाई अलर्ट के बीच वह सड़क मार्ग से पीपलकोटी जा रहे थे। इसी दौरान…
रेस्क्यू अभियान में तेजी के साथ प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता देने के CM Dhami ने दिए निर्देश चमोली के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों एवं बचाव दलों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने टनल के अंदर जाकर बचाव एवं राहत कार्यों को देखा और रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों से भी बात की। टीएचडीसी की…
देहरादून: उत्तराखंड में एक्सप्रेसवे और हाईवे के किनारे अब बांस की हरियाली नज़र आ सकती है। बारिश के दौरान मिट्टी के कटाव और भूस्खलन की समस्या को कम करने के लिए उत्तराखंड बांस एवं फाइबर विकास बोर्ड ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को एक्सप्रेसवे के किनारे बांस के पौधे लगाने का प्रस्ताव भेजा है। इस योजना से जहां सड़क किनारे मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद मिलने की उम्मीद है, वहीं बांस की हरियाली पर्यावरण को बेहतर बनाने के साथ वाहनों के शोर को कम करने में भी सहायक हो सकती है। बोर्ड ने एक्सप्रेसवे और हाईवे के…
देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देहरादून पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 1 किलो 648 ग्राम गांजा बरामद किया है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 की शाम पटेलनगर पुलिस टीम न्यू पटेल…
THDC-एनटीपीसी की इस परियोजना में टीआरटी में सरिया वेल्डिंग के दौरान मलबा और पानी टनल में आ गया। जिला प्रशासन की निगरानी में SDRF-NDRF, ITBP ने संभाला मोर्चा, सीएम कर रहे बचाव अभियान की मॉनिटरिंग। उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। पीपलकोटी के पास अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन THDC की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी (टेल रेस टनल) में सरिया वेल्डिंग के दौरान भारी भूस्खलन होने से कई मजदूर फंस गए। जानकारी के अनुसार, टनल में 22 मजदूर फंसे थे, देर रात सभी 22 मजदूरों को निकाला गया, इनमें से छह की मौत हो…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने योगेन्द्र रावत को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC), हरिद्वार का सदस्य नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत की गई है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, योगेन्द्र रावत कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से छह वर्ष की अवधि अथवा 62 वर्ष की आयु पूरी होने तक, इनमें से जो भी पहले हो, आयोग के सदस्य के पद पर बने रहेंगे। नियुक्ति संबंधी अधिसूचना 10 अगस्त 2026 को देहरादून से जारी की गई। अधिसूचना पर सचिव शैलेश बगौली और अपर सचिव नवनीत पाण्डे के डिजिटल हस्ताक्षर हैं।…
प्रधानमंत्री के आह्वान पर आयोजित यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व विधायक सविता कपूर शामिल देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के वीर सैनिकों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के सरदार पटेल मंडल (21 कैंट विधानसभा) की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह एवं देशभक्ति के साथ हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और कैंट…
चमोली। जनपद चमोली के मायापुर-पीपलकोटी क्षेत्र में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने से हुए हादसे में कुल 22 लोगों के फंसे होने की सूचना है। हादसे की जानकारी मिलते ही SDRF की टीमें आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। ताजा जानकारी के अनुसार, SDRF और राहत-बचाव टीमों ने 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं, टनल के भीतर अभी 6 लोगों के फंसे होने की सूचना है, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के अंदर मलबा और पानी हटाने के…
हर नागरिक राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ अभियान में सहभागिता करे : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने शासकीय आवास, मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा लगाकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराकर इस जनभागीदारी अभियान को सफल बनाएं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और गौरव की भावना का उत्सव है। तिरंगा देश की अस्मिता,…
















