यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता, विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में केदारनाथ धाम यात्रा को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए राज्य सरकार लगातार यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है। इसी क्रम में प्रभारी सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार ने मंगलवार को जनपद रुद्रप्रयाग में संचालित केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की वर्चुअल माध्यम से विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से यात्रा मार्ग, प्रमुख पड़ावों, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा वर्तमान व्यवस्थाओं की जानकारी…
Author: Anant Awaz
ग्रामीण व सीमावर्ती क्षेत्रों तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रामाणिक जानकारी पहुंचाने पर होगा संवाद महिला, किसान, युवा शक्ति, स्वास्थ्य सेवा व जीआई टैग योजनाओं पर विशेष फोकस गोपेश्वर (चमोली)। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) देहरादून द्वारा गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को चमोली जिले के गोपेश्वर में एक दिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला जिला पंचायत सभागार, गोपेश्वर में आयोजित होगी। ‘वार्तालाप’ पत्र सूचना कार्यालय का प्रमुख संवाद कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया कर्मियों को केंद्र…
विधानसभा से बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर जोर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के साथ जनसंपर्क एवं जनसेवा अभियानों को गति देने के निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल एवं हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के सांसदों, विधायकगणों, जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। बैठक में तीनों लोकसभा क्षेत्रों की संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं से…
ऋषिकेश में कार्रवाई, प्राधिकरण ने दोहराया, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से अवैध निर्माण एवं अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों के क्रम में एमडीडीए की टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। सरला अग्रवाल, निवासी मनीराम मार्ग, गली नंबर-10, ऋषिकेश, जनपद देहरादून द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण किया जा रहा था। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की…
सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, नगर निगम को 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश जलनिकासी कार्यो की होगी नियमित मॉनिटरिंग, पटवारी को सीमाद्वार में ही किया स्टेशन सीमाद्वार में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, लोनिवि को सर्वे कर ड्रेनेज सिस्टम हेतु डीपीआर बनाने के निर्देश न्यूकैंट रोड पर अवैध वाहन पार्क करने व अतिक्रमण पर डीएम का कडा एक्शन, मौके पर कटे दर्जनों चालान लोनिवि को न्यूकैंट रोड चौड़ीकरण के लिए विस्तृत सर्वे करने के निर्देश देहरादून । बारिश के कारण देहरादून शहर में जलभराव की समस्या को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जनपदों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा शासन एवं जनपद स्तर के अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय के लिए प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को समन्वय बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस समन्वय बैठक में जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों से सम्बन्धित ऐसी समस्याओं एवं प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों के समक्ष रख सकेंगे, जिनके निस्तारण के लिए शासन स्तर पर विभागीय समन्वय अथवा निर्णय की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जनपदों द्वारा चिन्हित समस्याओं एवं प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों को बैठक से पूर्व उपलब्ध कराया जाए, ताकि संबंधित विभाग आवश्यक…
चमोली, 18 अगस्त 2026। हाट-सियासैण, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त की शाम पानी का रिसाव और भूस्खलन होने के बाद शुरू किया गया खोज एवं बचाव अभियान मंगलवार को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। करीब 117 घंटे से अधिक चले रेस्क्यू अभियान में टनल में फंसे एवं लापता सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया। हादसे में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, जबकि 10 श्रमिकों की दुखद मृत्यु हुई। घटना के समय टनल में एचसीसी कंपनी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था। पानी के तेज रिसाव और भूस्खलन के बाद प्रारंभिक…
अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच चमोली ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में आए हवलदार पंकज की तलाश में जिला प्रशासन के निर्देशन में युद्धस्तर पर रेस्क्यू एवं सर्च अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सीमा सड़क संगठन एवं गढ़वाल राइफल्स सहित विभिन्न रेस्क्यू टीमें मौके पर तैनात हैं और लापता व्यक्ति की तलाश के लिए नाले के आसपास हर संभावित स्थान को बारीकी से खंगाला जा रहा है। घटना में सीमा सड़क…
देहरादून/ऋषिकेश। भारी बारिश के कारण ऋषिकेश की बीन नदी उफान पर है। इसी बीच तेज बहाव के बीच एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया। वाहन में फंसे दो लोगों की जान पर बन आई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। रात के अंधेरे, तेज बहाव और नदी में खिसक रहे वाहन के बीच SDRF जवानों के लिए बचाव अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा। पुलिस चौकी पशुलोक बैराज से रात…
खेल महाकुम्भ-2026 मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का न्याय पंचायत, विधानसभा, संसदीय क्षेत्र व राज्य स्तर पर होगा आयोजन युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में “खेल महाकुम्भ-2026- मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी” के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा निर्धारित की गई है। खेल महाकुम्भ का आयोजन न्याय पंचायत, विधानसभा क्षेत्र, संसदीय क्षेत्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया जाएगा। न्याय पंचायत स्तर की स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिताएं 01 से 10 सितम्बर 2026 तक, विधानसभा स्तर की विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिताएं 11 से 20 सितम्बर 2026 तक, संसदीय क्षेत्र स्तर की सांसद चैम्पियनशिप…
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए आमजन को गुणवत्तापरक उपचार एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला एवं बड़े उप जिला अस्पतालों का 31 मार्च, 2027 तक एनएबीएच प्रत्यायन कराने के दिए निर्देश मुख्य सचिव ने अस्पतालों में उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रदेश के सभी चिकित्सालयों…
मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और श्रमिक को टनल से बाहर निकाल लिया गया है, जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया है। इस प्रकार अब एक लापता श्रमिक की तलाश शेष है, जिसके लिए रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर संभावित स्थानों पर लगातार सघन सर्च अभियान चला रही हैं। रेस्क्यू कार्य में तेजी लाते हुए टनल के भीतर जमा स्लज (कीचड़/मलबे) को लगातार हटाया जा रहा है। इसके…
रामनगर: रामनगर के गर्जिया क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय बाघ कॉर्बेट पार्क के जंगल से निकलकर आबादी से सटे इलाके में पहुंच गया और घोड़े पर हमला कर दिया। घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ लोगों को झूला पुल और जंगल के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1:30 बजे नेशनल हाईवे-309 पर झूला पुल चौराहे के पास, पूर्व में बनाए गए गर्जिया पर्यटन जोन के गेट के समीप बाघ ने एक घोड़े…
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदली। शहर में झमाझम बारिश शुरू होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि लगातार बारिश के बीच प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार 18 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है | मौसम विभाग ने आज देहरादून और टिहरी जिले के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का Orange Alert जारी किया है। इन…
कोटद्वार निवासी सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव से खानपुर विकासखंड में ट्रैप हरिद्वार। विकासखंड खानपुर के सहायक कृषि अधिकारी श्री हरिओम यादव को आज 18 अगस्त 2026 को सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले के अनुसार शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में हरिओम यादव ने शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये उत्कोच की मांग की थी। शिकायत मिलने पर सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने ट्रैप लगाकर उन्हें रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अधिकारी हरिओम यादव पुत्र स्वर्गीय लाल सिंह…
ऊखीमठ। पंचम केदार के प्रसिद्ध कल्पेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सोमवार शाम भारी बारिश के बाद अचानक भूस्खलन होने से अफरा-तफरी मच गई। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और मिट्टी खिसककर मंदिर परिसर में आ गई, जिससे अतिरिक्त कक्ष और शेड इसकी चपेट में आ गए। घटना में करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। राहत की बात यह रही कि भूस्खलन के समय मंदिर के अतिरिक्त कक्षों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी।…
















