ऋषिकेश, 24 अगस्त 2026। तीर्थनगरी ऋषिकेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा बच्चों और युवाओं को आधुनिक एवं बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बैराज कॉलोनी वार्ड में ऋषिकेश के प्रथम इनडोर बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण कार्य का आज विधिवत शुभारंभ माननीय महापौर श्री शम्भू पासवान जी द्वारा किया गया। इनडोर बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण से शहर के खिलाड़ियों को वर्षभर मौसम की बाधाओं से मुक्त होकर अभ्यास करने की सुविधा प्राप्त होगी। विशेष रूप से बच्चों, युवाओं और उभरती हुई बैडमिंटन प्रतिभाओं के लिए यह सुविधा अत्यंत उपयोगी साबित होगी।…
Author: Anant Awaz
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आमजन ने क्षेत्रीय विकास, विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं और जनहित से जुड़े विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को इनके त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। शासन और प्रशासन के सभी स्तरों पर यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि आमजन को अपनी…
कोटद्वार । विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज ईष्टवाल ने आज माल गोदाम रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता में उन्होंने ‘कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष’ पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिलने की जानकारी साझा की। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि विगत 19 जुलाई को कण्व नगरी कोटद्वार में ‘कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष’ पुस्तक का लोकार्पण किया गया था। लोकार्पण के मात्र एक माह के भीतर ही यह पुस्तक राष्ट्रीय स्तर पर चर्चाओं में आई और फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स एवं मेंबर्स…
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को बीजापुर गेस्ट हाउस स्थित राज्य अतिथि गृह में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में विकसित की जा रही नई संभावनाओं और इसके माध्यम से रोजगार एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने…
बड़कोट महाविद्यालय को PG स्तर तक उच्चीकृत करने सहित प्रमुख मांगें रखीं, मंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन देहरादून। राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट टटाऊ को स्नातकोत्तर (PG) स्तर तक उच्चीकृत करने सहित छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एबीवीपी एवं छात्र संघ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री के समक्ष राजकीय महाविद्यालय बड़कोट से जुड़ी लंबे समय से लंबित मांगों को प्रमुखता से रखा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि महाविद्यालय को PG स्तर…
वंदे मातरम को लेकर कांग्रेसी रुख, विभाजनकारी राजनीति से प्रेरित : भट्ट राष्ट्रगीत के इतिहास, अर्थ और गौरवशाली विरासत को लेकर जनजागरण चलाएगी भाजपा! वंदे मातरम के सम्मान और गायन के संवैधानिक अधिकार पर समझौता नही करने देंगे : भट्ट हरदा वरिष्ठ हैं, अपने कार्यकर्ताओं को वन्देमातरम के सम्मान में प्रेरित करें : भट्ट जो पूर्ण राष्ट्रगीत गायन में असमर्थ, कानून सम्मत सम्मान तो दे सकते हैं: भट्ट देहरादून 24 अगस्त। भाजपा ने वंदे मातरम को लेकर कांग्रेसी रुख को विभाजनकारी राजनीति से प्रेरित बताते हुए, कठोर शब्दों में निंदा की है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट…
हल्द्वानी। बनभूलपुरा स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कक्षा 10 और 11 की एक-दो छात्राओं को अचानक चक्कर आने लगे और उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसी दौरान एक छात्रा के अचानक चीखने-चिल्लाने से आसपास मौजूद अन्य छात्राएं भी घबरा गईं। एक छात्रा को चीखते देख कुछ ही देर में 4-5 अन्य छात्राओं में भी डर और घबराहट फैल गई। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि कई छात्राएं रोते हुए स्कूल से बाहर निकलकर अपने घरों की ओर जाने लगीं। घटना की जानकारी क्षेत्र में फैलते ही छात्राओं…
देहरादून, 24 अगस्त। प्रदेश में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों, गैस कंपनियों और जिलाधिकारियों के साथ PNG पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन देने के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने गैस कंपनियों और संबंधित एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश का मौसम समाप्त होने और सड़क खुदाई की अनुमति मिलते ही पाइपलाइन बिछाने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार जिले…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण कर महिलाओं से उनके उत्पादों, बिक्री और स्वरोजगार से जुड़े अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के हुनर और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। रक्षाबंधन से पहले आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा तैयार की…
देहरादून। हुड़दंगियों और अराजक तत्वों पर नकेल कसने के लिए दून पुलिस का “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” लगातार जारी है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर 23 अगस्त 2026 की रात जनपद के नगर से लेकर देहात तक सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने व्यापक और आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सीमावर्ती चेकपोस्टों और आंतरिक मार्गों पर पुलिस टीमों ने अचानक चेकिंग की। इस…
देहरादून। विदेश में पढ़ाई और नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक के परिवार से 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपितों ने पीड़ित और उसके बेटे को विदेश भेजने के बजाय उनके साथ धोखाधड़ी की। इतना ही नहीं, राजपुर रोड पर पीड़ित को कार से उतारकर उसकी कार लेकर फरार होने का भी आरोप है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धर्मपुर निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके…
लखनऊ। सहारा इंडिया परिवार से जुड़े एक मामले में कर्मचारियों के वेतन से भविष्य निधि (PF) की रकम काटने के बावजूद उसे संबंधित खातों में जमा नहीं करने के आरोप में छह अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों में सहारा इंडिया परिवार के दिवंगत चेयरमैन सुब्रत रॉय के भाई जयब्रत रॉय और ओपी श्रीवास्तव समेत छह अधिकारी शामिल बताए गए हैं। लखनऊ के अलीगंज थाने में यह मुकदमा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के प्रवर्तन अधिकारी सुहैल कुमार की ओर से कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की…
रुड़की। हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता और पिता के एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी के किसी व्यक्ति से बातचीत करने के शक को लेकर पिता उससे नाराज था। इसी नाराजगी में आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कथित तौर पर किशोरी की हत्या की और शव को गंगनहर में फेंक दिया। हालांकि, अभी तक किशोरी का शव बरामद नहीं हो सका है। पुलिस की टीम गंगनहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी की मां ने 21…
ऋषिकेश। संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी भूमि एवं पारिवारिक विवादों में लोगों को डराने-धमकाने, मारपीट, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग जैसी गतिविधियों में शामिल थे। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने जगजीत उर्फ जग्गा और उसके दो साथियों के खिलाफ गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 405/2026, धारा 2(ख)(i), 2(ख)(iii)/3 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया…
हल्द्वानी। गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लाखों रुपये की डकैती के मामले में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए डकैती के मास्टरमाइंड यश सिडाना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार अवैध तमंचे, सात जिंदा कारतूस, लूटी गई नकदी और वारदात में प्रयुक्त क्रेटा व स्कॉर्पियो वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की शाम डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के गोरापड़ाव में 10-12 हथियारबंद बदमाशों…
चौधरी फार्म और सर्वे स्टेडियम में बहनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, रक्षाबंधन पर 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सौगात महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया उल्लेख प्रदेश की करीब 5 लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर बढ़ा रहीं आत्मनिर्भरता की ओर कदम 3 लाख से अधिक बहनें बनीं लखपति दीदी, सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर…

















