नवरात्रि में धन प्राप्ति के लिए आपको यह उपाय अवश्य करना चाहिए। नवरात्रि में आप पहले दिन से ही या फिर जिस दिन भी जानकारी मिले उसी दिन से माँ दुर्गा और देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा करनी चाहिए। इस विशेष पूजा में माँ दुर्गा माता और देवी लक्ष्मी जी को लाल फूल और वस्त्र अर्पित कर शुद्ध घी का दीपक जलाएं, नवरात्रि के दौरान “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” और कनकधारा स्तोत्र का नौ बार पाठ करने से धन संबंधी समस्याएँ दूर होती हैं और अचानक धन लाभ होता है। इसके अलावा नौ दिनों तक देवी मां को लौंग और…
Author: Anant Awaz
काशीपुर (उधम सिंह नगर) : रविवार देर रात काशीपुर के अल्ली खां मोहल्ले में उस वक्त माहौल बिगड़ गया, जब मुस्लिम समाज के कुछ लोग एक जुलूस निकाल रहे थे। बताया जा रहा है कि यह जुलूस बिना प्रशासनिक अनुमति के निकाला गया था और जब जुलूस मोहल्ले से गुजर रहा था…तो किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और कुछ उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इस पथराव में पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए और एक सिपाही के घायल होने की भी खबर…
देहरादून। उत्तराखंड में भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण ने एक बार फिर राज्य की सियासत और युवाओं में हलचल पैदा कर दी है। बेरोजगार संगठनों के आह्वान पर सोमवार, 22 सितंबर को देहरादून में भारी संख्या में युवा विरोध-प्रदर्शन के लिए परेड ग्राउंड में जुट रहे हैं। युवाओं का यह जमावड़ा लगातार बढ़ रहा है, जिसके मद्देनज़र प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। प्रशासन ने लागू की धारा 163 बीएनएसएस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संभावित अव्यवस्था को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में धारा 163 बीएनएसएस लागू कर दी है। इसके तहत शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में…
राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां चाय बागान के पास से एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी मट गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। देहरादून के चाय बागान में महिला की लाश मिलने से सनसनी देहरादून के चाय बागान के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून श्यामपुर चायबगान के पास एक महिला की लाश मिली है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस महिला की हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट…
नई दिल्ली : देश में आज से गाड़ियों की खरीद-बिक्री में एक बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से एक नए जीएसटी स्ट्रक्चर का ऐलान किया था, जो आज से पूरे देश में लागू हो गया है। इस नए बदलाव का सबसे बड़ा फायदा ऑटोमोबाइल सेक्टर को मिला है, जिससे कार और बाइक की कीमतों में भारी कमी आई है। अब आम आदमी का गाड़ी खरीदने का सपना और भी आसान हो जाएगा। आज से देश में नया जीएसटी नियम लागू हो चुका है, जिसके तहत अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब (5% और 18%) होंगे।…
हल्द्वानी के प्रसिद्ध यूट्यूबर सौरभ जोशी को मिली धमकी के पीछे अब कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का नाम सामने आना बताया जा रहा है। भाऊ हरियाणा के रोहतक जिले के रतौली गांव का रहने वाला है और साल 2022 में 24 घंटे में तीन हत्याएं कर चर्चाओं में आया था। वह फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भाग गया था और वहीं से भारत में गैंग को संचालित कर रहा है। गैंग का पहला निशाना उत्तराखंड में सौरभ जोशी बना है। इस धमकी को ऑनलाइन सट्टे के प्रचार से जोड़ा जा रहा है। इससे पहले भी 18 नवंबर 2024 को सौरभ को…
देहरादून: आज दिनांक: 21-09-25 को सोशल मीडिया के माध्यम से UKSSSC द्वारा आयोजित कराई जा रही स्नातक स्तरीय पदों के लिये लिखित प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्रों के फोटो को अज्ञात व्यक्ति द्वारा आउट करने तथा उनके स्क्रीनशॉट को कुछ सोशल मीडिया एकाउंट्स पर प्रसारित करने के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के आधार पर सम्पूर्ण प्रकरण की जाचं हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तत्काल एसआईटी गठित की गई, जिस सम्बन्ध में UKSSSC द्वारा भी एक प्रार्थना पत्र एसएसपी देहरादून को दिया गया। एसआईटी द्वारा की गयी प्रारम्भिक जांच में तथ्य प्रकाश में आये कि प्रात: 11: 00 बजे उक्त परीक्षा…
प्री-प्राइमरी शिक्षा को सुदृढ़ करने का सरकार का बड़ा अभियान लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्री-प्राइमरी स्कूलों में एजुकेटर से जुड़ी नई अधिसूचना जारी की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के सभी जिलों में आंगनवाड़ी ECCE एजुकेटर तैनात किए जाएंगे। जो भी अभ्यर्थी आंगनवाड़ी बाल वाटिका स्कूलों में एजुकेटर बनने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए यह अहम खबर है। बेसिक शिक्षा विभाग ने आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को पढ़ाने के उद्देश्य से एजुकेटर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। यह नियुक्ति सभी जिलों में की जाएगी। शुरुआती चरण में 212…
गढ़वाल रेंज में कई पुलिसकर्मियों के बंपर तबादले किए गए. इसमें एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल शामिल हैं. देहरादून- उत्तराखंड के गढ़वाल परिक्षेत्र में पुलिसकर्मियों को मैदान से पहाड़ पर चढ़ाने और पहाड़ से नीचे उतारते हुए पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर सूची जारी की गई. आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने आज गढ़वाल परिक्षेत्र के कुल 344 एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल का पहाड़ से मैदान और मैदान से पहाड़ पर ट्रांसफर किया है। आईजी गढ़वाल ने वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत कर्मचारियों के स्थानांतरण किए हैं। दरअसल, अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की वार्षिक स्थानान्तरण नीति-2020 के अनुक्रम में गढ़वाल परिक्षेत्र…
देहरादून। केंद्र सरकार के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी का शिकार बना लिया। ठगों ने पहले सोने में निवेश और फिर क्रिप्टो करेंसी में भारी मुनाफे का लालच देकर रकम ऐंठी। मामले में रायपुर थाना पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी के अनुसार, सहस्त्रधारा निवासी योगेंद्र ने थाने में तहरीर दी कि उन्होंने फरवरी माह में ऑनलाइन निवेश को लेकर इंटरनेट पर जानकारी ढूंढी थी। इस दौरान उन्हें इंग्लैंड की एक कथित कंपनी का विज्ञापन दिखा, जो विभिन्न…
Delhi दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के 100 से ज़्यादा स्कूलों को शनिवार सुबह ईमेल के ज़रिए बम की धमकियाँ मिलीं, जिससे अभिभावकों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालाँकि, बाद में गहन जाँच के बाद इन धमकियों को फ़र्ज़ी घोषित कर दिया गया। सुबह 6:10 बजे प्राप्त यह ईमेल एक यूज़र से आया था, जिसने खुद को “terrorizers111” बताया था। एक जाँचकर्ता ने बताया कि यह ईमेल एक भारतीय डोमेन से एक ही समय पर सभी स्कूलों को भेजा गया था। ईमेल के विषय में लिखा था, “आपकी इमारत में बम रखे गए हैं, प्रतिक्रिया दें या आपदा का सामना करें।”…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर शुरू ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश से लेकर गुजरात तक भाजपा शासित राज्यों में ‘नमो युवा रन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर और दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सागर त्यागी ने हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण और सांसद मनोज तिवारी ने ‘नमो युवा दौड़’ को हरी झंडी दिखाई। दिल्ली…
हरिद्वार जिले के मंगलौर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहाँ दो दोस्तों की एक साथ मौत हो गई। उनके शव अलग-अलग गाँवों में पेड़ों से लटके मिले। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलौर में घटी, जहाँ दो दोस्तों की दुखद मौत हो गई। उनके शव दो अलग-अलग गाँवों, लहबोली और मन्ना खेड़ी में पेड़ों से लटके मिले। मौके पर पहुँची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया गया है…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चमोली जिले के नंदानगर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा* * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। * मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से सीधे भेंट कर उनका हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। * उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है और सभी आवश्यक संसाधन प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। * राहत शिविरों का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने भोजन, चिकित्सा, स्वच्छता, पेयजल और…
गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को आपदा प्रभावित मालदेवता – केसरवाला क्षेत्र का जायजा लिया। यहां गत दिनों नदी में आई बाढ़ से सड़क का एक हिस्सा बह गया था, जिस कारण मालदेवता क्षेत्र का रायपुर से सीधे सम्पर्क टूट गया था। लेकिन युद्धस्तर पर चले पुनर्निमाण कार्य के बाद, शुक्रवार सुबह यहां अस्थायी सड़क का निर्माण पूरा किए जाने के बाद यातायात भी खोल दिया गया है। गढ़वाल कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, अस्थायी सड़क को सुविधाजनक बनाया जाए, साथ ही बरसात बाद तेजी से स्थायी सड़क का निर्माण किया जाए। उन्होंने सड़क को बाढ़…
स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत सचिवालय में विशेष स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर का आयोजन मुख्य सचिव आनंद बर्धन करेंगे स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार थीम पर होगा कार्यक्रम, आपदा प्रभावितों की मदद को बढ़ेंगे कदम उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के आह्वान और दून मेडिकल कॉलेज के सहयोग से 22 सितम्बर 2025 को राज्य सचिवालय परिसर स्थित अब्दुल कलाम भवन में ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ थीम पर रक्तदान शिविर एवं विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखण्ड शासन के मुख्य सचिव आनंद बर्धन प्रातः 10ः30 बजे करेंगे। वर्तमान में प्रदेश में आई भयंकर आपदा और…

















