आयुक्त गढ़वाल द्वारा की गई श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश स्वच्छता, सुरक्षा एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर, भ्रामक खबरों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, रात्रि आवागमन प्रतिबंधित आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय तथा आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप द्वारा आज रुद्रप्रयाग पहुंचकर श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में यात्रा व्यवस्था नोडल अधिकारियों, संबंधित विभागीय अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यालय सभागार रुद्रप्रयाग में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गढ़वाल आयुक्त द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए…
Author: Anant Awaz
हल्द्वानी: कालाढूंगी में अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कालाढूंगी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सड़क पर दौड़ रही एक महिंद्रा थार को पकड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में 4 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम नएगांव तिराहे के पास सघन वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की संदिग्ध थार को रोकने का संकेत दिया गया। पुलिस को देख चालक ने गाड़ी…
आज माननीय परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) के कुल्हान, सहस्त्रधारा स्थित मुख्यालय का औपचारिक दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली, यात्री सुविधाओं तथा परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता का विस्तृत अवलोकन किया। दौरे के दौरान माननीय मंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई: बस अड्डों की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा एवं नए प्रस्तावों का अनुश्रवण बस सेवाओं की समयबद्धता एवं दक्षता में सुधार यात्रियों की सुविधा हेतु आधुनिक तकनीकों का उपयोग इलेक्ट्रिक एवं पर्यावरण अनुकूल वाहनों को बढ़ावा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत…
केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु प्रदान की गई ₹489 करोड़ की धनराशि ऋषिकेश हरिद्वार एवं देहरादून शहरों में ‘‘सुपरवाईजरी कण्ट्रोल एण्ड डाटा एक्विजिशन’’ (SCADA) के तहत भी राज्य को मिली ₹59 करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री ने जताया प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं विद्युत और शहरी कार्यमंत्री का आभार केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु ₹489 करोड़ की धनराशि के साथ ही ऋषिकेश हरिद्वार एवं देहरादून शहरों में ‘‘सुपरवाईजरी कण्ट्रोल एण्ड डाटा एक्विजिशन’’ (SCADA) के तहत भी राज्य को ₹59 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई है। केन्द्रीय विद्युत…
उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र ऋषिकुल, हरिद्वार में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक कर ऋषिकुल, हरिद्वार में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के समग्र विकास और विस्तार की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में संस्थान को भारतीय ज्ञान परंपरा, प्राचीन विज्ञान, संस्कृति और आधुनिक शोध के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड केवल आस्था और अध्यात्म की भूमि नहीं, बल्कि ऋषियों, ज्ञान और…
उत्तराखंड सरकार शिक्षकों के लिए ऑनलाइन अवकाश प्रणाली लागू करने जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत शिक्षक अब घर बैठे छुट्टी के लिए आवेदन कर सकेंगे और एक क्लिक में उनकी छुट्टी मंजूर हो जाएगी। देहरादून: उत्तराखंड में शिक्षकों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब उन्हें छुट्टी लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि सरकार ऑनलाइन अवकाश प्रणाली लागू करने जा रही है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि नई डिजिटल व्यवस्था के तहत शिक्षक एक क्लिक में अपनी छुट्टी के लिए आवेदन कर सकेंगे। अवकाश स्वीकृति की…
मुख्यमंत्री घोषणाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं- सीएम धामी बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के बिना तैयारी के पहुंचने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की महत्वपूर्ण बैठकों में बिना तथ्यात्मक तैयारी के आना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ ही बैठक में उपस्थित हों। मुख्यमंत्री ने विभागों के बीच समन्वय और संवाद की कमी पर भी सख्त रुख अपनाया।…
रुद्रपुर: शहर से एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. रुद्रपुर क्षेत्र में एक 14 वर्षीय छात्रा के लापता होने से इलाके में चिंता का माहौल बन गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूधियानगर वार्ड निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है. नाबालिग कक्षा 10 की छात्रा है और 2 मई को अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी,…
ब्रेकिंग उत्तराखण्ड के नैनीताल में विज्ञान से स्नातक की शिक्षा ग्रहण कर रही छात्रा सिमरन ने फांसी से लटककर की आत्महत्या। डी.एस.बी.कैंपस में पढ़ने वाली बीस वर्षीय सिमरन के स्वर्गीय पिता मॉल रोड के एक होटल में काम करते थे। सिमरन अपनी माँ, दो भाइयों और दादी के साथ रहती थी। घटना के समय, कमरे में दादी साथ थी, लेकिन रात दो ढाई बजे सिमरन ने ये आत्मघाती कदम उठाया, जब दादी सो रही थी। मल्लीताल के सात नंबर क्षेत्र में हनुमान मंदिर के समीप का है मामला। चुन्नी को फांसी का फंदा बनाकर लटकी थी सिमरन। पुलिस को दी…
उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं विपणन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता व विपणन पर जोर; देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल ने आज कालसी क्षेत्रान्तर्गत विकास महिला हरिपुर सीएलएफ कोल्ड प्रेस्ड ऑयल यूनिट, कोटी कालसी ग्रोथ सेंटर, अमृत सरोवर (धोईरा) एवं कालसी डेयरी फार्म का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वंय सहायता समूहों द्वारा उत्पादन किये जा रहे उत्पाद की उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता के साथ ही महिलाओं की आजीविका से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि समूहों द्वारा संचालित इकाइयों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने…
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम ऋषिकेश के निर्देशों पर हरिद्वार रोड स्थित एक बहुमंजिला अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है और प्राधिकरण ने साफ संकेत दे दिया है कि नियमों के उल्लंघन पर किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। एमडीडीए द्वारा 4 मई 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार अभियान…
ऋषिकेश। पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित “छात्र संघ समारोह” में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि छात्र संघ लोकतंत्र की नर्सरी और सामाजिक मुद्दों की प्रयोगशाला है। विधानसभा में बैठने से पहले छात्र विद्यालय कैंपस में ही राजनीति का ककहरा सीखते हैं। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज सोमवार को पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित “छात्र संघ…
नैनीताल: पाइन्स क्षेत्र के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में खाई में गिरी थार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार, 4 मई 2026 को थाना तल्लीताल को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि वाहन संख्या RJ 60CG-4574 खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नैनीताल और थानाध्यक्ष तल्लीताल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर SDRF और फायर टीम के साथ मिलकर राहत एवं बचाव…
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में औचक निरीक्षण किया। डीएम की छापेमारी के दौरान गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। जिलाधिकारी द्वारा आज सब-रजिस्ट्रार कार्यालय, विकासनगर में औचक निरीक्षण/छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिन पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। औचक निरीक्षण के दौरान वर्ष 2018, 2024 एवं 2025 तक के मूल विलेख पत्र (Original Deed Registers) कार्यालय में संदिग्ध स्थिति में पाए गए, जिन्हें तत्काल कब्जे में लेते हुए जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि विक्रय हेतु प्रतिबंधित भूमि…
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लॉन्च की डिजिटल सब्सिडी प्रणाली देहरादून : प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में नाबार्ड पॉलीहाउस योजना के अंतर्गत केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) के माध्यम से अनुदान वितरण प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के खातों में प्रतीकात्मक रूप से डिजिटल भुगतान कर नई प्रणाली की शुरुआत की। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को साकार करने में यह पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग ने नाबार्ड…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि संबंधी मामलों तथा अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों एवं मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में…

















