गोपनीय सूचना पर गदरपुर निवासी मो. सलाउद्दीन को दबोचा मोबाइल जांच में जिहादी समूह, चैट्स एवं राष्ट्रविरोधी सामग्री बरामद पिस्तौल, डेटोनेटर, AK-47 कारतूस भी जब्त अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय कट्टरपंथी नेटवर्क की संभावना, जांच तेज गदरपुर (उधम सिंह नगर)। एसटीएफ को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर थाना गदरपुर निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन पुत्र अब्दुल मालिक (निवासी मजरासीला, गदरपुर) को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (इंस्टाग्राम, टेलीग्राम एवं सिग्नल) के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथी एवं जिहादी विचारधारा से जोड़ने तथा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा था। बरामदगी देर रात्रि की…
Author: Anant Awaz
हल्द्वानी। नैनीताल से घूमकर लौट रहे मेरठ के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर कालाढूंगी में अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हैं। इनमें से 5 की हालत गंभीर है। ट्रैवलर के ब्रेक फेल होना हादसे की वजह बताई जा रही है। सभी घायलों का उपचार हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक मेरठ के ताला फैक्ट्री इस्लामाबाद के रहने वाले कुछ पर्यटक बुधवार को नैनीताल घूमने आए थे। देर शाम सभी वापस मेरठ की ओर लौट रहे थे। इसी…
सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का मैराथन निरीक्षण प्रधानमंत्री मोदी के ‘सूर्य घर’ और हरित ऊर्जा अभियान को बढ़ावा, सिटी फॉरेस्ट पार्क में सोलर प्लांट बना मिसाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन, पर्यावरण संरक्षण और नियोजित शहरी विकास के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने विकास कार्यों की रफ्तार तेज कर दी है। बुधवार को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और स्पष्ट संदेश दिया कि गुणवत्ता, समयबद्धता और जनहित से किसी भी…
देहरादून की जीवनरेखा मानी जाने वाली रिस्पना नदी (Rispana River) के पुनरुद्धार और सफाई अभियान को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम ने कमर कस ली है। मानसून से पहले नदी को कूड़ा और मलबा मुक्त बनाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, महापौर सौरभ थपलियाल और मुख्य नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय ने राजीव नगर क्षेत्र में पहुंचकर सफाई एवं पुनरुद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। रिस्पना नदी की सफाई के लिए प्रशासन की बड़ी मुहिम निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर सफाई कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नै कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत विभिन्न सड़कों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं आदि के लिए कुल 105 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा हरूहीत मंदिर कढोली नगर पंचायत भिकियासैंण का सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णाेद्धार किये जाने हेतु 93.36 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 56 लाख रुपए तथा विकासखण्ड द्वारीखाल के अर्न्तगत कठुड़ बड़ा, देवीखाल में स्थित माँ बाल कुँवारी माता मंदिर के सौन्दर्यकरण हेतु 72.67 लाख रुपए की…
लालकुआं। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की घर-घर जाकर होम डिलीवरी की जा रही है, हल्दूचौड़ पुलिस चौकी द्वारा शराब तस्करों पर करारा प्रहार करते हुए एक युवक को घर-घर शराब पहुंचाते हुए रंगे हाथों दबोचचने में कामयाबी हासिल की है। एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे के विरुद्ध कार्यवाही लालकुआं पुलिस ने अंग्रेजी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी…
चमोली। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, गोविंदघाट के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने पवित्र श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की है। ट्रस्ट ने कहा है कि श्रद्धालु यात्रा की धार्मिक गरिमा और मर्यादा का सम्मान करते हुए आस्था एवं श्रद्धा के साथ यात्रा संपन्न करें। ट्रस्ट की ओर से जारी अपील में बताया गया कि 23 मई से शुरू हुई श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में अब तक हजारों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। ऐसे में सभी…
देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। NEET परीक्षा की तैयारी कर रही 23 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रिया कुमारी (23 वर्ष) के रूप में हुई है। रिया अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। परिजनों ने जब उसे इस हालत में देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को…
हल्द्वानी। उत्तराखंड में वन्यजीव और जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में तकनीक का नया दौर शुरू हो गया है। हल्द्वानी वन प्रभाग ने पहली बार नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित अकूस्टिक रिकॉर्डर स्थापित किए हैं, जो पक्षियों की आवाजों को रिकॉर्ड कर उनकी प्रजातियों की पहचान कर रहे हैं। शुरुआती ट्रायल में ही इस तकनीक ने शानदार परिणाम दिए हैं। वन विभाग के अनुसार नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में लगाए गए विशेष ध्वनि रिकॉर्डर चौबीसों घंटे जंगल की आवाजों को रिकॉर्ड करते हैं। इसके बाद रिकॉर्ड की गई ध्वनियों का विश्लेषण AI आधारित सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया…
रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को नदी किनारे से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे गौरीकुंड छोटी पार्किंग के पास कार्यरत एक घोड़ा संचालक ने नदी किनारे एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर व्यक्ति मृत मिला, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। सूचना मिलने पर SDRF पोस्ट…
देहरादून। सुप्रीम कोर्ट द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के सभी कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किए जाने के बाद उत्तराखंड में 10 हजार से अधिक शिक्षकों के भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। पदोन्नति और सेवा सुरक्षा पर मंडरा रहे खतरे के बीच शिक्षक संगठन सरकार से स्पष्ट नीति की मांग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार सभी संबंधित शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा तक परीक्षा पास नहीं करने वाले शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी लाभ प्रभावित हो…
देहरादून (पलटन बाजार): राजधानी के मुख्य व्यापारिक केंद्र पलटन बाजार से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्थित एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान के भीतर रखा लाखों रुपये का माल जलकर पूरी तरह राख हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन दल ने मुस्तैदी दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आस-पास की अन्य दुकानों में फैलने से रोका। फिलहाल, आग लगने के पुख्ता कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन…
नैनीताल। शहर निवासी एवरेस्ट विजेता तूसी साह व पर्वतारोही अनित साह की बेटी नंदादेवी साह ने आठ साल की उम्र में 5300 मीटर व 17.480 फिट ऊंचाई में स्थित गौरा माउंटेन को फतह कर इतिहास रच दिया। आल सेंट्स कालेज नैनीताल में चौथी कक्षा में अध्ययनरत बच्ची ने दल के लीडर पापा के साथ रुद्र गौरा माउंटेन एल्टीट्यूड में चढ़ाई की। तीन से 15 जून तक लीडर अनित साह के नेतृत्व में एक्सपीडिशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ पुणे के पहुंचे डा. नीलम बैद, डा. संजय बैड, डा. शशांक शोत्रीय, डा. बसंत अल्बा , नैनीताल की करुणा साह, मुक्तेश्वर के देवेन…
डोईवाला। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और उत्तर प्रदेश के औद्योगिक हब नोएडा के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर। आगामी एक जुलाई से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस की यह हवाई सेवा नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरकर रात 8:10 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी और यहां से रात 8:30 बजे नोएडा के लिए उड़ान भरेगी। रोजाना एक उड़ान जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट के उपमहाप्रबंधक नितिन कादयान ने बताया कि इंडियो एयरलाइंस शुरुआत में देहरादून और नोएडा के बीच प्रतिदिन एक उड़ान संचालित करेगी।…
सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माण और प्लॉटिंग ध्वस्त देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए मंगलवार को सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने नियमों का उल्लंघन कर विकसित की जा रही प्लॉटिंग तथा बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर स्पष्ट संदेश दिया कि विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शेरपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला…
देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित एससी-एसटी छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 13.83 करोड़ रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत ईडी के देहरादून सब-जोनल कार्यालय द्वारा की गई है। यह मामला वर्ष 2011-12 से 2016-17 के बीच अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए संचालित पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में हुए कथित फर्जीवाड़े और सरकारी धन के गबन से जुड़ा है। उत्तराखंड पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमों के आधार पर ईडी ने धनशोधन के पहलुओं की…

















