Author: Anant Awaz

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। तीर्थ पुरोहितों ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए और वीआईपी गेट बंद करने की मांग उठाई। इस दौरान प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुरोहितों का आरोप है कि वीआईपी दर्शन व्यवस्था से आम श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है और व्यवस्था में असंतुलन पैदा हो रहा है। वहीं, राज्य सरकार ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के संकेत दिए हैं। सूत्रों के अनुसार,…

Read More

गैस सिलेंडर की कीमती से होटल व्यवसाय चिंतित। 19 किलो वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी किए जाने के बाद होटल व रेस्टोरेंट व्यवसाय बेहद चिंतित हैं, क्योंकि उन पर लागत का बोझ और बढ़ गया है। , नए वित्त वर्ष की शुरुआत में ही कमर्शियल गैस सिलेंडर पहले से कई सौ रुपये महंगा हो चुका है, जिससे होटल व्यवसायियों को रोज की रसोई लागत पर गंभीर दबाव झेलना पड़ रहा है। होटल संचालक ने कहा है कि गैस सिलेंडर की डिलीवरी समय पर नहीं मिल पा रही, जबकि खाना – बनाने की क्रिया में गैस की…

Read More

देहरादून। नगर निगम देहरादून की बोर्ड बैठक दूसरे दिन भी हंगामे और तीखी नोंकझोंक के बीच जारी रही। बैठक के दौरान भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच कई मुद्दों को लेकर बहस देखने को मिली। देर शाम तक कुल 65 प्रस्तावों में से केवल 26 पर ही चर्चा हो सकी, जबकि शेष 39 प्रस्तावों पर अब शनिवार को विचार किया जाएगा। बैठक में सबसे अहम फैसला शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर सख्ती को लेकर लिया गया। नगर निगम ने तय किया है कि अब अवैध निर्माण या अतिक्रमण पाए जाने पर एक सप्ताह के भीतर नोटिस जारी किया जाएगा और…

Read More

देहरादून: बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव में कथित धर्मांतरण और प्रलोभन देने का मामला सामने आया है. जिसमें वीर सावंकर संगठन के अध्यक्ष की शिकायत के आधार थाना बसंत विहार पुलिस ने दो महिलाओं पर उत्तराखंड धर्मांतरण कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है. आरोप है कि दोनों महिलाएं घर-घर जाकर धर्मांतरण की कोशिश कर रही थी और लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए लालच देती थी. जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार रात का है. आरोप है कि बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में दो महिलाएं घर-घर जाकर कथित धर्मांतरण के लिए…

Read More

हरिद्वार: राजाजी टाइगर रिजर्व के रानीपुर क्षेत्र में स्थित सुरेश्वरी देवी मंदिर में मंत्री के बेटे की शादी के मामले में वन विभाग के चार कार्मिकों पर गाज गिरी है। विभाग ने दो फॉरेस्टर को निलंबित करने के साथ प्रभारी रेंजर और वन दरोगा को पद से हटा दिया है। सुरेश्वरी देवी के मंदिर में बीते दिनों काबीना मंत्री खजानदास के बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी से एक दिन पहले आरक्षित वन क्षेत्र में बिना अनुमति के भारी वाहनों की आवाजाही हुई। रानीपुर गेट से सामान मंदिर तक ले जाया गया, जबकि ऐसी गतिविधियों की मंजूरी…

Read More

नैनीताल। नैनीताल जिले में विगत दिनों चर्चाओं में रहे बहुचर्चित धर्मांतरण प्रकरण में नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी *मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में धारा उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3/5 , भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2020 की धारा 115, 319, 69 के अंतर्गत थाना मल्लीताल में 29/04/2026 को अभियोग पंजीकृत किया गया था। वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ एमडी, निवासी कुँआताल, भीमताल, अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर अलग-अलग नामों से महिलाओं से संपर्क करता था। फोटोग्राफी, वीडियो शूट, ट्रेकिंग…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी स्थित डॉ सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में बुजुर्गों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका सम्मान ही किसी भी सभ्य समाज की पहचान है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस परिवार और समाज में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि का…

Read More

सलान गांव से निर्मल बाग तक 10 से अधिक निर्माण सील, प्राधिकरण ने साफ किया-बिना नक्शा पास निर्माण बर्दाश्त नहीं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में बड़ा अभियान चलाया। प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत सलान गांव और निर्मल बाग इलाके में किए जा रहे अवैध बहुमंजिला भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल और एसडीएम ऋषिकेश के निर्देशों के बाद प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर एक के बाद एक निर्माणों को सील किया। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच…

Read More

प्राकृतिक जल स्रोतों-नौले-धारे और नदियों-के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्जीवन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (सारा) की जिला स्तरीय बैठक ली। उन्होंने सभी रेखीय विभागों को आपसी समन्वय के साथ लक्ष्य निर्धारित कर इंटीग्रेटेड अप्रोच में प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लघु सिंचाई, वन सहित अन्य विभागों के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं और स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। क्षेत्र विशेष की आवश्यकताओं और जनसुझावों के आधार पर ठोस योजना बनाते हुए जल स्रोतों के चिरस्थायी प्रवाह को बनाए रखने पर जोर दिया जाए। उन्होंने…

Read More

नैनीताल जिले में बाघ और तेंदुए के बढ़ते हमलों को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी को लेकर समाजसेवी विशाल वर्मा और पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में मांग की गई है कि वन्यजीव हमलों में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल मिल सके। समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में नैनीताल जिले के रानीबाग, कटघरिया, भीमताल, ओखलकांडा और…

Read More

Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और तपिश के बाद आज मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शहर में दोपहर बाद हुई तेज झमाझम बारिश और धूल भरी हवाओं ने तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है, जिससे दूनवासियों को चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत मिली है। गर्मी पर भारी पड़ी ‘झमाझम’ बारिश ​पिछले एक हफ्ते से देहरादून का पारा लगातार चढ़ रहा था, जिससे लोग बेहाल थे। लेकिन आज बृहस्पतिवार की दोपहर होते-होते आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल दिया। देखते ही देखते शहर के विभिन्न हिस्सों—राजपुर रोड, क्लॉक टॉवर,…

Read More

मुख्यमंत्री ने ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ के तहत मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में दैनिक जागरण समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ के अंतर्गत चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। ये सभी मेधावी विद्यार्थी अखबार वितरण करने वाले एजेंटों के परिश्रमी परिवारों से संबंधित हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बीच भी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय नेशनल कोआर्डिनेशन सेंटर फॉर ड्रग लॉ एनफोर्समेंट (NCORD) की 11वीं बैठक संपन्न हुयी। बैठक के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध व्यापार को रोके जाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से बात कर जनपदों की स्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने जनपद स्तरीय एनकॉर्ड बैठकों का निर्धारित समय सीमा पर नियमित रूप से आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने अगले 15 दिनों में मादक पदार्थों के खिलाफ अगले एक वर्ष का राज्य स्तरीय…

Read More

जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जनपद के जर्जर एवं निर्जीर्ण विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को तेज गति से संचालित किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी/जिलाधिकारी को प्रेषित रिपोर्ट के अनुसार, जनपद में चिन्हित कुल 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 भवनों का ध्वस्तीकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष भवनों पर कार्रवाई प्रगति पर है। जिलाधिकारी के सख्त रूख कड़े निर्देश पर 64 जर्जर विद्यालय भवन निष्प्रोज्य ध्वस्त किए गए है। तथा शेष 8 निष्प्रोज्य भवन 1 माह के भीतर ध्वस्त कर दिए जाएंगे। इस सम्बन्ध में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी को अपनी…

Read More

देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल ने बैठक में किन्नरों द्वारा मांगी जाने वाली बधाई राशि पर लंबी चर्चा के बाद अधिकतम ₹5100 तय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल ने बताया कि आज चौथी बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस दौरान अहम निर्णय भी लिया गया। जिसके तहत अधिवेशन में बोर्ड ने किन्नरों की ओर से मांगे जाने वाली बधाई धनराशि अधिकतम ₹5100/- निर्धारित किए जाने पर चर्चा कर अनुमोदित किया।

Read More

चोरगलिया–सितारगंज मार्गचोरगलिया–सितारगंज मार्ग पर तेज रफ्तार का खौफनाक नज़ारा देखने को मिला, जहां एक तेज गति से आ रही कार ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। गनीमत रही कि इस भयावह हादसे में दोनों वाहन चालकों की जान बाल-बाल बच गई और वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही चोरगलिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सड़क पर लगे जाम को कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग…

Read More