देहरादून के कैनाल रोड पर बुधवार को माहौल उस वक्त गरमा गया, जब राष्ट्रपति निकेतन गेट नंबर 4 के सामने खुल रही शराब की दुकान के खिलाफ स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया। पिछले कई दिनों से जारी इस विरोध प्रदर्शन ने अब उग्र रूप ले लिया है, जिसमें स्थानीय महिलाएं भी शामिल हैं। शराब की दुकान के विरोध में उतरे स्थानीय लोग स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में शराब की दुकान खुलने से माहौल खराब होगा और बच्चों पर इसका गलत असर पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने कहा कि किसी भी हाल में इस दुकान को…
Author: Anant Awaz
नैनीताल: उत्तराखंड में 2018 की फॉरेस्ट गार्ड भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर सुर्खियों में है। दो हजार से अधिक पदों वाली इस भर्ती में अब कानूनी पेच फंस गया है, जिससे अभ्यर्थियों और आयोग के बीच टकराव तेज हो गया है। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के सचिव को 6 मई को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है। यह आदेश मंगलवार को सुनवाई के दौरान दिया गया। क्या है पूरा मामला? दरअसल. यह विवाद उन 9 अभ्यर्थियों से…
देहरादून : जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार होमस्टे संचालन की गहन जांच कराई जा रही है। जांच में मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रथम चरण में 17 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए गए हैं। संबंधित होमस्टे को विभागीय वेबसाइट से भी विलोपित किया जाएगा। जिले में होटल रूप में शहरी धनाडय अमीरों के होमस्टे पर डीएम ने कार्रवाई का डंडा चला दिया है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने प्रथम चरण में 17 होमस्टे का…
मेरे आह्वान पर महिला आक्रोश रैली में पहुंची हजारों की संख्या में मातृशक्ति का ह्रदय की गहराईयों से धन्यवाद व आभार :रेखा आर्या देहरादून: महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर मातृशक्ति नें देहरादून में गांधी पार्क से घंटाघर तक महिला आक्रोश मशाल यात्रा निकाली। इस यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्री रेखा आर्या सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और महिलाएं शामिल रहीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिला आरक्षण देश की आधी आबादी के अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है और केंद्र सरकार महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कुछ…
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक बादलों का डेरा बना हुआ है। मौसम के इस बदलाव ने जहां कुछ जगहों पर राहत दी है, वहीं कई क्षेत्रों में परेशानी भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज गर्जन, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार…
नैनीताल: उत्तराखंड के भीमताल क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक हैरान कर देने वाली घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया। यहां एक गुलदार की एक तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार अपनी पत्नी के साथ मंदिर से घर लौट रहे थे। उसी दौरान भीमताल के खुटानी इलाके में तेजी से सड़क पार कर रहा एक तेंदुआ अचानक बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद तेंदुआ बाइक में ही फंस…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान, कहा कि इस समय हमारे प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है। लेकिन कुछ लोग रील बनाकर इसे राजनीति की भेंट चढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों से कहा कि वे सरकार का विरोध कर सकते हैं, बीकेटीसी का भी विरोध हो सकता है, लेकिन हमारी पवित्र चारधाम यात्रा का विरोध न करें। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम तो महादेव का स्थल है, सरकार यात्रा को हर तरह से सकुशल संपन्न कराने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा हमारी सामूहिक आस्था…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेहुवाला क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्राधिकरण ने सख्ती दिखाते हुए यह कदम उठाया, जिससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। सैक्टर वाइज टीमों से निगरानी तेज एमडीडीए ने अवैध प्लॉटिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सैक्टर वाइज टीमों का गठन किया है। ये टीमें नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण कर रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई कर रही हैं। प्राधिकरण का मानना है कि…
हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि हल्द्वानी में एचपीसीएल द्वारा पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन प्रदान करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि हल्द्वानी शहर में पीएनजी गैस कनैक्शन हीरा नगर, आकाशदीप कालोनी, बजरंग विहार, उदय भवानी-2, उत्तरांचल विहार, जज फार्म (ब्लाक ए,बी,सी,डी,ई,एफ एवं एच), दुर्गापाल गार्डन, मृदुल विहार एवं जोशी कालोनी क्षेत्रों में पीएनजी का संयोजन कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आवेदकों द्वारा पीएनजी कनैक्शन हेतु पंजीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकांश घरों में पाइपलाइन एवं मीटर…
देहरादून में फ्लैट खरीदारों से करोड़ों की ठगी कर फरार हुए बिल्डर दंपती के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। करीब 45 करोड़ के घोटाले में फरार चल रही राखी मित्तल को दुबई में इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल वह दुबई पुलिस की हिरासत में है और इसकी आधिकारिक सूचना देहरादून पुलिस को मिल चुकी है। राखी मित्तल दुबई से गिरफ्तार पति दीपक अभी भी फरार अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) वी. मुरुगेसन के अनुसार, राखी मित्तल को भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, इस पूरे…
मुख्यमंत्री धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के लिए आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र – ‘नारी सम्मान- लोकतंत्र में अधिकार’ को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सदन के सामने महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए गए नारी शक्ति वंदन बिल को यथाशीघ्र लागू करने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करते हुए सर्वसम्मत संकल्प व्यक्त करने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन की शुरुआत राज्य…
मुख्य सचिव ने गर्मी बढ़ने से विद्युत माँग बढ़ने पर ली यूपीसीएल के साथ उच्च स्तरीय बैठक अतिरिक्त बिजली प्रबंधन के लिए उठायें ठोस कदम: मुख्य सचिव यूपीसीएल उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध: एमडी यूपीसीएल मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य में विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने मई एवं जून माह में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अतिरिक्त विद्युत प्रबंधन के लिए ठोस कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व में ही सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने सर्वप्रथम कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कुंभ 2027 से संबंधित कार्यों की शासनादेश शीघ्र से शीघ्र जारी किए जाने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण किया जा सके। मुख्य सचिव ने वन विभाग से प्रदेश में वनाग्नि की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फारेस्ट फायर के संबंध में रिस्पांस टाइम लगातार कम करने के लगातार प्रयास किए जाएं। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों…
सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार व आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक की नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जयंत सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने चम्पावत जनपद के बनबसा (गुदमी) क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। इस परियोजना को एशियन हाईवे से जोड़कर अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। इसके…
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से दुखद खबर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन में तैनात एएसआई संजय खाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार 54 वर्षीय संजय खाती रविवार को नाइट ड्यूटी पर जाने वाले थे। शाम तक सब कुछ सामान्य था…लेकिन रात करीब 10 बजे जब वे ड्यूटी के लिए नहीं उठे, तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो तुरंत अस्पताल ले जाया गया…जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर…
जांच में पता चला है कि युवक का नाम विनीत डोभाल है और वह बैटरी फार्म गली नंबर 11 श्यामपुर का रहने वाला है। ऋषिकेश नटराज श्यामपुर बाईपास मार्ग पर उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला है। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी मची है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई और फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही युवक की मौत के स्पष्ट कारण पता चल…

















