जांच में पता चला है कि युवक का नाम विनीत डोभाल है और वह बैटरी फार्म गली नंबर 11 श्यामपुर का रहने वाला है। ऋषिकेश नटराज श्यामपुर बाईपास मार्ग पर उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला है। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी मची है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई और फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही युवक की मौत के स्पष्ट कारण पता चल…
Author: Anant Awaz
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है और मंगलवार से लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को राज्य के कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर…
हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। इस सुनवाई में जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में तैयार की गई रिपोर्ट पेश की जाएगी। गौरतलब है कि फरवरी में हुई पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अतिक्रमण के दायरे में आने वाले प्रभावित लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए थे। इसके तहत 19 मार्च से विशेष कैंप आयोजित किए गए, जिनमें राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में कुल 6988 आवेदन प्राप्त हुए। अब इस पूरी प्रक्रिया के आधार…
टिहरी गढ़वाल। देवप्रयाग क्षेत्र के तोताघाटी के पास आज सुबह एक कार गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस, पुलिस और एसडीआरएफ व्यासी की टीम मौके पर पहुंची और करीब 400 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई। एसडीआरएफ टीम को वाहन के पास एक घायल युवक मिला, जिसने बताया कि कार में एक युवती भी सवार थी, जो हादसे के बाद से लापता है। टीम द्वारा युवती की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन टाटा टिगोर (DL 11 CD 3154) बताया जा रहा है। वाहन में सवार लोग—अनीश (22…
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर राजधानी देहरादून में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह से सख्त कर दी गई है। आज 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शुरू हो रहे इस सत्र के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। विधानसभा सत्र के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या जाम की स्थिति से निपटने के लिए शहर के कई संवेदनशील इलाकों में बैरियर प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, साथ ही भारी वाहनों और आम यातायात के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं। बैरियर प्वाइंट तय पुलिस द्वारा निम्न स्थानों पर…
नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। हल्द्वानी से दूदूली जा रही मैक्स (UK04TA1446) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही डायल 112 के जरिए पुलिस और State Disaster Response Force (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी घायलों को बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस से सीएचसी पदमपुरी भेजा गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद 2 लोगों एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया, जबकि 4 अन्य घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने…
एमडीडीए की 113वीं बोर्ड बैठक में जनहित, हरियाली और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस देहरादून शहर के सुनियोजित विकास, पर्यावरण संतुलन और आधुनिक सुविधाओं को नई रफ्तार देने के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 113वीं बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। आयुक्त गढ़वाल मंडल एवं प्राधिकरण अध्यक्ष विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 968 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही आम जनता से जुड़े आवासीय, व्यावसायिक और पर्यटन संबंधी प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे शहर के विकास को नई…
नई दिल्ली। पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखण्ड से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य के पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक विशेष पहल करते हुए ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ के तहत तैयार स्थानीय उत्पाद हेमा मालिनी को भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ ब्रांड के माध्यम से उत्तराखण्ड के शिल्प, कृषि उत्पाद और पारंपरिक वस्तुओं…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की समीक्षा की। बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई एवं मुख्य सचिव द्वारा दिशा निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने प्रदेश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कम्पलीट मैकेनिज्म तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शीघ्र कार्ययोजना प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्गों एवं जनपदों के प्रवेश मार्गों पर ठोस अपशिष्ट के निस्तारण के लिए अतिरिक्त फंड्स उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चारधाम यात्रा…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सीएफएल द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का किया दौरा भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने देहरादून जिले के भोपालपानी, बडासी और सोडा सरौली ग्राम पंचायतों के स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के लिए क्रिसिल फाउंडेशन के सहसपुर स्थित वित्तीय साक्षरता केंद्र (सीएफएल) द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने वित्तीय साक्षरता के महत्व पर ज़ोर देते हुए नागरिकों को सशक्त बनाने की बात कही। उन्होंने वित्तीय जागरूकता, समृद्धि और दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता को बढ़ावा देने, भारत सरकार की विभिन्न पेंशन तथा बीमा संबंधित सामाजिक योजनाओं का लाभ उठाने…
गुरुग्राम में AWPL के “विजय पर्व” कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डायरेक्ट सेलिंग मॉडल को बताया आत्मनिर्भर भारत का सशक्त माध्यम युवाओं को “जॉब सीकर” से “जॉब क्रिएटर” बनने की दिशा में प्रेरित किया मातृशक्ति के सशक्तिकरण में डायरेक्ट सेलिंग की अहम भूमिका पर जोर उत्तराखंड में निवेश, स्टार्टअप और विकास के आंकड़ों को रखा सामने “वोकल फॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल” को बढ़ावा देने की अपील मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुग्राम में आयोजित AWPLके भव्य “विजय पर्व” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम…
Pauri Garhwal में Chandrabadni Temple से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के Pauri Garhwal जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मां Chandrabadni Temple के दर्शन कर लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया, जब उनकी कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोरकर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, सबदरखाल और Devprayag के बीच कुंडाधार क्षेत्र में कार संख्या UK 12 G…
नैनीताल से दुखद खबर सामने आ रही है यहां कलेक्ट्रेट पार्किंग क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। एक कार के अंदर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पार्किंग में खड़ी कार से अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कार के भीतर झांककर देखा तो अधिवक्ता खून से लथपथ हालत में पड़े थे। सूचना मिलते ही पार्किंग संचालक ने…
लालकुआं। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, बेरीपड़ाव परिसर पहली बार अपने बहुप्रतीक्षित और भव्य सांस्कृतिक उत्सव ‘ग्राफेस्ट-2026’ की मेजबानी करने जा रहा है। यह खास आयोजन आज 27 अप्रैल (सोमवार) को आयोजित हो रहा हैं, जिसमें छात्रों और युवाओं के लिए मनोरंजन, ऊर्जा और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इस मेगा-इवेंट में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंजाबी गायिका और ‘गुलाबी क्वीन’ के नाम से मशहूर जैस्मीन सैंडलस का लाइव कॉन्सर्ट होगा। अपनी दमदार आवाज़, अनोखे अंदाज़ और ग्लोबल म्यूज़िक स्टाइल के लिए जानी जाने वाली जैस्मीन ‘Yaar na miley’, ‘Patola’ और ‘Sip Sip’ जैसे सुपरहिट गानों के लिए खास पहचान…
श्रीनगर गढ़वाल में NIT उत्तराखंड का छात्र अलकनंदा नदी में नहाते समय तेज बहाव में बह गया। SDRF और पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड का एक छात्र अलकनंदा नदी में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। घटना रविवार शाम की है। हादसे के बाद पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन देर शाम तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल पाया। जानकारी के अनुसार तेलंगाना के हैदराबाद का…
देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों एक ओर मैदानी जिलों में तेज धूप, बढ़ता तापमान और लू जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्रों में कभी-कबार अचानक मूसलाधार बारिश आने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 27 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 4400 m व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया…

















