हल्द्वानी। हल्द्वानी में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ कथित दुष्कर्म के मामले में नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई को हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के घर से बिना बताए चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर विक्रम सिंह निवासी हरिपुरनायक, कुसुमखेड़ा और सौरभ बिष्ट निवासी त्रिलोकपुर दानी, गौलापार की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि पहला आरोपी विक्रम सिंह नाबालिग को वाहन से अपने स्टूडियो ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। इसके बाद वह बालिका को बर्फ वाली गली में छोड़ गया। बाद में डी.के. पार्क में उसकी मुलाकात दूसरे आरोपी सौरभ बिष्ट से हुई, जो उसे सितारगंज के शक्तिफार्म ले गया, जहां उसके साथ भी दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1), 115(2), 352 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत कार्रवाई की है। वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद कर सीज कर दिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले की विवेचना जारी है।
अराउंड उत्तराखंड
- मां की तस्वीर लेकर ED कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, बोले- पार्टी का फैसला सर्वोपरि
- सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी के दूरदर्शी नेतृत्व मे खेलो का हो रहा सम्रग विकास:डा. नरेश बंसल
- भूमि धोखाधड़ी में दो साल से फरार ₹15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, दुबई भाग गया था
- नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ : मुख्यमंत्री धामी
- नैनीताल में भ्रष्टाचार पर वार: जमीन की पैमाइश के बदले 30 हजार की रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
- मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- रायपुर विधानसभा में कांग्रेस का कुनबा बढ़ा, करीब 200 लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
- डिजिटल दौर में पत्रकारिता की रफ्तार के साथ बढ़ी जिम्मेदारी
- नशा मुक्त पंजाब, नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ पंजाब पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Sunday, September 27





