देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों एक ओर मैदानी जिलों में तेज धूप, बढ़ता तापमान और लू जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्रों में कभी-कबार अचानक मूसलाधार बारिश आने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 27 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 4400 m व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया…
Author: Anant Awaz
हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अतमलपुर बौगला बाईपास के समीप एक खेत में युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ भी घटनास्थल पर जुट गई।प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया…
देहरादून। शहर के कैंट क्षेत्र स्थित आकाशदीप कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उनके खाते से 1.13 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में कैंट कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में रोहित गर्ग निवासी आकाशदीप कॉलोनी बल्लुपुर रोड ने बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक बचत खाता चकराता रोड व दूसरा इंडियन बैंक घंटाघर में है। छह अप्रैल को उनका मोबाइल अचानक हैक हो गया। जब उन्होंने खातों की जांच कराई तो पता चला कि खातों से 1.13 लाख रुपये निकले हुए थे।
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा केदारनाथ धाम की यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और यात्रियों से सीधे संवाद कर उनके अनुभवों व सुझावों को भी गंभीरता से सुना। जिलाधिकारी ने सबसे पहले सोनप्रयाग पार्किंग (जिला विकास प्राधिकरण) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, आसपास की दुकानों, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा बलों के ठहरने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश भी…
“देहरादून में पत्रकार महासंघ की बड़ी बैठक, पत्रकारिता दिवस को लेकर बनी खास रणनीति” “पत्रकारिता दिवस को भव्य बनाने की तैयारी तेज, महासंघ की बैठक में अहम फैसले” “उत्तराखंड पत्रकार महासंघ सक्रिय मोड में, बड़े आयोजन की तैयारियां शुरू” “देहरादून में जुटे पत्रकार, महासंघ की बैठक में भविष्य की रणनीति तय” “पत्रकारिता दिवस को भव्य बनाने की तैयारी तेज, महासंघ की बैठक में अहम फैसले” देहरादून, 26 अप्रैल 2026: उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज देहरादून में केंद्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं…
मौसम विभाग द्वारा भीषण गर्मी की पूर्व चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने सोमवार 27 अप्रैल को एक दिन का अवकाश घोषित किया है। देहरादून में शायद यह पहला मौका है जब भीषण गर्मी की चेतावनी के बाद एहतियातन स्कूलों की एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
टिहरी। घनसाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांकरी गांव से एक दर्दनाक और संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय विवाहिता पूनम देवी का शव उसके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। हैरानी की बात यह है कि जिस दिन उसकी पहली शादी की सालगिरह थी, उसी दिन उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात पूनम की तबीयत बिगड़ने की बात कहकर उसके पति और ससुर उसे पिलखी स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी…
हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की जनसुनवाई एक बार फिर आम जनता के लिए राहत का बड़ा मंच साबित हुई। शनिवार को कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में सबसे ज्यादा फोकस जमीन से जुड़े धोखाधड़ी (लैंड फ्रॉड) के मामलों पर रहा, जहां कई पीड़ितों को मौके पर ही राहत मिली और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए। जनसुनवाई में सामने आए मामलों में भूमि खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी, भू-अभिलेखों में गड़बड़ी और कब्जे से जुड़े विवाद प्रमुख रहे। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि जमीन से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और…
देहरादून: भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता सुजीत कुमार विकास के खिलाफ विजिलेंस को प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक ठेकेदार फर्म का हल्द्वानी स्थित पेयजल निगम में पंजीकरण कराने के बदले 10 लाख रुपये की रिश्वत ली। जानकारी के अनुसार, सुजीत कुमार के खिलाफ पहले से ही विजिलेंस की खुली जांच चल रही थी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सतर्कता समिति ने अब FIR दर्ज करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि यह रिश्वत राशि जुलाई 2025 में…
देहरादून में विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी (Builder Puneet Agarwal) को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला मसिस्टेट कोर्ट ने मामले का खुद संज्ञान लेते हुए बिल्डर के खिलाफ गुंडाएक्ट( Goonda Act) के तहत नोटिस जारी किया है। साथ ही 7 दिन के अंदर जवाब देने के भी निर्देश दिए है। तय समय में जवाब ना मिलने पर जिला बदर की भी तैयारी की जाएगी। Dehradun में विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर शिकंजा दरअसल सहस्त्रधारा रोड की एटीएस कालोनी में बिल्डर की गूंडागर्दी पर जिला मसिस्टेट कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए गुंडा एक्ट में नोटिस जारी किया…
देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में असफल रहे छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् ने फेल विद्यार्थियों को पास होने के लिए एक नहीं बल्कि तीन अतिरिक्त अवसर देने का निर्णय लिया है। बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के अनुसार हाईस्कूल में अधिकतम दो विषयों और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राएं इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इन परीक्षाओं के लिए पूरे साल के भीतर तीन मौके दिए जाएंगे। इस वर्ष हाईस्कूल में 8610 और इंटरमीडिएट में 14,953 परीक्षार्थी असफल हुए हैं। ऐसे में बोर्ड का यह फैसला हजारों छात्रों के लिए राहत लेकर…
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है, जहां राज्य सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुगम और सुरक्षित दर्शन कर सकें। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि केदारनाथ जी के कपाट खुले हुए तीसरा दिन है। साथ ही भगवान भैरवनाथ जी के कपाट भी खुल गए हैं। उन्होंने बताया अब तक करीब 1 लाख 10 हजार लोगों ने भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं। वर्तमान समय में केदारनाथ…
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 133वाँ संस्करण सुना। मन की बात” कार्यक्रम से मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मोथरोवाला, देहरादून में बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों के प्रेरक कार्यों, नवाचारों, स्टार्टअप, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं लोक संस्कृति से जुड़े विषयों को…
आईआईटी रुड़की में “विजन 2047 – समृद्ध एवं महान भारत 2.0” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईआईटी रुड़की ने 61 करोड़ रोजगारों के लिए प्रामाणिक रोडमैप जारी किया उद्घाटन समारोह ने सम्मेलन के लिए एक सशक्त आधार तैयार किया, जिसका उद्देश्य एक समृद्ध एवं वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी भारत के निर्माण हेतु नवाचार और क्रियाशील रणनीतियों को बढ़ावा देना है आईआईटी रुड़की ने स्वदेशी शोध संस्थान के सहयोग से अपने दीक्षांत समारोह हॉल में “विजन 2047: समृद्ध एवं महान भारत 2.0” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया, जिसमें प्रख्यात शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं और उद्योग जगत के नेताओं ने भारत के विकासात्मक रोडमैप…
लालकुआं। ग्रामीण क्षेत्र से लगे जंगल में हिंसक जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, एक के बाद एक रोजाना जंगली जानवरों के हिंसक हमलों से ग्रामीणों के मरने की खबरें अब तेज होती जा रही है, आज फिर से किशनपुर रेंज के अंतर्गत रैखाल खत्ता निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद ताहिर उम्र 45 वर्ष जोकि रैखाल खत्ता में पशुपालक है, अपने दुधारू पशुओं को देखने गत रात्रि निकट ही जंगल में गया था तभी अचानक उस पर भालू ने हमला कर दिया, भालू ने उसे तब तक नहीं छोड़ा जब तक उसकी जान नहीं चली गई, इसके बाद उक्त…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। उन्होंने आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत भी कराया। इस दौरान अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा…

















