देहरादून। उत्तराखंड शासन ने IPS (आईपीएस) अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेशों के अनुसार, रिद्धिम अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊँ के पद से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, निवेदिता कुकरेती को नया आईजी कुमाऊँ नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अनंत कुमार ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही आयुष अग्रवाल को उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार…
Author: Anant Awaz
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जनपद नैनीताल को 96 करोड़ 71 लाख रुपये की 13 विकास योजनाओं की सौगात दी। जिसमें 67 करोड़ लागत की 6 योजनाओं का लोकार्पण एवं 29.71 करोड़ की 7 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा भीमताल क्षेत्र के विकास हेतु अनेक घोषणा की गई, जिसमें भीमताल में सैनिकों एवं व्यापारियों हेतु एक बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण, भीमेश्वर मंदिर एवं ओखलकांडा पशुपतिनाथ मंदिर को मंदिर माला मिशन में जोड़े जाने, रामगढ़ ब्लॉक के ओढ़ाखांन से मुक्तेश्वर मोटर मार्ग, जीप मार्ग का मिलान, रामगढ़ उप तहसील का शीघ्र संचालन किये…
उत्तराखण्ड शासन के सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन, उत्तराखंड शासन दीपक कुमार के नेतृत्व में 1 से 3 जून 2026 के मध्य नई दिल्ली में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में संस्कृत शिक्षा के संवर्धन, भारतीय ज्ञान परम्परा के वैश्विक प्रसार तथा नवीन शैक्षिक परियोजनाओं के साथ-साथ कार्यक्रम क्रियान्वयन पर भी व्यापक चर्चा हुई। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) की महानिदेशक के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार द्वारा भारतीय संस्कृति, कर्मकाण्ड, ज्योतिष, जन्मपत्रिका निर्माण तथा भारतीय…
देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के बीच धामी सरकार ने राजनीतिक दायित्वों का पिटारा खोल दिया है। सरकार संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने व सक्रिय रखने के लिए लगातार विभिन्न बोर्डों, निगमों, परिषदों और आयोगों में नियुक्तियां कर रही है। एक दिन पहले कई बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपने के बाद गुरुवार को भी नियुक्तियों का यह सिलसिला जारी रहा। राजनीतिक गलियारों में इसे चुनावी समीकरणों को साधने की बड़ी कवायद माना जा रहा है। ताजा आदेश: माधव सेमवाल BKTC के सलाहकार और मनोज कलाकोटी SC आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त मंत्रिपरिषद अनुभाग द्वारा जारी…
मुख्य सचिव द्वारा टिहरी झील क्षेत्र का भ्रमण एवं पर्यटन विकास परियोजना का निरीक्षण मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन आनंद बर्धन द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत टिहरी झील के समीप कोटी–जाख–डोबरा पुल तक निर्माणाधीन पर्यटन रोड तथा डोबरा पुल क्षेत्र में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित इको पार्क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने टूरिज्म रोड के कार्यों की प्रगति का भी अवलोकन किया। टिहरी झील क्षेत्र में सतत, समावेशी एवं जलवायु-अनुकूल पर्यटन विकास हेतु लगभग ₹1,294 करोड़ की परियोजना प्रस्तावित है। इस परियोजना के अंतर्गत कुल छह क्लस्टरों—डोबरा चांटी, तिवाड़ गांव, कोटि कॉलोनी, नई टिहरी, मदन नेगी…
राज्य सरकार ने 2021 तक के राज्य आंदोलनकारियों के लम्बित आवेदनों के चिन्हीकरण हेतु अवधि में किया विस्तार, मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद हुआ आदेश जारी। राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कार्यालय में 2021 तक लंबित आवेदनों के निस्तारण की समयावधि में विस्तार किया गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के पश्चात सचिव श्री शैलेश बगोली द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। अब शासन द्वारा आवेदन पत्रों के निस्तारण की अवधि भी 24 जुलाई 2026 से 24 सितम्बर 2026…
नागरिकों से अपने आसपास कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी लेने का किया आह्वान पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी – बंशीधर तिवारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “हरित उत्तराखंड-स्वच्छ उत्तराखंड” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) तेजी से कदम बढ़ा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्राधिकरण ने न केवल वृहद पौधारोपण अभियान चलाया, बल्कि राजधानी को अधिक हरित, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के अपने दीर्घकालिक विजन को भी सामने रखा। सहस्त्रधारा रोड रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित युवा कल्याण कार्यालय, नालापानी रोड के समीप नदी…
लालकुआं। क्षेत्र में एक और शर्मनाक वारदात सामने आई है जिसके तहत एक ग्रामीण परिवार अपनी नाबालिक किशोरी को पेट में दर्द होने पर उसे दिखाने डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि उक्त किशोरी मां बनने वाली है यह सुनकर परिजन अवाक रह गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक 16 साल की नाबालिग किशोरी ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। किशोरी को पेट में तेज दर्द होने के बाद अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की बात कही। यह सुनकर परिजन अवाक रह गए। मामला लालकुआं…
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ रहा है गहरा जुड़ाव – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति संकल्पबद्ध होकर कार्य करने का आह्वान किया है। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ गहरा जुड़ाव रहा है। हमारे लोकपर्व, परम्पराएं और जनजीवन सदैव पर्यावरण संरक्षण के मूल्यों को सुदृढ़ करते रहे हैं। हरेला जैसे…
अल्मोड़ा। सल्ट विकासखंड की खुमाड़ ग्रामसभा में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 25 वर्षीय विवाहिता की उसके पति द्वारा कथित रूप से डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस…
काशीपुर/देहरादून, 5 जून। मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखंड” विजन के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखंड ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काशीपुर क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त अभियान में एसटीएफ और ऊधमसिंह नगर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, 65 कारतूस तथा तीन कूटरचित शस्त्र लाइसेंस बरामद किए हैं। एसटीएफ द्वारा पिछले एक माह से की जा रही गोपनीय जांच के आधार पर काशीपुर कोतवाली में उत्तर प्रदेश से निर्गत दर्शाए गए 10 फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी…
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में जहां मौसम सुहावना बना हुआ है, वहीं मैदानी इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को…
देहरादून। होटल मैनेजमेंट के छात्रों और युवाओं को क्रूज शिप तथा विदेशी जहाजों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में देहरादून के प्रेमनगर थाने में झारखंड निवासी दंपत्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। 11 युवाओं से 52 लाख रुपये की ठगी जानकारी के अनुसार, होटल मैनेजमेंट ग्रेजुएशन डिग्री धारक 11 युवाओं से विदेश में क्रूज शिप पर नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 52 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोप है कि झारखंड निवासी दंपत्ति ने युवाओं को टूरिस्ट…
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नर्सिंग ऑफिसर (महिला/पुरुष) के 196 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आगामी 12 जून 2026 से शुरू होने जा रही है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 2 जुलाई 2026 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यूकेएमएसएसबी द्वारा जारी विज्ञापन…
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व, मुख्य सचिव आनन्द बर्धन एवं प्रमुख सचिव (ऊर्जा) डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु एक साथ चार पुरस्कार प्राप्त हुए। आज नई दिल्ली स्थित अटल अक्षय ऊर्जा भवन में पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समारोह में माननीय प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री द्वारा उत्तराखण्ड को सम्मानित किया गया। उत्तराखण्ड की ओर से यह पुरस्कार…
बल्लीवाला फ्लाईओवर से सहारनपुर चौक तक निरीक्षण के दौरान अंडरग्राउंड केबल कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी, पांच दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश देहरादून, 04 जून 2026: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संग जीएमएस रोड स्थित बल्लीवाला फ्लाईओवर से कांवली रोड होते हुए सहारनपुर चौक तक उत्तराखण्ड पावर कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) द्वारा कराए जा रहे अंडरग्राउंड केबल बिछाने के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की धीमी प्रगति तथा पर्याप्त मैनपॉवर एवं मशीनरी न लगाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए रोड कटिंग समिति…
















