UKSSSC पेपर लीक मामले में सीबीआई ने 9 घंटे तक पूर्व बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार से पूछताछ की। इस दौरान पंवार से सुमन चौहान से उनके संपर्कों और अन्य जानकारियों के बारे में पूछताछ की गई। बॉबी पवार सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे सीबीआई दफ्तर पहुंचे थे। पूछताछ के बाद सीबीआई दफ्तर से बाहर निकले बॉबी पवार ने एक बयान जारी करते हुए पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई को सहयोग करने की बात कही। साथ ही बॉबी पवार ने राज्य सरकार से सभी भर्ती घोटाले को सीबीआई की जांच के दायरे में लाने की भी…
Author: Anant Awaz
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में संस्कृत के उत्थान के लिए उच्चस्तरीय आयोग बनाने की घोषणा की। उन्होंने संस्कृत को सभी भाषाओं की जननी बताया और एसआईआर का विरोध कर रहे विपक्ष पर निशाना साधा। हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में संस्कृत भाषा के विकास और उत्थान के लिए एक बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए एक उच्चस्तरीय आयोग का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने यह घोषणा सोमवार को हरिद्वार में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय…
दूरस्थ क्षेत्र के अंतिम छोर पर निवासरत बुजुर्ग महिला बच्चे; सरकार, जिला प्रशासन के लिए प्रथम: डीएम 35 से अधिक विभागों ने स्टॉल लगाकर जनमानस की समस्या का किया निस्तारण; लाभार्थियों से मौके पर ही भरवाये योजनाओ के फॉर्म ग्राम पंचायत रानीपोखरी को कूड़ा निस्तारण हेतु वाहन की मौके पर ही स्वीकृत; मृत पशु के शव निस्तारण हेतु भूमि चिन्हित करने को राजस्व विभाग को निर्देश ग्राम पंचायत गदुल में लगेगा आधार एवं श्रम कार्ड बनाने हेतु कैंप; डीएम ने दिए निर्देश 50 आधार कार्ड; 64 छात्र-छात्राओं की रोजगार हेतु काउंसलिंग; 2 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र; 2 दिव्यांग प्रमाण पत्र;…
देहरादून और नैनीताल में मौजूद ‘राजभवन’ को अब ‘लोक भवन’ के नाम से जाना जाएगा. जिसके आदेश जारी कर दिए गए हैं. देहरादून: उत्तराखंड ‘राजभवन’ का नाम बदलकर अब ‘लोक भवन’ कर दिया गया है. जिसके तहत देहरादून और नैनीताल में मौजूद ‘राजभवन’ को अब ‘लोक भवन’ के नाम से जाना जाएगा. दरअसल, 25 नवंबर 2025 को जारी गृह मंत्रालय भारत सरकार के पत्र संख्या के तहत और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह की स्वीकृति के बाद देहरादून और नैनीताल स्थित राजभवन (Raj Bhavan) का नाम आधिकारिक रूप से लोक भवन (Lok Bhavan) कर दिया गया है. अब…
उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी में मानव–वन्यजीव संघर्ष का एक और मामला सामने आया है। ग्राम पाही, तहसील भटवाड़ी में सोमवार शाम एक भालू ने 65 वर्षीय महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राजस्व उपनिरीक्षक लाटा मल्ला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 दिसंबर 2025 को लगभग शाम 5 बजे ग्राम पाही निवासी श्रीमती रूकमणी देवी (पत्नी श्री सुरेन्द्र सिंह रावत) अपनी गोशाला की ओर जा रही थीं, तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। महिला को स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाड़ी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने अल्मोड़ा में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से उत्तराखंड तेजी से विकास कर रहा है। जोशी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाएं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का कार्य मिलकर प्रदेश को विकास की नई दिशा दे रहे हैं। जोशी ने बताया कि केदारनाथ-बद्रीनाथ योजना, चारधाम सड़क सुधार परियोजना और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इन परियोजनाओं से राज्य में…
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गोवा के राज्यपाल पुसापति अशोक गजपति राजू का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गोवा के राज्यपाल पुसापति अशोक गजपति राजू को उत्तराखंड में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से अवगत कराते हुए गोवा और उत्तराखंड के बीच पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने उन्हें बताया कि ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा के पश्चात सरकार ने 24 अक्टूबर 2025 से शीतकालीन यात्रा का श्री गणेश कर दिया है। चारों धामों के कपाट बंद होने के पश्चात परंपरागत रूप से चार धाम…
हाथियों के झुंड के रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुई घटना, लोको पायलट समेत दो पर मुकदमा हरिद्वार: राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में एक हाथी के बच्चे की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. हाथी के बच्चे की मौत से राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. ट्रेन की टक्कर लगते ही हाथी का बच्चा गिर पड़ा और उसके ऊपर से ट्रेन की बोगी उतर गई. ट्रेन के नीचे हाथी के…
हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा क्षेत्र में आगामी दो दिसंबर को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण से जुड़े इस बहुचर्चित मामले में सर्वोच्च न्यायालय कल सुनवाई करेगा, और संभव है कि अदालत अपना निर्णय भी सुना दे। मामले की संवेदनशीलता और संभावित स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार को क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक से सटे क्षेत्र में वर्षों से रेलवे की भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हुआ है। रेलवे का कहना है…
देहरादून। उत्तराखंड की 40 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने मानदेय बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, मानदेय में 1600 रुपये तक की बढ़ोतरी की संभावना है। आंदोलन के बाद बढ़ी मानदेय बढ़ोतरी की उम्मीद प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से अपने लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। उनका मुख्य आग्रह है कि: उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए जब तक दर्जा नहीं मिलता, तब तक मानदेय 9300 रुपये से बढ़ाकर 24,000 रुपये किया जाए विभाग में खाली सुपरवाइजर पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पदोन्नत किया…
ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा में जिला विकास प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम सिरोली में ड्रोन की मदद से अवैध कब्जों को चिन्हित किया गया। कार्रवाई के तहत सरकारी भूमि पर बनी एक अवैध मस्जिद को सील कर दिया गया और उसके बिजली कनेक्शन पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। यह अभियान जिला विकास प्राधिकरण के वीसी जयकिशन, एडीएम पंकज उपाध्याय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा और एसडीएम गौरव पाण्डे की मौजूदगी में चलाया गया। अधिकारियों की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और…
उत्तराखंड में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में 5 और 6 दिसंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान भी जारी किया है। शुक्रवार रात से तापमान तेजी से गिर जाएगा और ठंड बढ़ेगी। प्रदेश में आज यानी एक दिसंबर को पहाड़ी इलाकों में पारा गिरा है, जिससे सुबह और शाम को ठंड महसूस हो रही है। मौसम शुष्क रहने के कारण दिन के समय पर सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। लेकिन दो दिन के बाद पारे में और गिरावट आ सकती है। हरिद्वार और ऊधम…
बागेश्वर जिला अस्पताल में बेरीनाग से रेफर होकर आई 33 वर्षीय गर्भवती महिला कविता पाठक की मौत। डॉक्टर ने गर्भपात की दवा से अत्यधिक रक्तस्राव को बताया कारण। पुलिस ने शुरू की जांच। बागेश्वर। जिला अस्पताल में रविवार सुबह इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की दुःखद मौत हो गई। 33 वर्षीय मृतक महिला कविता पाठक, पत्नी नरेश पाठक, निवासी संगोड़ कोटमन्या, थल की रहने वाली थीं। उन्हें गंभीर हालत में शनिवार देर शाम बेरीनाग अस्पताल से बागेश्वर जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहाँ उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत…
सिनमिट कम्युनिकेशंस द्वारा देहरादून के सेंट्रियो मॉल में आयोजित हुआ भव्य आयोजन, विभिन्न जिलों से प्रतिभाओं ने किया प्रतिभाग देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से रविवार को कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में मिस्टर उत्तराखंड–2025 (मिस्टर देहरादून–2025) का ग्रैंड फिनाले भव्य अंदाज़ में आयोजित किया गया। इस शानदार मंच पर 18 फाइनलिस्ट ने अलग-अलग राउंड में रैंप वॉक करते हुए दर्शकों और जजों का दिल जीत लिया। इससे पहले हुए ऑडिशन राउंड में प्रदेशभर से सौ से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया था और अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रविवार को आयोजित हुए ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों…
बूथ संख्या-51 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ का 128वां एपिसोड देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड में सर्दियों के मौसम को ‘हिमालय का गोल्डन टाइम’ बताकर शीतकालीन टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड को विंटर टूरिज्म का नया सुपरस्टार घोषित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड को सुनने के लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को कैंट विधानसभा के वंसन्त विहार, बूथ संख्या-51, मां नंदा देवी…
कवियों ने कवि गोष्ठी में प्यार-मोहब्बत और देशभक्ति की रचनाओं से श्रोताओं की तालियां बटोरी देहरादून। राष्ट्रीय कवि संगम की महिला इकाई की ओर से आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने प्यार-मोहब्बत का संदेश देती अनेक रचनाओं का प्रस्तुतीकरण करने के साथ-साथ देशभक्ति से ओतप्रोत काव्य पाठ सुनाकर साहित्य प्रेमी श्रोताओं मंत्र मुग्ध कर दिया। राष्ट्रीय कवि संगम की महिला इकाई की ओर से शनिवार को विधानसभा रोड स्थित गुफ्तगू बुक एंड काफी बार में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कवियों ने प्यार-मोहब्बत का संदेश देती अनेक रचनाओं का प्रस्तुतीकरण करने के साथ-साथ देशभक्ति से ओतप्रोत…














