हल्द्वानी की जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे ने सोमवार को संदिग्ध जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन-फानन में पुलिस ने उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फेसबुक पोस्ट के बाद हुई थीं ट्रोल जानकारी के मुताबिक, दीक्षा पांडे ने हाल ही में अपने फेसबुक अकाउंट से भारतीय सैनिकों और उनकी पत्नियों को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इस पोस्ट के बाद वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं और उन्हें लगातार ट्रोल किया जाने लगा।यहां तक की पहाड़ी आर्मी…
Author: Anant Awaz
देहरादून: राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (NFHS-6) के नवीनतम निष्कर्षों में उत्तराखण्ड ने मातृ स्वास्थ्य, नवजात एवं बाल स्वास्थ्य, पोषण तथा गैर-संचारी रोगों (NCDs) से संबंधित कई प्रमुख संकेतकों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। यह उपलब्धि राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, सुदृढ़ स्वास्थ्य तंत्र तथा अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों के सतत प्रयासों का परिणाम है। सर्वेक्षण के अनुसार मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार दर्ज किया गया है। प्रथम तिमाही में गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण की दर 68.8 प्रतिशत से बढ़कर 80.6 प्रतिशत हो गई है। प्रसव पूर्व जांच (ANC) कवरेज 91.8 प्रतिशत…
लालकुआं। बिंदुखत्ता में चल रहे राशन कार्ड सत्यापन अभियान के दौरान पहले ही चरण में बड़ा खुलासा सामने आया है। प्रशासन द्वारा गठित टीमें क्षेत्र में घर-घर जाकर राशन कार्डधारकों का भौतिक सत्यापन कर रही हैं। इसी क्रम में 25 एकड़ कॉलोनी में 130 राशन कार्डों की जांच के दौरान 8 सफेद राशन कार्डधारक निर्धारित मानकों के अनुसार अपात्र पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित परिवारों के सदस्य सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में स्थायी रूप से कार्यरत हैं और नियमित आय प्राप्त करने के बावजूद गरीब परिवारों के लिए संचालित खाद्य सुरक्षा योजना का…
देहरादून: उत्तराखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना और आधार पहचान के गलत इस्तेमाल का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति के आयुष्मान कार्ड और आधार पहचान दस्तावेजों का उपयोग कर किसी दूसरे मरीज का इलाज कराने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। अस्पताल प्रशासन की तहरीर पर नगर कोतवाली देहरादून में दो आरोपियों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डिस्चार्ज के वक्त फोटो मिलान से खुला राज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एनसी बिष्ट द्वारा दर्ज…
नोटिस, सुनवाई और मोहलत के बाद हुई कार्रवाई, अवैध निर्माण को किया गया सील मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और बिना वैधानिक अनुमति संचालित गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए डोईवाला तहसील के ग्राम कण्डोगल कुडियाल (थानों) स्थित एक मस्जिद एवं मदरसा भवन को सील कर दिया है। प्राधिकरण की यह कार्रवाई उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 के तहत की गई।एमडीडीए के अनुसार संबंधित भवन के प्रथम एवं द्वितीय तल पर बिना आवश्यक स्वीकृतियों के मस्जिद का संचालन किया जा रहा था। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि परिसर में मदरसा…
भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए बनेगा हाई-लेवल सेल, दूरस्थ क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी के निर्देश, बुजुर्गो की फरियाद पर डीएम का त्वरित एक्शन, अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश फास्ट ट्रैक समाधान की दिशा में बड़ा कदम, समाधान दिवस में 132 शिकायतों पर कार्रवाई देहरादून जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए अब प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाला जनता दरबार ‘समाधान दिवस’ के रूप में आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायत एवं समस्याओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा, जिससे…
हल्द्वानी: काठगोदाम स्थित कलसिया पुल के आसपास प्रशासन और नगर निगम ने सोमवार को संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में जेसीबी मशीनों की मदद से पुल के आसपास किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन के अनुसार मानसून से पहले कलसिया पुल के स्थायी निर्माण कार्य को पूरा करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष हुई भारी बारिश के कारण पुल की स्थिति प्रभावित…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्यसेवक सदन में आयोजित समारोह में चार विभागों के अंतर्गत चयनित 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने सभी नवचयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में वन विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनसेवा के नए दायित्व की शुरुआत है।…
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में गुरुकुल विश्वविद्यालय के समीप देर रात एक कांवड़िये को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने की घटना से सनसनी फैल गई। गोली लगने से कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल कांवड़िया हरिद्वार से गंगाजल लेकर गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग के समर्थन में लगभग…
उत्तराखंड में मानसून से पहले मौसम ने करवट ली है। देहरादून समेत कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बारिश, आकाशीय बिजली और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून: उत्तराखंड में मानसून के आगमन से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेशभर में लगातार हो रही प्री-मानसून बारिश के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों का डेरा बना हुआ है। जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर कई क्षेत्रों में तापमान इतना गिर गया है। आमतौर…
हरिद्वार। सप्तऋषि क्षेत्र में राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राजस्थान के नागौर जिले की रहने वाली एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब 16 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। भाई व अन्य स्वजन संग गंगा स्नान करने आई थी महिला मृतका अपने भाई और अन्य परिजनों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के दौरान एक डंपर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को…
लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआं के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी को बड़े अंतर से पराजित किया। घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट को 649 मत प्राप्त हुए, जबकि नरेश चौधरी को 303 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट ने 450 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके मुकाबले मनोज मौर्या को 136 तथा विशाल झा को 267 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद के…
देहरादून मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने रविवार को उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल Bhagat Singh Koshyari के आवास पर पहुंचकर उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान “पद्म भूषण” से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना केवल उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा, सामाजिक सरोकारों तथा जनकल्याण के प्रति समर्पित योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर मिली स्वीकृति है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि…
मसूरी: ‘पहाड़ों की रानी’ मसूरी में इन दिनों पर्यटकों की भारी आमद से जहाँ पर्यटन कारोबारी गदगद हैं, वहीं दूसरी ओर लगातार बढ़ता ट्रैफिक जाम स्थानीय लोगों और सैलानियों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। रविवार सुबह ग्राउंड जीरो पर की गई पड़ताल में मसूरी की चरमराती यातायात व्यवस्था के कई बड़े कारण और प्रशासनिक खामियां उजागर हुई हैं। ग्राउंड रिपोर्ट: आखिर क्यों थम रहे हैं मसूरी में वाहनों के पहिए? सुबह के समय मसूरी-देहरादून मार्ग से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों तक वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें देखने को मिलीं। घंटों जाम में फंसे रहने के…
सूचना विभाग में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को दी भावभीनी विदाई सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड के मुख्यालय में आज सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ, समर्पित एवं उत्कृष्ट शासकीय सेवाकाल को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक रवि विजारनिया, बद्री चंद सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी…
सीमांत नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य आगाज, देशभर से पहुंचे 933 प्रतिभागी फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल चमोली जनपद की सुरम्य एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में रविवार को ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य शुभारंभ हुआ। पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित इस अनूठे आयोजन में देश के 28 राज्यों से आए 933 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना, स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाना तथा युवाओं में फिटनेस…

















