हल्द्वानी। उत्तराखंड में न्यायालयों को मिली धमकियों के बाद अब हल्द्वानी स्थित मेडिकल कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को कॉलेज के प्रिंसिपल को ईमेल के जरिए घातक “साइनाइड पॉइजन बम” रखने और दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करने की चेतावनी दी गई।
ईमेल में लिखा गया कि “कॉलेज में साइनाइड पॉइजन वाले बम रखे गए हैं, जो 12:15 बजे विस्फोट करेंगे। सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और स्टूडेंट्स को बाहर निकाल लें।” यह मेल 24 फरवरी को सुबह 11:38 बजे प्राप्त हुई।
मेल मिलते ही मेडिकल स्टाफ और छात्र-छात्राओं में अफरातफरी मच गई और सभी को एहतियातन भवन से बाहर निकाल लिया गया।
इससे पहले नैनीताल हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और हल्द्वानी जजी कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल मिल चुके हैं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।
सुशीला तिवारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में तलाशीधमकी के बाद पुलिस ने सबसे पहले सुशीला तिवारी अस्पताल में सर्च ऑपरेशन चलाया। बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वॉड ने पार्किंग, कार्यालयों और वार्ड में गहन तलाशी ली। इसके बाद पुलिस टीम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी पहुंची, जहां स्टाफ बाहर खड़ा मिला।
पुलिस ने मुख्य गेट खुलवाकर कॉलेज परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से ईमेल की जांच कर रही है।
बताया गया है कि धमकी भरा मेल principal-gmchldugpg@gmail.com-uk@gov.in पर भेजा गया था, जबकि मेल आईडी rameezza_hussaini@hotmail.com से भेजी गई बताई जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
अराउंड उत्तराखंड
- एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता- 2026 के विजेताओं को किया गया सम्मानित
- वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखण्ड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन
- जल संस्थान के नाम पर फर्जी WhatsApp मैसेज से सावधान, कनेक्शन काटने की धमकी देकर हो रही ठगी की कोशिश
- देहरादून में भाजपा पार्षद के घर नशीला पदार्थ खिलाकर लूट का आरोप, घरेलू सहायक फरार
- फर्जी प्रमाणपत्र से MBBS सीट हासिल करने पर कार्रवाई, उत्तराखंड में अब तक 16 सीटें रद्द
- मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की, योजनाओं के जमीनी असर और जनलाभ का आकलन करने के निर्देश
- ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
- सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार
- 1 अक्टूबर से दिल्ली-NCR में लागू होगा ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नियम, बिना प्रमाणपत्र पेट्रोल-डीजल पर रोक
- एवीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा
Wednesday, September 30





