ऋषिकेश, 19 मार्च। राज्य के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज को श्वास संबंधी समस्या के चलते बीते दिन एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। ताजा हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उनकी स्थिति अब स्थिर है और पहले से बेहतर बताई जा रही है।
महाराज को एहतियातन आईसीयू वार्ड में रखा गया है, जहां मेडिसिन विभाग के हेड प्रो. रविकांत के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक उन्हें हल्के निमोनिया की शिकायत है, लेकिन सभी जरूरी वायटल्स सामान्य हैं।
सीएम धामी ने लिया जायजा
गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं एम्स पहुंचे और सतपाल महाराज का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मंत्री जी की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने महाराज से बातचीत भी की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रेम चन्द अग्रवाल, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल गोपाल मेहरा, पीआरओ श्रीलोय मोहन्ती सहित स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
डॉक्टरों का बयान
संस्थान की चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री के अनुसार, महाराज को हल्का निमोनिया है, लेकिन उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
फिलहाल राहत की खबर
डॉक्टरों की निगरानी में सतपाल महाराज का स्वास्थ्य लगातार बेहतर हो रहा है और स्थिति नियंत्रण में है।
अराउंड उत्तराखंड
- सीएम धामी की मुलाकात के बाद उत्तराखंड में 2,708 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट को गति
- 92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द; समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- उत्तराखंड कैबिनेट के 13 अहम फैसले: अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी
- हरिद्वार में आज होगी धामी कैबिनेट की बैठक, कुंभ-2027 की तैयारियों पर रहेगा फोकस
- देहरादून के मोती बाजार स्थित रेवती कॉम्प्लेक्स में लगी आग, कपड़ों और फर्नीचर की दुकान का सामान जला
- माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन
- पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सीएम धामी ने हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती
- अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो कार, एक की मौत, दो घायल
- जनता के द्वार पहुंच रही धामी सरकार, चम्पावत के बाद हरिद्वार में होगी कैबिनेट बैठक
- श्रद्धेय अशोक सिंघल जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित किया: मुख्यमंत्री धामी
Monday, October 12




