देहरादून। राजधानी देहरादून में हुए चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो दिन की लगातार छापेमारी और तकनीकी सर्विलांस के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के बनारस (वाराणसी) से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश में नोएडा समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार सुबह शहर के पॉश माने जाने वाले इलाके में स्थित सिल्वर सिटी मॉल में हुई थी।
झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा रोज की तरह एनी टाइम फिटनेस जिम में वर्कआउट करने पहुंचा था। सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर जैसे ही वह जिम से बाहर निकला और सीढ़ियों की ओर बढ़ा, दो हमलावरों ने उसके सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि कुल तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे।
बाइक चालक बाहर इंतजार करता रहा, जबकि दो हमलावर पैदल मॉल के अंदर गए और वारदात को अंजाम दिया। गोली मारने के बाद आरोपी कुछ दूरी तक पैदल भागे और फिर काले रंग की बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। खास बात यह रही कि शूटरों ने अपना चेहरा नहीं ढका था, जबकि बाइक चालक हेलमेट पहने हुए था। इससे पुलिस को उनकी पहचान करने में मदद मिली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में बागबेड़ा निवासी विशाल और जुगसलाई निवासी आशुतोष शामिल हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की साजिश, फंडिंग और संभावित आपराधिक नेटवर्क का खुलासा हो सके। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नोएडा और अन्य स्थानों पर टीमें भेजी गई हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह हत्या आपसी रंजिश, गैंगवार या किसी बड़े आपराधिक गठजोड़ का परिणाम है।
अराउंड उत्तराखंड
- हर घर लहराएगा दून की महिलाओं का तिरंगा, सहसपुर में 5 हजार से ज्यादा हैंडमेड झंडे तैयार
- देहरादून में BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने थामा कमल, भट्ट बोले- 2027 में लगेगी जीत की हैट्रिक
- दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18.32 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
- बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी में एक और गिरफ्तारी, विष्णु प्रयाग परियोजना का अधिकारी SIT के हत्थे चढ़ा
- तिरंगे के रंग में रंगा देहरादून! CM धामी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
- खटीमा में सनसनी: रेलवे स्टेशन के पास एक साथ मिले 2 शव, मचा हड़कंप
- मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का किया विमोचन
- हल्द्वानी में खड़गे की हुंकार: ‘उत्तराखंड से शुरू होगा सत्ता परिवर्तन’, भाजपा पर जमकर बरसे
- माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में IDPL क्षेत्र में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान
- उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Sunday, August 9





