हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने हल्द्वानी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भोले-भाले लोगों को अधिक ब्याज और गारंटी का झांसा देकर 6 करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो मुख्य अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
निवेश के नाम पर सुनियोजित ठगी
एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा वर्ष 2017 में “देवभूमि बहुदेशीय स्वायत्त सहकारिता” नामक संस्था हल्द्वानी (कपिल कॉम्प्लेक्स, मुखानी) और रामनगर में खोली गई थी। उत्तराखंड सरकार से पंजीकरण का हवाला देकर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल सहित कई जनपदों के हजारों लोगों से निवेश कराया गया।
जांच में सामने आया कि संस्था के अध्यक्ष हेमचंद पंत और सचिव विकास दुर्गापाल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर निवेशकों की मेहनत की कमाई हड़प ली और फरार हो गए।
लंबी जांच के बाद गिरफ्तारी
एक वर्ष से अधिक समय से लंबित इस गंभीर मामले में एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। कोतवाली रामनगर में दर्ज एफआईआर संख्या 246/23 (धारा 409 IPC) के तहत जांच करते हुए पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और लखनऊ तक दबिश दी।
दिनांक 04.02.2026 को दोनों मुख्य अभियुक्तों को लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
खातों में करोड़ों का लेन-देन
जांच में अभियुक्तों के खातों में
₹2 करोड़ 26 लाख, ₹4 करोड़ 58 लाख के लेन-देन का खुलासा हुआ है। दोनों शाखाएं बंद पाई गईं और न्यायालय से वारंट व कुर्की आदेश भी प्राप्त किए गए हैं।
एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ अन्य थानों में भी धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं और गिरोह में अन्य लोगों की संलिप्तता की संभावना है। जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी।
1.हेमचंद पंत(45 वर्ष), निवासी हरिपुर नायक, कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी
2.विकास दुर्गापाल निवासी देहरिया, कोतवाली हल्द्वानी
SSP की जनता से अपील
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने आमजन से अपील की है कि अधिक लाभ के लालच में न आएं। किसी भी संस्था या निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसके पंजीकरण, वैधता और प्रामाणिकता की स्वयं जांच करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नैनीताल पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
पुलिस टीम को इनाम
इस बड़ी सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने गिरफ्तारी टीम को ₹2500 का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
अराउंड उत्तराखंड
- मुख्यमंत्री धामी ने सिख समाज के राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान को सराहा
- ऋषिकेश में बुजुर्ग के जिंदा होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल, परिजनों ने बताया भ्रामक
- 2027 के रण से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, गोपेश्वर में उतारी नई नगर टीम
- नितिन नवीन की कथित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका
- महापौर श्री शम्भू पासवान जी ने नेहरू ग्राम, वार्ड संख्या 39 में सड़क निर्माण कार्य का किया उद्घाटन।
- हल्द्वानी में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों से संवाद; सैनिक परिवारों के सम्मान को बताया सरकार की प्राथमिकता
- देहरादून में डेंगू और स्वाइन फ्लू को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम बोले- स्थिति नियंत्रण में
- उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस ने दबोचा
- छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान
- चारधाम यात्रा दूसरे चरण में प्रवेश की ओर, 50 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; नए रिकॉर्ड की उम्मीद
Thursday, September 10





