पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के गुरना के पास कैंटर खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक आज 06 मार्च 2026 को डीसीआर, पिथौरागढ़ से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि गुरना के पास एक कैंटर वाहन गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए गहरी खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई गई। वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को गहरी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक की पहचान धोलसिंह, निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई।
अराउंड उत्तराखंड
- चमोली में बारिश का कहर: दो हाईवे भूस्खलन से बंद, बदरीनाथ-हेमकुंड के यात्री फंसे
- हल्दूचौड़ में चोरी से हड़कंप: दुकान के अंदर से नकदी से भरा बैग गायब, CCTV फुटेज से खुलेगा राज
- अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि
- स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम परिसर में मेयर सौरभ थपलियाल ने किया ध्वजारोहण
- नगर निगम ऋषिकेश में राष्ट्रभक्ति और जनसेवा का अनूठा संगम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
- शान से लहराया तिरंगा, एमडीडीए में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
- शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
- वीपीएचईपी पीपलकोटी के टेल रेस टनल हादसे में मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख और घायलों को ₹1 लाख की अनुग्रह राशि देगा टीएचडीसी इंडिया लि.
- टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा
- स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
Sunday, August 16





