भीमताल :मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी सेन्टर) भीमताल का (शुक्रवार) को औचक निरीक्षण किया, साथ ही मुख्य विकास अधिकारी स्वंय मरीज बनकर उपचार कराने पहुॅचे।
इस दौरान उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने उपरान्त 15 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त कर्मचारियों का वेतन रोकने निर्देश सीएमएस को दिये।
मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही दवाइयों की एक्सपायरी डेट भी जांच की गई, यह भी देखा की कोई दवाई बाहर से तो नही लिखी जा रही है। उन्होने अल्ट्रा साउन्ड मशीन, एक्स रे मशीन के साथ ही आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों की भी जानकारी ली। निरीक्षण दौरान उन्होने सीएमएस को निर्देश दिये कि चिकित्सालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। सभी कार्मिकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।
मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने विकास खण्ड कार्यालय भीमताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान 06 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये जिस के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को उक्त कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाये गया कि भम्रण पंजिका में सात दिन पूर्व भम्रण दिखा कर कर्मचारी गए है परन्तु तब से कार्यालय नही आए। उन्होने यह देखा कि विकास खण्ड में समूह के रजिस्टर वितरित नही किये गए उन्हें शीघ्र वितरित करने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिये साथ ही यह कहा कि 31 मार्च से पूर्व बजट शतप्रतिशत खर्च करें
निरीक्षण दौरान खण्ड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग, एबीडोओ, डीपीओ आदि उपस्थित रहे।
अराउंड उत्तराखंड
- एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता- 2026 के विजेताओं को किया गया सम्मानित
- वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखण्ड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन
- जल संस्थान के नाम पर फर्जी WhatsApp मैसेज से सावधान, कनेक्शन काटने की धमकी देकर हो रही ठगी की कोशिश
- देहरादून में भाजपा पार्षद के घर नशीला पदार्थ खिलाकर लूट का आरोप, घरेलू सहायक फरार
- फर्जी प्रमाणपत्र से MBBS सीट हासिल करने पर कार्रवाई, उत्तराखंड में अब तक 16 सीटें रद्द
- मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की, योजनाओं के जमीनी असर और जनलाभ का आकलन करने के निर्देश
- ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
- सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार
- 1 अक्टूबर से दिल्ली-NCR में लागू होगा ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नियम, बिना प्रमाणपत्र पेट्रोल-डीजल पर रोक
- एवीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा
Wednesday, September 30





